Skip to content
May 8, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Sadika Pavitra

Sadika Pavitra

लोकल मुद्दे- ग्लोबल आवाज़, हर मुद्दे पर जनता की बात

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • अलीगढ़
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • बरेली
    • बस्ती
    • चित्रकूट
    • देवीपाटन
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • कानपुर
    • लखनऊ
    • मेरठ
    • मिर्जापुर
    • प्रयागराज
    • मुरादाबाद
    • सहारनपुर
    • वाराणसी
  • मध्यप्रदेश
    • जबलपुर
    • चंबल
    • ग्वालियर
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • नर्मदापुरम
    • शहडोल
    • सागर
    • रीवा
  • क्राइम / दुर्घटना
  • खेल / मनोरंजन
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • ई-पेपर
    • साप्ताहिक
    • दैनिक
  • Home
  • रीवा
  • मौत के शहर में ट्रेलर ने ली एक और जान,,! सड़क मार्ग से कोयला परिवहन हो बंद: सिंगरौलीवाशी
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

मौत के शहर में ट्रेलर ने ली एक और जान,,! सड़क मार्ग से कोयला परिवहन हो बंद: सिंगरौलीवाशी

VIKAS KUMAR DUBEY September 4, 2025
IMG-20250904-WA0133

 मौत के शहर में ट्रेलर ने ली एक और जान,,! सड़क मार्ग से कोयला परिवहन हो बंद: सिंगरौलीवाशी
8 घंटे तक गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया चक्का जाम

सिंगरौली जिले में सड़क मार्ग से कोल परिवहन की लापरवाहियों का खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। आज परसौना–बरगवां मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब तेज रफ्तार कोल ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नौगई निवासी आर्यन शाह उम्र 14 वर्ष के रूप में हुई है। जहां हादसा से लोगों का गुस्सा फूटा जहां पर यह दर्दनाक घटना राजा सरई पेट्रोल पंप के पास हुई। जानकारी के मुताबिक मृतक अपनी बाइक से परसौना से बरगवां की ओर जा रहा था, तभी पीछे से आ रहे कोल ट्रेलर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी और कुचल डाला। हादसे के बाद चालक ट्रेलर छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। गुस्साए ग्रामीणों ने मृतक का शव बीच सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया और कोल परिवहन कंपनियों व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन और पुलिस की मिलीभगत से कोल परिवहन नियमों का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है, जिसका नतीजा आमजन को अपनी जान देकर चुकाना पड़ रहा है।

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को काबू करने की कोशिश शुरू कर दी। वहीं प्रशासन ने लोगों को समझाइश देने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे। 8 घंटे की जाम के बाद मृतक के परिजनों को 6 लाख का मुआवजा, दोषी ट्रेलर चालक की गिरफ्तारी और प्रतिबंधित रूट से हो रहे कोल परिवहन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। उसके बाद जाम खुल पाया।

संरक्षण का आरोप

स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों का आरोप है कि अधिकारियों के संरक्षण में कोल परिवहन हो रहा है। कमीशन के लालच में सभी नियम-कायदे ताक पर रख दिए जाते हैं। जबकि तत्कालीन कलेक्टर ने स्पष्ट आदेश दिया था कि शहर से होकर कोल ट्रेलर नहीं गुजरेंगे, लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में वाहन शहर से होकर दिन-रात गुजरते हैं और सड़क हादसों का सबब बनते हैं।

संघर्ष पदयात्रा से जुड़ा आंदोलन

इधर, स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर सिंगरौली संयुक्त संघर्ष मंच ने “संघर्ष पदयात्रा” शुरू की है। 24 अगस्त को इसका पहला चरण दुधीचुआ रेलवे पुल से माजन मोड़ तक सफलतापूर्वक निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में आमजन और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। मंच के संयोजक बबलू सिंह ने कहा कि यह आंदोलन बच्चों की सुरक्षित आवाजाही और जिले में लागू नो-एंट्री के नए आदेश को वापस लेने की मांग के लिए है। अब इसका दूसरा चरण 25 अगस्त को सुबह 9 बजे माजन मोड़ से शुरू होकर नवजीवन बिहार निकाला गया। मंच ने जिलेवासियों से अपील की सड़क मार्ग से हो रहा कोल परिवहन हमारी लाशों से होकर पहुंच रहा है इसको बंद किया जाये लेकिन प्रशासन ने आज तक ध्यान नहीं दिया।

सवालों के घेरे में प्रशासन

लगातार हो रहे सड़क हादसों और कोल ट्रेलरों की लापरवाह आवाजाही ने जिला प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोग पूछ रहे हैं कि जब शहर से कोल परिवहन पर प्रतिबंध है, तो फिर रोजाना हजारों ट्रेलर सड़कों पर मौत का तांडव क्यों कर रहे हैं? क्या प्रशासन सिर्फ आदेश जारी करने तक सीमित है और जमीनी स्तर पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं हो रही? आज का हादसा एक बार फिर यह संदेश दे गया कि जब तक प्रशासन और पुलिस मिलकर सख्ती से कोल परिवहन पर नियंत्रण नहीं करेंगे, तब तक सिंगरौली की सड़कों पर मौत का साया मंडराता रहेगा।

About the Author

c1b20c66df56a7366d0c8e2cc612d95b715d8a3e5b4381c9a630566a2c4b2ead?s=96&d=mm&r=g

VIKAS KUMAR DUBEY

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: डीएवी पब्लिक स्कूल, दूधिचूआ में “प्रज्ञान: संस्कारों की प्रेरणा” विषय पर विशेष आयोजन
Next: शारदा नदी का कहर: लखीमपुर खीरी में डूबे गाँव – मदद के इंतज़ार में तड़पते बाढ़ पीड़ित

ख़बरें और भी

file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

sadikapavitra April 10, 2026 0
Screenshot_20260407-173328.Google
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू!

VIKAS KUMAR DUBEY April 7, 2026 0
FB_IMG_1775487493534
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

बरगवां में कांग्रेस ने 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा

VIKAS KUMAR DUBEY April 6, 2026 0

ट्रेंडिंग न्यूज़

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4 1
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

April 10, 2026 0
गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर 20260408_221523 2
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • लखनऊ
  • सूचना

गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर

April 8, 2026 0
हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर IMG-20260408-WA0538 3
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मिर्जापुर
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर

April 8, 2026 0
धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू! Screenshot_20260407-173328.Google 4
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू!

April 7, 2026 0
बरगवां में कांग्रेस ने 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा FB_IMG_1775487493534 5
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

बरगवां में कांग्रेस ने 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा

April 6, 2026 0

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

sadikapavitra April 10, 2026 0
20260408_221523
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • लखनऊ
  • सूचना

गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर

sadikapavitra April 8, 2026 0
IMG-20260408-WA0538
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मिर्जापुर
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर

sadikapavitra April 8, 2026 0
Screenshot_20260407-173328.Google
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू!

VIKAS KUMAR DUBEY April 7, 2026 0

Quick Links

  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • शिक्षा / रोजगार
  • राजनीति

Contact Us

Owner Name: Bhupendra Pandey
Helpline No : + 91 9935310607
Email: info@sadikapavitra.com sadikapavitra01@gmail.com
Address: Head Office - Near Mauganj, Rewa (M.P.) – 486333 Registered Office - Near Meja Mejaroad Prayagraj (UP) 212303

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | Sadika Pavitra by Webizboot Solution Pvt Ltd.