Skip to content
May 8, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Sadika Pavitra

Sadika Pavitra

लोकल मुद्दे- ग्लोबल आवाज़, हर मुद्दे पर जनता की बात

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • अलीगढ़
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • बरेली
    • बस्ती
    • चित्रकूट
    • देवीपाटन
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • कानपुर
    • लखनऊ
    • मेरठ
    • मिर्जापुर
    • प्रयागराज
    • मुरादाबाद
    • सहारनपुर
    • वाराणसी
  • मध्यप्रदेश
    • जबलपुर
    • चंबल
    • ग्वालियर
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • नर्मदापुरम
    • शहडोल
    • सागर
    • रीवा
  • क्राइम / दुर्घटना
  • खेल / मनोरंजन
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • ई-पेपर
    • साप्ताहिक
    • दैनिक
  • Home
  • रीवा
  • सिंगरौली पुलिस ने नाइट कॉम्बिंग गश्त में 341 बदमाशों/आरोपियों पर की कार्रवाई
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

सिंगरौली पुलिस ने नाइट कॉम्बिंग गश्त में 341 बदमाशों/आरोपियों पर की कार्रवाई

VIKAS KUMAR DUBEY September 28, 2025
IMG-20250928-WA0559

सिंगरौली पुलिस ने नाइट कॉम्बिंग गश्त में 341 बदमाशों/आरोपियों पर की कार्रवाई

राजपत्रित अधिकारियों ने थानों का किया आकस्मिक निरीक्षण एवं भ्रमण

जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं आपराधिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के मार्गदर्शन में बीती रात जिलेभर में औचक नाइट कॉम्बिंग गश्त की गई। जिले में अपराधियों पर नकेल कसते हुए पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपूत, पुलिस उप महानिरीक्षक रीवा क्षेत्र हेमंत चौहान के निर्देशन में अपराधियों पर नकेल कसते हुए पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के मार्गदर्शन में संगठित और सख्त कार्रवाई की गई। जिले के समस्त अनुभागीय पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों की अलग-अलग टीमें गठित कर नाइट कॉम्बिंग गश्त का संचालन किया गया।

 

नाइट कॉम्बिंग गश्त के दौरान की गई कार्रवाई :

 

26 स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी, जो लंबे समय से फरार थे। 158 गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। 72 निगरानी बदमाशों एवं 83 गुण्डा बदमाशों की जांच की गई। 02 आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अवैध शराब जब्त की गई। रात में बेवजह घूम रहे संदिग्ध एवं असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई। बैंकों और एटीएम की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु विशेष जांच अभियान चलाया गया।

 

कॉम्बिंग गश्त की तैयारी

 

इस कॉम्बिंग गश्त की योजना कई दिनों से तैयार की जा रही थी। जिले के थानों, चौकियों एवं पुलिस लाइन के बल के साथ तालमेल बनाकर तकनीकी शाखा की मदद से कट-ऑफ पार्टियां लगाई गईं। रातभर चले इस अभियान में पुलिस टीमों ने संवेदनशील इलाकों, प्रमुख बाजारों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और हाईवे पर गश्त कर अपराधियों की धरपकड़ की। संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की प्रभावी मौजूदगी रही।

 

विशेष कार्रवाई और सुरक्षा उपाय

 

प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और हाईवे पर संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच। बिना कारण देर रात घूम रहे संदिग्ध युवकों को सख्त चेतावनी। यात्रियों और परिवारों को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाने में सहायता। बैंकों और एटीएम पर सुरक्षा बलों द्वारा औचक निरीक्षण। साथ ही नवरात्रि पर्व को दृष्टिगत जिलेभर में विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए, जिनके अंतर्गत देवी मंदिरों, पंडालों और मेले-स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा हेतु महिला पुलिसकर्मियों की टीमों सहित विशेष गश्त की व्यवस्था की गई। देवी पंडालों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई तथा आयोजकों को सुरक्षा निर्देशों का पालन करने हेतु सचेत किया गया। भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त एवं सतत निगरानी रखी गई। साथ ही आतिशबाजी, तेज आवाज वाले डीजे और अवैध गतिविधियों पर सख्ती से अंकुश लगाया गया, जिससे श्रद्धालुओं को निर्भीक वातावरण में पूजा-अर्चना करने का अवसर मिल सके और पुलिस बल पूर्णतः सतर्क एवं मुस्तैद रहा।

 

राजपत्रित अधिकारियों द्वारा थानों का आकस्मिक निरीक्षण एवं भ्रमण

इसी क्रम में जिला सिंगरौली के सभी राजपत्रित अधिकारियों द्वारा रात्रि में आकस्मिक निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया। इस अवसर पर समस्त राजपत्रित अधिकारियों (पुलिस) ने अपने-अपने क्षेत्र के थानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण थानों की व्यवस्थाओं को जांचने और सुधारने के उद्देश्य से किया गया।

 

भ्रमण के दौरान की गई कार्यवाही

 

भ्रमण के दौरान थानों की सभी रात्रि कालीन व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया, जिसमें निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया गया शिकायत सुनने की व्यवस्था, रात्रि में गस्त पार्टियों की गतिविधियाँ, रात्रि ड्यूटी में लगे कर्मचारियों की उपस्थिति, हवालात गृह की स्थिति, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता। निरीक्षण के दौरान सभी पुलिस स्टाफ, गस्त पार्टियां, फिक्स पैकेट आदि अपने कर्तव्य पर मुस्तैदी से उपस्थित पाए गए। रात्रि कालीन व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह कार्यवाही संपूर्ण जिले में संपादित की गई। इससे जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी।

 

सिंगरौली पुलिस का नाइट कॉम्बिंग अभियान अपराधियों में दहशत एवं आम नागरिकों में विश्वास स्थापित करने का महत्वपूर्ण प्रयास रहा। सिंगरौली पुलिस द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार की कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रखी जाएगी ताकि जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनी रहे।

About the Author

c1b20c66df56a7366d0c8e2cc612d95b715d8a3e5b4381c9a630566a2c4b2ead?s=96&d=mm&r=g

VIKAS KUMAR DUBEY

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: माँ धनौजा मंदिर प्रांगण में गरबा महोत्सव, उमड़ी हजारों की भीड़
Next: “मैं हूँ अभिमन्यु” अभियान : नारी सुरक्षा और समानता की ओर सशक्त कदम

ख़बरें और भी

file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

sadikapavitra April 10, 2026 0
Screenshot_20260407-173328.Google
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू!

VIKAS KUMAR DUBEY April 7, 2026 0
FB_IMG_1775487493534
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

बरगवां में कांग्रेस ने 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा

VIKAS KUMAR DUBEY April 6, 2026 0

ट्रेंडिंग न्यूज़

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4 1
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

April 10, 2026 0
गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर 20260408_221523 2
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • लखनऊ
  • सूचना

गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर

April 8, 2026 0
हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर IMG-20260408-WA0538 3
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मिर्जापुर
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर

April 8, 2026 0
धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू! Screenshot_20260407-173328.Google 4
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू!

April 7, 2026 0
बरगवां में कांग्रेस ने 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा FB_IMG_1775487493534 5
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

बरगवां में कांग्रेस ने 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा

April 6, 2026 0

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

sadikapavitra April 10, 2026 0
20260408_221523
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • लखनऊ
  • सूचना

गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर

sadikapavitra April 8, 2026 0
IMG-20260408-WA0538
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मिर्जापुर
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर

sadikapavitra April 8, 2026 0
Screenshot_20260407-173328.Google
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू!

VIKAS KUMAR DUBEY April 7, 2026 0

Quick Links

  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • शिक्षा / रोजगार
  • राजनीति

Contact Us

Owner Name: Bhupendra Pandey
Helpline No : + 91 9935310607
Email: info@sadikapavitra.com sadikapavitra01@gmail.com
Address: Head Office - Near Mauganj, Rewa (M.P.) – 486333 Registered Office - Near Meja Mejaroad Prayagraj (UP) 212303

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | Sadika Pavitra by Webizboot Solution Pvt Ltd.