Skip to content
August 4, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Sadika Pavitra

Sadika Pavitra

लोकल मुद्दे- ग्लोबल आवाज़, हर मुद्दे पर जनता की बात

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • अलीगढ़
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • बरेली
    • बस्ती
    • चित्रकूट
    • देवीपाटन
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • कानपुर
    • लखनऊ
    • मेरठ
    • मिर्जापुर
    • प्रयागराज
    • मुरादाबाद
    • सहारनपुर
    • वाराणसी
  • मध्यप्रदेश
    • जबलपुर
    • चंबल
    • ग्वालियर
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • नर्मदापुरम
    • शहडोल
    • सागर
    • रीवा
  • क्राइम / दुर्घटना
  • खेल / मनोरंजन
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • ई-पेपर
    • साप्ताहिक
    • दैनिक
  • Home
  • रीवा
  • महदेइया व मोरवा साइडिंग से चल रहा मिलावटी कोयले का खेल, प्रशासन मौन क्यों,,?
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

महदेइया व मोरवा साइडिंग से चल रहा मिलावटी कोयले का खेल, प्रशासन मौन क्यों,,?

VIKAS KUMAR DUBEY August 26, 2025
IMG-20250826-WA0113

महदेइया व मोरवा साइडिंग से चल रहा मिलावटी कोयले का खेल, प्रशासन मौन क्यों,,?

कोल माफिया किंग की दौड़ राजनीति पार्टी में महामंत्री की ओर,,

 

सिंगरौली जिले में कोल माफिया और राजनीति का गठजोड़ एक बार फिर सुर्खियों में है। जिले में प्रतिदिन भारी मात्रा में आ रही रैक की रैक रिजेक्ट कोयला (छाई/चारकोल) आखिर जा कहां रहा है? क्यों प्रशासन इसकी अनदेखी कर रहा है? यह सवाल जिले की जनता के बीच गूंज रहा है। हर साल कुछ दिनों के लिए प्रशासन खानापूर्ति की कार्रवाई करता है। बड़ी-बड़ी बातें, दिखावे की जांच और कुछ वाहवाही भरे आदेश… लेकिन कुछ ही समय बाद वही पुराना खेल फिर से शुरू हो जाता है। जिले में रैक दर रैक रिजेक्ट कोयला उतरता है, मिलावट की मशीनरी चलती है और प्रशासनिक तंत्र चुपचाप सब कुछ होते देखता है।

 

महदेइया से मोरवा तक मिलावट का सिंडिकेट

 

सूत्रों के अनुसार महदेइया रेलवे साइडिंग में झारखंड से आने वाले रिजेक्ट कोयले को अनलोड किया जाता है। इसे मिलावट कर बेहतर क्वालिटी का कोयला छांट लिया जाता है और बाजार में ऊंचे दाम पर बेचा जाता है। बचा हुआ कोयला भस्सी और डस्ट के साथ मिलाकर “डिमांड” के हिसाब से पावर प्लांट्स को भेजा जाता है। महदेइया से मोरवा तक यह खेल लगातार जारी है। प्रतिदिन कई रैक रिजेक्ट कोयले की मिक्सिंग का आरोप है। इसका सीधा असर बिजली उत्पादन की गुणवत्ता पर पड़ रहा है और सरकारी खजाने को करोड़ों का नुकसान हो रहा है।

 

भाजपा नेता और डबल डीएस का कमाल !

 

स्थानीय सूत्रों का दावा है कि इस पूरे खेल के पीछे जिले के एक भाजपा नेता की राजनीतिक सरपरस्ती है। उनके संरक्षण में डबल डीएस नामक गिरोह मिलावट का बड़ा नेटवर्क खड़ा कर चुका है। यह नेटवर्क न केवल महदेइया बल्कि मोरवा रेलवे साइडिंग में भी सक्रिय है। सूत्र बताते हैं कि गोदावरी और प्रापक कोल कंपनी इस खेल में मुख्य भूमिका निभा रही है। ट्रांसपोर्टर, आरपीएफ, स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी और कुछ सफेदपोश भी इसमें शामिल बताए जा रहे हैं। यही वजह है कि कार्रवाई केवल कागजों में ही रह जाती है।

 

“चारकोल” और “भस्सी” का काला कारोबार

 

हर रैक में हजारों टन कोयला मिलावट के साथ तैयार कर बाहर भेजा जा रहा है। ये मिलावटी खेप ललितपुर थर्मल पावर, बजाज एनर्जी लिमिटेड और प्रयागराज पावर प्लांट तक पहुंचाई जाती है। इस गोरखधंधे से जहां निजी कंपनियां और माफिया मोटा मुनाफा कमा रहे हैं, वहीं सरकार को करोड़ों का चूना लग रहा है। झारखंड से मंगाई जाने वाली छाई यानी चारकोल को बड़े पैमाने पर कोयले में मिलाया जा रहा है। इसमें भस्सी और कोल डस्ट का भी जमकर इस्तेमाल हो रहा है। कोयले की यह मिलावट न केवल पावर उत्पादन पर असर डाल रही है बल्कि उद्योगों को भी घटिया गुणवत्ता का कोयला सप्लाई किया जा रहा है।

 

जांच की मांग लेकिन कार्रवाई शून्य

 

पिछले कई वर्षों से इस गोरखधंधे की खबरें मीडिया के जरिए सामने आती रही हैं। हर बार जिम्मेदार जांच का आश्वासन देते हैं लेकिन नतीजा वही ढाक के तीन पात। अगर प्रशासन चाहे तो एक पारदर्शी जांच के जरिए पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश हो सकता है, लेकिन मौन स्वीकृति से लगता है मानो सभी हिस्सेदार हैं।

 

बड़ा सवाल

 

क्या जिले में राजनीति और माफिया का गठजोड़ इतना मजबूत है कि प्रशासन भी बेबस हो चुका है? क्या यह सच है कि भाजपा के एक बड़े नेता की छत्रछाया में यह खेल चल रहा है?

About the Author

c1b20c66df56a7366d0c8e2cc612d95b715d8a3e5b4381c9a630566a2c4b2ead?s=96&d=mm&r=g

VIKAS KUMAR DUBEY

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: पेय जल की पाइप लाइन की मरम्मत होने के कारण 28 तथा 29 अगस्त को पेयजल आपूर्ति रहेगी बंद
Next: उपचार न मिलने से गर्भवती महिला की मौत ,नहीं मिला शव वाहन, ऑटो के सहारे शव को लेकर गए परिजन

ख़बरें और भी

file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

sadikapavitra April 10, 2026 0
Screenshot_20260407-173328.Google
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू!

VIKAS KUMAR DUBEY April 7, 2026 0
FB_IMG_1775487493534
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

बरगवां में कांग्रेस ने 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा

VIKAS KUMAR DUBEY April 6, 2026 0

ट्रेंडिंग न्यूज़

लोहे की वह विरासत, जिसे समय भी नहीं झुका सका… अब उसी जगह भविष्य की रफ्तार का नया रास्ता तैयार file_000000007a9471fa9655ef8a3d9d8523 1
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

लोहे की वह विरासत, जिसे समय भी नहीं झुका सका… अब उसी जगह भविष्य की रफ्तार का नया रास्ता तैयार

July 13, 2026 0
माँ के नाम मिट्टी में उतरा एक संकल्प, लालापुर थाने से हरियाली की नई इबारत शुरू file_0000000039b871fabbafacfeccae498f 2
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

माँ के नाम मिट्टी में उतरा एक संकल्प, लालापुर थाने से हरियाली की नई इबारत शुरू

July 13, 2026 0
जब मिट्टी ने लिया संकल्प, हरियाली ने लिखी नई इबारत… ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से गूंज उठा प्रयागराज file_00000000c47871fa9ffa9e62fdc4a279 3
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • प्रयागराज
  • सूचना

जब मिट्टी ने लिया संकल्प, हरियाली ने लिखी नई इबारत… ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से गूंज उठा प्रयागराज

July 13, 2026 0
पर्वत श्रंखलाओं पर बारिश का असर, संगम की सांसें तेज़; गंगा-यमुना ने बदली चाल, प्रशासन चौकन्ना file_0000000050a47207b9c9a1950191238b 4
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • मानसून

पर्वत श्रंखलाओं पर बारिश का असर, संगम की सांसें तेज़; गंगा-यमुना ने बदली चाल, प्रशासन चौकन्ना

July 13, 2026 0
पहली ही बारिश में बह गए विकास के दावे! नीबी लोहागरा में जलभराव ने खोली ग्राम पंचायत की हकीकत file_00000000e17871fa9bd0ebc47352fdb5 5
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

पहली ही बारिश में बह गए विकास के दावे! नीबी लोहागरा में जलभराव ने खोली ग्राम पंचायत की हकीकत

July 12, 2026 0

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

file_000000007a9471fa9655ef8a3d9d8523
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

लोहे की वह विरासत, जिसे समय भी नहीं झुका सका… अब उसी जगह भविष्य की रफ्तार का नया रास्ता तैयार

sadikapavitra July 13, 2026 0
file_0000000039b871fabbafacfeccae498f
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

माँ के नाम मिट्टी में उतरा एक संकल्प, लालापुर थाने से हरियाली की नई इबारत शुरू

sadikapavitra July 13, 2026 0
file_00000000c47871fa9ffa9e62fdc4a279
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • प्रयागराज
  • सूचना

जब मिट्टी ने लिया संकल्प, हरियाली ने लिखी नई इबारत… ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से गूंज उठा प्रयागराज

sadikapavitra July 13, 2026 0
file_0000000050a47207b9c9a1950191238b
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • मानसून

पर्वत श्रंखलाओं पर बारिश का असर, संगम की सांसें तेज़; गंगा-यमुना ने बदली चाल, प्रशासन चौकन्ना

sadikapavitra July 13, 2026 0

Quick Links

  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • शिक्षा / रोजगार
  • राजनीति

Contact Us

Owner Name: Bhupendra Pandey
Helpline No : + 91 9935310607
Email: info@sadikapavitra.com sadikapavitra01@gmail.com
Address: Head Office - Near Mauganj, Rewa (M.P.) – 486333 Registered Office - Near Meja Mejaroad Prayagraj (UP) 212303

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | Sadika Pavitra by Webizboot Solution Pvt Ltd.