Skip to content
May 5, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Sadika Pavitra

Sadika Pavitra

लोकल मुद्दे- ग्लोबल आवाज़, हर मुद्दे पर जनता की बात

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • अलीगढ़
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • बरेली
    • बस्ती
    • चित्रकूट
    • देवीपाटन
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • कानपुर
    • लखनऊ
    • मेरठ
    • मिर्जापुर
    • प्रयागराज
    • मुरादाबाद
    • सहारनपुर
    • वाराणसी
  • मध्यप्रदेश
    • जबलपुर
    • चंबल
    • ग्वालियर
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • नर्मदापुरम
    • शहडोल
    • सागर
    • रीवा
  • क्राइम / दुर्घटना
  • खेल / मनोरंजन
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • ई-पेपर
    • साप्ताहिक
    • दैनिक
  • Home
  • रीवा
  • मनमाने तरीके से चल रहा ज़िले का उप पंजीयक दफ्तर, शुक्रवार को नहीं हुई रजिस्ट्रियां
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

मनमाने तरीके से चल रहा ज़िले का उप पंजीयक दफ्तर, शुक्रवार को नहीं हुई रजिस्ट्रियां

sadikapavitra June 14, 2025
IMG-20250614-WA0097

मध्य प्रदेश सिंगरौली।

दफ्तर में तरह-तरह की चर्चाएं, गुरूवार के शाम 4 बजे के बाद नही हुई रजिस्ट्रियां

सिंगरौली। जिला मुख्यालय बैढ़न एवं देवसर उप पंजीयक का दफ्तर शुक्रवार को नही खुला। जबकि उप पंजीयक देवसर में उपस्थित रहने का सेवा प्रदाताओं को बताया था। लेकिन देवसर दफ्तर भी नही पहुंचे। चर्चाएं हैं कि उप पंजीयक गुपचुप तरीके से जिला मुख्यालय से बाहर हैं। रीवा, सतना या भोपाल इन्ही तीन शहरों में जाने की चर्चाएं हैं।

गौरतलब है कि जिला मुख्यालय बैढ़न सिंगरौली में पिछले 8 वर्षो से पदस्थ बहुचर्चित उप पंजीयक अशोक सिंह परिहार पदस्थ हैं। उप पंजीयक के कार्यकाल में अनेको कारगुजारी हैं। जिसको लेकर लगातार वरिष्ठ अधिकारियों के यहां शिकायतें भी हो रही हैं। करीब सवा सौ करोड़ रूपये के रजिस्ट्री के हेरफेर एवं शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाने तथा अनियमितता के आरोप में महानिरीक्षक पंजीयक मुद्रांक भोपाल के द्वारा निलंबित कर दिया गया था। किंतु डेढ़ महीने के अंदर तत्कालीन महानिरीक्षक उप पंजीयक मुद्रांक के द्वारा यही बहाल कर सिंगरौली में ही कार्य करने का अवसर प्रदान कर दिया गया।

इसके बाद चर्चित उप पंजीयक ने एक कदम आगे और बढ़ कर अनियमितता करना शुरू कर दिया। अभ्यारण्य बगदरा के प्रतिबंधित भूमि झपरहवा गांव की 30 एकड़ रजिस्ट्री का मामला अभी ठण्डा नही हुआ है। पीड़ित पक्ष संजय कुमार जायसवाल निवासी खटाई न्याय के लिए महानिरीक्षक पंजीयक मुद्रांक भोपाल के यहां भी दौड़ लगा चुका है। आश्वासन के अलावा कुछ भी हाथ नही लगा। इधर बताते चले कि जिले में इकलौता उप पंजीयक हैं।

चितरंगी, देवसर उप पंजीयक का भी अशोक सिंह परिहार के पास अतिरिक्त प्रभार है। चितरंगी-देवसर कब जाते हैं, यह तो उप पंजीयक एवं वहां के सेवाप्रदाता तथा क्रेता-विक्रेता ही अच्छी तरह से बता पाएंगे। उधर बीते दिन गुरूवार की शाम 4 बजे के बाद से उप पंजीयक अशोक सिंह परिहार अचानक कहीं चले गये और उन्हीं के द्वारा सेवाप्रदाताओं को बताया कि शुक्रवार को देवसर दफ्तर में उपस्थित रहूंगा।

लेकिन देवसर के कई सेवाप्रदाता ने बताया कि शुक्रवार को उप पंजीयक नही आये थे। 15-20 दिनों में उनके दर्शन होते हैं। पिछले 8 वर्षो से जिले में पदस्थ हैं और मनमानी कार्य करते हैं। इनके नजदीकी एक रिश्तेदार का पूरा कामकाज में दखल रहता है। फिलहाल उप पंजीयक बैढ़न व देवसर में शुक्रवार को ताला बंद था। उप पंजीयक कहां गये, इस बात को लेकर सेवाप्रदाताओं में तरह-तरह की चर्चाए की जा रही हैं।

तबादले का सता रहा डर, नेताओं के यहां परिक्रमा

दरअसल उप पंजीयक अशाोक सिंह परिहार पिछले 8 वर्षो से सिंगरौली में पदस्थ हैं। जहां उन्हें अब इस बात का डर सताने लगा है कि कहीं स्थानांतरण नीति के तहत तबादला न हो जाये। हालांकि भाजपा सरकार ने तबादला नीति का कितना पालन हो रहा है, वह जग जाहिर है। यह बात किसी से छुपी नही है। यहां बताते चले कि उप पंजीयक खुद तबादला के लिए पत्र लिखा है, यह तो केवल दिखावा के लिए बताया जा रहा है कि यहां से उप पंजीयक जाने के लिए इच्छुक हैं। लेकिन पर्दे के पीछे कहानी कुछ और बताई जा रही है। चर्चाएं है कि तबादला रूकवाने के लिए बड़े नेताओं एवं विभागीय अधिकारियों यहां परिक्रमा चल रही है। इसमें कितनी सच्चाई है, इसे तो उप पंजीयक ही बता पाएंगे।

स्लॉड का टोकन जनरेट था इसके बावजूद रजिस्ट्रियां नही हुई

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय बैढ़न-सिंगरौली में रजिस्ट्रियों के स्लॉड का टोकन जनरेट था। करीब 40 रजिस्ट्रियां हुई थी और करीब आधा सैकड़ा से अधिक स्लॉड का टोकन जनरेट होने के बावजूद करीब दर्जन भर रजिस्ट्रियां नही हो पाई। उप पंजीयक अचानक गुरुवार शाम 4 बजे कहीं चलते बने। बताया जाता है कि इस दौरान दर्जन भर क्रेता -विक्रेता के साथ-साथ सेवाप्रदाता भी मिन्नत करते रहे। फिर भी उप पंजीयक पर कोइ भी असर नही पड़ा। अपने काम का व्यस्तता बताने लगे। अब ऐसे क्रेता -विक्रेता को रजिस्ट्री कराने के लिए अलग से तिथि तय होगी। तभी उनकी रजिस्ट्री हो पाएगी। कई विक्रेता का आरोप है कि उप पंजीयक की यहां मनमानी चल रही है।

About the Author

52495443472aa4344919bf25bb4eb68a73c5eb00d95840f70ac36fe3ac10dbe2?s=96&d=mm&r=g

sadikapavitra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री कॉलेज के क्रीड़ाधिकारी का हुआ स्थानांतरण, कहा- जिसमें दम हो रिलीव करा दे!
Next: चितरंगी पुलिस ने 1100 ग्राम गांजा के साथ आरोपी को किया गिरफ़्तार 

ख़बरें और भी

file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

sadikapavitra April 10, 2026 0
20260408_221523
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • लखनऊ
  • सूचना

गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर

sadikapavitra April 8, 2026 0
IMG-20260408-WA0538
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मिर्जापुर
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर

sadikapavitra April 8, 2026 0

ट्रेंडिंग न्यूज़

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4 1
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

April 10, 2026 0
गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर 20260408_221523 2
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • लखनऊ
  • सूचना

गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर

April 8, 2026 0
हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर IMG-20260408-WA0538 3
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मिर्जापुर
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर

April 8, 2026 0
धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू! Screenshot_20260407-173328.Google 4
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू!

April 7, 2026 0
बरगवां में कांग्रेस ने 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा FB_IMG_1775487493534 5
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

बरगवां में कांग्रेस ने 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा

April 6, 2026 0

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

sadikapavitra April 10, 2026 0
20260408_221523
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • लखनऊ
  • सूचना

गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर

sadikapavitra April 8, 2026 0
IMG-20260408-WA0538
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मिर्जापुर
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर

sadikapavitra April 8, 2026 0
Screenshot_20260407-173328.Google
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू!

VIKAS KUMAR DUBEY April 7, 2026 0

Quick Links

  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • शिक्षा / रोजगार
  • राजनीति

Contact Us

Owner Name: Bhupendra Pandey
Helpline No : + 91 9935310607
Email: info@sadikapavitra.com sadikapavitra01@gmail.com
Address: Head Office - Near Mauganj, Rewa (M.P.) – 486333 Registered Office - Near Meja Mejaroad Prayagraj (UP) 212303

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | Sadika Pavitra by Webizboot Solution Pvt Ltd.