Skip to content
June 19, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Sadika Pavitra

Sadika Pavitra

लोकल मुद्दे- ग्लोबल आवाज़, हर मुद्दे पर जनता की बात

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • अलीगढ़
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • बरेली
    • बस्ती
    • चित्रकूट
    • देवीपाटन
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • कानपुर
    • लखनऊ
    • मेरठ
    • मिर्जापुर
    • प्रयागराज
    • मुरादाबाद
    • सहारनपुर
    • वाराणसी
  • मध्यप्रदेश
    • जबलपुर
    • चंबल
    • ग्वालियर
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • नर्मदापुरम
    • शहडोल
    • सागर
    • रीवा
  • क्राइम / दुर्घटना
  • खेल / मनोरंजन
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • ई-पेपर
    • साप्ताहिक
    • दैनिक
  • Home
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • मजौना रेत खदान में अवैध खनन बेकाबू वीडियो वायरल, सोशल मीडिया में तूफ़ान, माइनिंग विभाग अब भी कुंभकरण की नींद में
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सिंगरौली

मजौना रेत खदान में अवैध खनन बेकाबू वीडियो वायरल, सोशल मीडिया में तूफ़ान, माइनिंग विभाग अब भी कुंभकरण की नींद में

VIKAS KUMAR DUBEY December 1, 2025
Screenshot_2025-12-01-23-41-19-58_99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817

मजौना रेत खदान में अवैध खनन बेकाबू वीडियो वायरल, सोशल मीडिया में तूफ़ान, माइनिंग विभाग अब भी कुंभकरण की नींद में

 

रिपोर्ट : विकास दुबे

 

सिंगरौली/देवसर। जियावन थाना क्षेत्र स्थित मजौना रेत खदान इन दिनों जिले में अवैध रेत उत्खनन का सबसे बड़ा केंद्र बन गया है। रातभर मशीनों की गड़गड़ाहट,नदी की धार में नियमों को ताक पर रखकर उत्खनन, तय सीमा से कई गुना अधिक रेत निकासी और स्थानीय दबंगों की मनमानी सबकुछ खुलेआम चल रहा है। सबसे बड़ा सवाल यह कि इतना कुछ होने के बावजूद माइनिंग विभाग अब भी चुप क्यों है?

पिछले कई दिनों से मजौना रेत खदान से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहे हैं। ग्रामीण भी लगातार शिकायतें कर रहे हैं, स्थानीय मीडिया लगातार खबरें चला रहा है, माइनिंग की लापरवाही पर चर्चा तेज है…लेकिन ज़मीनी हकीकत विभाग की कार्रवाई शून्य! न कोई छापा, न जब्ती, न रोक-टोक। मानो पूरे मामले से विभाग का कोई लेना-देना ही नहीं।

*दिन में सफाई-सुथराई, रात में नदी की धार में मशीनें!*

ग्रामीणों का कहना है कि अवैध खनन करने वाले दिन में सभी मशीनें छिपा देते हैं ताकि सबकुछ सामान्य दिखे। लेकिन रात होते ही जेसीबी, पॉकलेन, ट्रैक्टर-डंपर नदी की बीच धार में उतरकर NGT और शासन के नियमों की खुली धज्जियाँ उड़ाते हुए उत्खनन शुरू कर देते हैं।

जांच टीम की औपचारिकता ग्रामीणों का गंभीर आरोप

ग्रामीणों के आरोप बेहद गंभीर हैं।

उनका कहना है कि माइनिंग विभाग की जांच टीम आती है, फोटो खींचती है, कागजी खानापूर्ति करती है और वापस चली जाती है। टीम के जाने के बाद अवैध खनन और दोगुनी गति से शुरू हो जाता है।

कंपनी की चुप्पी भी सवालों के घेरे में

स्थानीय दबंगों की बढ़ती पकड़ और दिन-ब-दिन बढ़ते अवैध उत्खनन पर कंपनी की चुप्पी ने भी कई संदेह पैदा कर दिए हैं। न रोक-टोक, न चेतावनी, न पारदर्शिता इस खामोशी ने ग्रामीणों के शक को और गहरा कर दिया है।

नदी में तेज कटाव कई गांवों पर भविष्य का खतरा

अवैध उत्खनन अब नदी की बीच धारा तक पहुँच चुका है, जिससे कटाव तेजी से बढ़ा है।ग्रामीणों का कहना है कि अगर यही स्थिति जारी रही तो आने वाले वर्षों में आसपास के कई गांवों पर बड़ा प्राकृतिक खतरा मंडरा सकता है।

माइनिंग विभाग की चुप्पी अवैध खनन का खुला लाइसेंस*

विभाग की निष्क्रियता ने अवैध खनन करने वालों के हौसले आसमान पर पहुँचा दिए हैं। निगरानी शून्य, कार्रवाई शून्य, जवाबदेही शून्य, ग्रामीणों का तंज माइनिंग विभाग सो रहा है और अवैध खनन करने वाले उसके सामने खुलेआम तांडव कर रहे हैं।

ग्रामीणों की चेतावनी अब धैर्य नहीं, आंदोलन तय*

ग्रामीणों ने साफ कहा है कि अब मामला सिर्फ रेत का नहीं, गांव की सुरक्षा और भविष्य का है। यदि माइनिंग विभाग की नींद नहीं टूटी तो वे बड़े आंदोलन की तैयारी करेंगे।

दिन-रात महान नदी की धार में पॉकलेन मशीन, फिर भी विभाग मौन

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि दिन और रात दोनों समय महान नदी की बीच धार में पॉकलेन मशीनें चल रही हैं, लेकिन विभाग की ओर से कोई रोक-टोक नहीं। न टीम पहुँच रही, न कार्रवाई हो रही, न कोई जवाब। ग्रामीणों का सीधा सवाल क्या माइनिंग विभाग की चुप्पी ही अवैध खनन का असली कवच है?”

About the Author

c1b20c66df56a7366d0c8e2cc612d95b715d8a3e5b4381c9a630566a2c4b2ead?s=96&d=mm&r=g

VIKAS KUMAR DUBEY

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बांकेगंज–गोला रोड पर भीषण हादसा: 20 वर्षीय सुखविन्दर की मौके पर मौत
Next: प्रयागराज-मीरजापुर हाईवे पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार कार की टक्कर से अधेड़ की मौत, पत्नी गंभीर

ख़बरें और भी

file_00000000af50722fbbbf5e06832a632f
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

उरुवा बाल विकास परियोजना में सुविधा शुल्क का खेल! रजिस्टर जब्त कर मानदेय रोकने की धमकी का आरोप

sadikapavitra June 16, 2026 0
file_00000000236c7208b34973bec5115868
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • प्रयागराज
  • सूचना

मेजा में गूंज रही राम कथा की अमृतधारा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़

sadikapavitra June 15, 2026 0
file_00000000576c72068316a2f345c02166
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

गांव अंधेरे में, पोल जमीन पर; बिजली विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल 

sadikapavitra June 10, 2026 0

ट्रेंडिंग न्यूज़

उरुवा बाल विकास परियोजना में सुविधा शुल्क का खेल! रजिस्टर जब्त कर मानदेय रोकने की धमकी का आरोप file_00000000af50722fbbbf5e06832a632f 1
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

उरुवा बाल विकास परियोजना में सुविधा शुल्क का खेल! रजिस्टर जब्त कर मानदेय रोकने की धमकी का आरोप

June 16, 2026 0
मेजा में गूंज रही राम कथा की अमृतधारा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़ file_00000000236c7208b34973bec5115868 2
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • प्रयागराज
  • सूचना

मेजा में गूंज रही राम कथा की अमृतधारा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़

June 15, 2026 0
गांव अंधेरे में, पोल जमीन पर; बिजली विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल  file_00000000576c72068316a2f345c02166 3
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

गांव अंधेरे में, पोल जमीन पर; बिजली विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल 

June 10, 2026 0
कन्नौज में ओम प्रकाश राजभर का बड़ा राजनीतिक हमला, बोले- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद संत नहीं, सपा के प्रचारक हैं file_00000000b744720790b21138838ed85c 4
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • ताजा खबरें
  • राजनीति
  • सूचना

कन्नौज में ओम प्रकाश राजभर का बड़ा राजनीतिक हमला, बोले- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद संत नहीं, सपा के प्रचारक हैं

June 8, 2026 0
CMO ऑफिस में रिश्वतखोरी पर एंटी करप्शन का शिकंजा, 10 हजार रुपये लेते कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार IMG-20260531-WA1131 5
  • Uncategorized
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • सूचना

CMO ऑफिस में रिश्वतखोरी पर एंटी करप्शन का शिकंजा, 10 हजार रुपये लेते कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार

June 6, 2026 0

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

file_00000000af50722fbbbf5e06832a632f
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

उरुवा बाल विकास परियोजना में सुविधा शुल्क का खेल! रजिस्टर जब्त कर मानदेय रोकने की धमकी का आरोप

sadikapavitra June 16, 2026 0
file_00000000236c7208b34973bec5115868
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • प्रयागराज
  • सूचना

मेजा में गूंज रही राम कथा की अमृतधारा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़

sadikapavitra June 15, 2026 0
file_00000000576c72068316a2f345c02166
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

गांव अंधेरे में, पोल जमीन पर; बिजली विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल 

sadikapavitra June 10, 2026 0
file_00000000b744720790b21138838ed85c
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • ताजा खबरें
  • राजनीति
  • सूचना

कन्नौज में ओम प्रकाश राजभर का बड़ा राजनीतिक हमला, बोले- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद संत नहीं, सपा के प्रचारक हैं

sadikapavitra June 8, 2026 0

Quick Links

  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • शिक्षा / रोजगार
  • राजनीति

Contact Us

Owner Name: Bhupendra Pandey
Helpline No : + 91 9935310607
Email: info@sadikapavitra.com sadikapavitra01@gmail.com
Address: Head Office - Near Mauganj, Rewa (M.P.) – 486333 Registered Office - Near Meja Mejaroad Prayagraj (UP) 212303

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | Sadika Pavitra by Webizboot Solution Pvt Ltd.