Skip to content
May 7, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Sadika Pavitra

Sadika Pavitra

लोकल मुद्दे- ग्लोबल आवाज़, हर मुद्दे पर जनता की बात

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • अलीगढ़
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • बरेली
    • बस्ती
    • चित्रकूट
    • देवीपाटन
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • कानपुर
    • लखनऊ
    • मेरठ
    • मिर्जापुर
    • प्रयागराज
    • मुरादाबाद
    • सहारनपुर
    • वाराणसी
  • मध्यप्रदेश
    • जबलपुर
    • चंबल
    • ग्वालियर
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • नर्मदापुरम
    • शहडोल
    • सागर
    • रीवा
  • क्राइम / दुर्घटना
  • खेल / मनोरंजन
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • ई-पेपर
    • साप्ताहिक
    • दैनिक
  • Home
  • रीवा
  • बलियरी के रेण नदी में फिर शुरू हुआ अवैध रेत कारोबार, प्रशासन की निष्क्रियता बनी खतरे की घंटी….
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सिंगरौली

बलियरी के रेण नदी में फिर शुरू हुआ अवैध रेत कारोबार, प्रशासन की निष्क्रियता बनी खतरे की घंटी….

sadikapavitra May 28, 2025

मध्य प्रदेश सिंगरौली विकास दुबे।

जिला सिंगरौली में एक बार फिर अवैध रेत के कारोबार ने रफ्तार पकड़ ली है। विशेष रूप से बैढ़न थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 38 के तुलसी वार्ड बलियरी स्थित रेण नदी में रात के अंधेरे में रेत चोरों का नेटवर्क फिर सक्रिय हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, रोजाना रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक अवैध रेत का उत्खनन और परिवहन धड़ल्ले से किया जा रहा है, जिसमें 15 से 20 ट्रैक्टर संलिप्त हैं।

प्रशासन व्यस्त, रेत माफिया मस्त…
जहां एक ओर सिंगरौली जिला प्रशासन “सिंगरौली महोत्सव” जैसे सांस्कृतिक आयोजनों में व्यस्त है, वहीं दूसरी ओर रेत माफिया इस प्रशासनिक व्यस्तता का भरपूर फायदा उठाकर अवैध धंधे को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस और खनिज विभाग की सुस्त कार्यशैली ने इन माफियाओं को खुली छूट दे दी है।

वार्ड 38 के रहवासी त्रस्त, नींद हराम…

पत्रकार की टीम जब सुबह 7:30 बजे जांच के लिए पहुंची, तो रेण नदी किनारे 6 ट्रैक्टर रेत का उत्खनन करते मिले और 4 ट्रैक्टर रेत से लदे हुए रास्ते में मिले। स्थानीय निवासियों ने बताया कि यदि टीम थोड़ी और सुबह 5-6 बजे पहुंचती तो 15 से 20 ट्रैक्टर मिलना तय था। ट्रैक्टरों की रातभर की आवाज और तेज गति ने लोगों की नींद छीन ली है। विरोध करने पर माफिया मारपीट पर उतारू हो जाते हैं, जिससे आम नागरिक भय के साए में जी रहे हैं।

रेत चोरों ने बनाया पुल, खोदी पहाड़ी….
रेत के कारोबारियों की हिम्मत इस कदर बढ़ चुकी है कि उन्होंने मयार नदी पर लगभग 100 मीटर लंबा अस्थायी पुल बना लिया है, जिससे वे रेण नदी तक आसानी से पहुंचकर रेत निकाल सकें। यह पुल पास की पहाड़ी को काटकर बनाया गया है। यदि प्रशासन इस पुल को नष्ट कर दे, तो इस अवैध व्यापार की कमर टूट सकती है।

भविष्य के लिए इकट्ठा की जा रही रेत….
जानकारी के अनुसार रेत माफिया बारिश के मौसम में महंगे दामों पर बेचने के लिए अभी से रेत इकट्ठा कर रहे हैं। अगर प्रशासन तत्काल सख्त कार्रवाई नहीं करता है, तो हजारों ट्रैक्टर रेत गैरकानूनी तरीके से नदी से निकाल ली जाएगी, जिससे शासन को रॉयल्टी के रूप में मिलने वाला लाखों रुपए का राजस्व सीधा नुकसान होगा।

बीते वर्ष भी हुई थी कार्रवाई, फिर भी नहीं सुधरे हालात…
पिछले वर्ष खनिज अधिकारी ए.के. राय द्वारा बड़ी कार्रवाई कर हजारों घन मीटर अवैध रेत जब्त की गई थी, परंतु अब वही हालात दोबारा बनते जा रहे हैं। इससे यह स्पष्ट है कि बिना निरंतर निगरानी और कठोर कार्रवाई के यह अवैध धंधा रुकने वाला नहीं है।

रहवासियों की मांग – तत्काल कार्रवाई करें कलेक्टर व एसपी:
बलियरी के पीड़ित रहवासियों ने पत्रकारो के माध्यम से जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से आग्रह किया है कि वे रेण नदी में हो रहे इस अवैध उत्खनन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाएं, अन्यथा भविष्य में कोई गंभीर हादसा भी हो सकता है।

अवैध रेत उत्खनन और प्रशासनिक निष्क्रियता के बीच फंसे बलियरी के नागरिक आज न्याय की गुहार लगा रहे हैं। अगर प्रशासन अब भी नहीं जागा, तो न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचेगा बल्कि सामाजिक शांति भी खतरे में पड़ सकती है।

About the Author

52495443472aa4344919bf25bb4eb68a73c5eb00d95840f70ac36fe3ac10dbe2?s=96&d=mm&r=g

sadikapavitra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: नौडिहवा पुलिस ने नाबालिक लड़की को जयपुर से दस्तयाब कर सकुशल परिजनो को सुपुर्द किया
Next: असिस्टेंट प्रोफेसर की संदिग्ध मौत: पति समेत चार पर हत्या का आरोप, बेटे ने कहा— “पापा ने मम्मी को मारा”

ख़बरें और भी

file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

sadikapavitra April 10, 2026 0
20260408_221523
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • लखनऊ
  • सूचना

गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर

sadikapavitra April 8, 2026 0
IMG-20260408-WA0538
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मिर्जापुर
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर

sadikapavitra April 8, 2026 0

ट्रेंडिंग न्यूज़

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4 1
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

April 10, 2026 0
गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर 20260408_221523 2
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • लखनऊ
  • सूचना

गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर

April 8, 2026 0
हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर IMG-20260408-WA0538 3
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मिर्जापुर
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर

April 8, 2026 0
धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू! Screenshot_20260407-173328.Google 4
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू!

April 7, 2026 0
बरगवां में कांग्रेस ने 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा FB_IMG_1775487493534 5
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

बरगवां में कांग्रेस ने 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा

April 6, 2026 0

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

sadikapavitra April 10, 2026 0
20260408_221523
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • लखनऊ
  • सूचना

गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर

sadikapavitra April 8, 2026 0
IMG-20260408-WA0538
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मिर्जापुर
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर

sadikapavitra April 8, 2026 0
Screenshot_20260407-173328.Google
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू!

VIKAS KUMAR DUBEY April 7, 2026 0

Quick Links

  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • शिक्षा / रोजगार
  • राजनीति

Contact Us

Owner Name: Bhupendra Pandey
Helpline No : + 91 9935310607
Email: info@sadikapavitra.com sadikapavitra01@gmail.com
Address: Head Office - Near Mauganj, Rewa (M.P.) – 486333 Registered Office - Near Meja Mejaroad Prayagraj (UP) 212303

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | Sadika Pavitra by Webizboot Solution Pvt Ltd.