Skip to content
August 8, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Sadika Pavitra

Sadika Pavitra

लोकल मुद्दे- ग्लोबल आवाज़, हर मुद्दे पर जनता की बात

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • अलीगढ़
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • बरेली
    • बस्ती
    • चित्रकूट
    • देवीपाटन
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • कानपुर
    • लखनऊ
    • मेरठ
    • मिर्जापुर
    • प्रयागराज
    • मुरादाबाद
    • सहारनपुर
    • वाराणसी
  • मध्यप्रदेश
    • जबलपुर
    • चंबल
    • ग्वालियर
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • नर्मदापुरम
    • शहडोल
    • सागर
    • रीवा
  • क्राइम / दुर्घटना
  • खेल / मनोरंजन
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • ई-पेपर
    • साप्ताहिक
    • दैनिक
  • Home
  • रीवा
  • पुष्पेंद्र साहू की अंधीहत्या का पुलिस ने किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

पुष्पेंद्र साहू की अंधीहत्या का पुलिस ने किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

VIKAS KUMAR DUBEY September 11, 2025
IMG-20250911-WA0192

पुष्पेंद्र साहू की अंधीहत्या का पुलिस ने किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस महानिरीक्षक, रीवा जोन, रीवा गौरव राजपूत एवं पुलिस उप महानिरीक्षक, रीवा क्षेत्र, रीवा राजेश सिंह चंन्देल के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन के मार्गदर्शन में, नगर पुलिस अधीक्षक, विंध्यनगर पी.एस. परस्ते के नेतृत्व में गठित एस.आई.टी द्वारा थाना सरई अंतर्गत पुष्पेन्द्र साहू की पाही में हुई अंधीहत्या का खुलासा किया गया।
जानें पूरा मामला
दिनांक 07/07/25 को फरियादी पवन कुमार साहू निवासी ग्राम गोरा, थाना सरई द्वारा थाना सरई में रिपोर्ट की गई थी कि गुमसुदा पुष्पेन्द्र कुमार साहू दिनांक 06/07/25 की रात करीबन 09:30 बजे खाना खाकर रोजाना की भांति अपने घर से थोड़ी दूर अपनी पाही में सोने के लिये गया था, दूसरे दिन सुबह गुमसुदा पुष्पेन्द्र कुमार साहू पाही मे नहीं था तथा उसका फोन भी बंद था। जिस पर फरियादी की रिपोर्ट पर गुम इंसान कायम कर जांच में लिया गया दिनांक 19/07/25 को गुम शुदा के पाही से करीबन 04 कि.मी. की दूरी पर गोरा जंगल के खरहरी नाला में एक नर कंकाल मिला, जिसका डी.एन.ए. परीक्षण कराया गया तथा दिनांक 05/09/2025 को
डी.एन.ए. परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने पर मानव कंकाल के गुमसुदा पुष्पेन्द्र कुमार साहू के होने की पुष्टि होने पर थाना सरई में अज्ञात व्यक्तियो द्वारा पुष्पेन्द्र की हत्या कारित करना पाया जाने पर थाना सरई में धारा 103(1). 238 बी.एन.एस के तहत अपराध पंजीबध्द किया जाकर विवेचना में लिया गया।

रावेंद्र मृतक पुष्पेंद्र से रखता था रंजिश
विवेचना दौरान पाया गया कि अभियुक्त रावेन्द्र निवासी ग्राम गोरा का मृतक पुष्पेन्द्र के घर की महिला से प्रेम प्रसंग था। जिस कारण पूर्व में दोनों के मध्य विवाद की स्थिति भी निर्मित हुई थी। जिस कारण अभियुक्त रावेन्द्र मृतक से रंजिश रखता था। दूसरी ओर मृतक पुष्पेन्द्र के मामा की बेटी के आत्महत्या के दुष्प्रेरण के मामले में रामकुमार एवं विजय साहू अभियुक्त थे। रामकुमार एवं विजय का मानना था कि मृतक पुष्पेन्द्र अपने मामा की उक्त केस में मदद कर रहा था। इस कारण रामकुमार एवं विजय भी मृतक पुष्पेन्द्र से रंजिश रखते थे। आरोपी धीरज साहू के घर की महिला से मृतक पुष्पेन्द्र पूर्व में बातचीत करता था व समझाने पर नहीं मानता था। जिस कारण आरोपी धीरज भी रंजिश रखता था।
ऐसे दिया घटना को अंजाम
दौरान विवेचना मृतक के परिजनों व अन्य साक्षियों से पूछतांछ, परिस्थितिजन्य साक्ष्य, तकनीकी साक्ष्य तथा अभियुक्त रावेन्द्र साहू व धीरज साहू से पूछतांछ से यह तथ्य सामने आया, कि उक्त चारों आरोपीगण अपने-अपने उपरोक्त आशय को लेकर एक माह पूर्व से पुष्पेन्द्र साहू की हत्या की योजना बनाये थे तथा मौके की तलाश में थे। दिनांक 06.07.2025 की रात्रि को जैसे ही पुष्पेन्द्र साहू अपने मोटर सायकल से अपने पाही वाले घर आया। पाही के पास छिपे उक्त चारों आरोपी मृतक के साथ मारपीट कर मृतक के गर्दन में गमछा लपेटकर खींच दिये व उसकी हत्या कारित कर दी। इसके पश्चात् आरोपी रावेन्द्र साहू, विजय साहू और रामकुमार साहू द्वारा मृतक की लाश को गोरा के जंगल खरहरी नाला के तरफ ले जाकर नाला के किनारे गढ्‌ढा खोदकर गाड दिया गया और धीरज साहू ने पुष्पेन्द्र के मोबाईल को घटना स्थल से लगभग 200 मीटर दूरी पर सरई के पेड के नीचे और चप्पल को पुराने ईंट भट्टा पर छुपा दिया था।
पुलिस की गिरफ्त में आये आरोपी
-रावेन्द्र साहू पिता स्व. सुमारू साहू निवासी ग्राम गोरा थाना सरई जिला सिंगरौली (म.प्र.), धीरज कुमार साहू पिता धनेश साहू निवासी ग्राम गोरा थाना सरई जिला सिंगरौली (म.प्र.) वहीं दिनांक 29/08/25 से थाना विध्यनगर के 306 IPC के अपराध में जिला जेल पचौर में ये आरोपी रामकुमार साहू पिता रामकरण साहू निवासी ग्राम गोरा थाना सरई जिला सिंगरौली (म.प्र.), (2) विजय साहू पिता दीनानाथ साहू निवासी ग्राम गोरा थाना सरई जिला सिंगरौली (म.प्र.)। इस घटना में प्रयुक्त साधन गमछा, मोटरसायकल, फावड़ा, मोबाइल फोन-03।

इनका रहा सराहनीय योगदान :-पुलिस अधीक्षक, जिला सिंगरौली द्वारा गठित एस.आई.टी. के सदस्य नगर पुलिस अधीक्षक, विध्यंनगर श्री पी.एस. परस्ते, एस.डी.ओ.पी देवसर श्रीमती गायत्री तिवारी, एस.डी.ओ.पी चितरंगी श्री राहुल कुमार सैयाम, परि. सुश्री रोशनी कुर्मी, निरीक्षक जीतेन्द्र सिंह भदौरिया थाना प्रभारी सरई, उप निरी. सूरज सिंह थाना सरई, उप निरी, उदयचंद करिहार थाना बैढ़न, उप निरी. पवन सिंह प्रभारी सायबर सेल, उप निरी. प्रियंका सिंह बघेल चौकी प्रभारी निवास, उप निरी. विनय शुक्ला चौकी प्रभारी निगरी, उप निरी. अमन वर्मा चौकी प्रभारी तिनगुडी, उप निरी. नृपेन्द्र सिंह चौकी प्रभारी बरका, उप निरी. पुष्पेन्द्र धुर्वे थाना प्रभारी लंघाडोल, उप निरी. संजय कुशवाहा, सउनि, उपेन्द्र सिंह भदौरिया, सउनि. पप्पू सिंह, सउनि. अरविंद द्विवेदी, सउनि संतोषी सिंह, सउनि.. कमलेश सिंह, सउनि, नरेन्द्र प्रताप सिंह, प्र.आर. रामनरेश प्रजापति, प्र.आर हरिभजन सिंह, प्र.आर. रामनिरंजन बैस, प्र.आर. अनुराग मिश्रा, प्र.आर. लक्ष्मीकान्त साहू, प्र.आर. पंकज सिंह चौहान, आर. रिकू धाकड़, आर. बबलू यादव, आर. राहूल यादव, आर. तेजप्रताप, आर. तेजभान, आर. शिवम पाटकर, आर. महेन्द्र चौरसिया, आर. अंकित शुक्ला, आर, नीरज सिंह, आर. राजेश वर्डे, प्र.आर. राहुल सिंह, आर. प्रामिश झिल्ले, आर. सौरभ, क्षार. अवधकिशोर गोयल, आर. कपिल बंसल, आर. प्रशात केसरी, आर. संदीप वर्मा, आर. नन्दकुमार रुहेला, आर. संदीप कुमार, प्र.आर. आशीष त्रिपाठी।

About the Author

c1b20c66df56a7366d0c8e2cc612d95b715d8a3e5b4381c9a630566a2c4b2ead?s=96&d=mm&r=g

VIKAS KUMAR DUBEY

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: सड़क हादसों में मवेशियों की मौत से आक्रोशित बजरंग दल, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन 
Next: सीधी जिले के कुसमी जनपद में डायरिया की चपेट में आदिवासी ,80 बीमार, 20 की हालत खराब

ख़बरें और भी

file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

sadikapavitra April 10, 2026 0
Screenshot_20260407-173328.Google
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू!

VIKAS KUMAR DUBEY April 7, 2026 0
FB_IMG_1775487493534
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

बरगवां में कांग्रेस ने 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा

VIKAS KUMAR DUBEY April 6, 2026 0

ट्रेंडिंग न्यूज़

लोहे की वह विरासत, जिसे समय भी नहीं झुका सका… अब उसी जगह भविष्य की रफ्तार का नया रास्ता तैयार file_000000007a9471fa9655ef8a3d9d8523 1
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

लोहे की वह विरासत, जिसे समय भी नहीं झुका सका… अब उसी जगह भविष्य की रफ्तार का नया रास्ता तैयार

July 13, 2026 0
माँ के नाम मिट्टी में उतरा एक संकल्प, लालापुर थाने से हरियाली की नई इबारत शुरू file_0000000039b871fabbafacfeccae498f 2
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

माँ के नाम मिट्टी में उतरा एक संकल्प, लालापुर थाने से हरियाली की नई इबारत शुरू

July 13, 2026 0
जब मिट्टी ने लिया संकल्प, हरियाली ने लिखी नई इबारत… ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से गूंज उठा प्रयागराज file_00000000c47871fa9ffa9e62fdc4a279 3
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • प्रयागराज
  • सूचना

जब मिट्टी ने लिया संकल्प, हरियाली ने लिखी नई इबारत… ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से गूंज उठा प्रयागराज

July 13, 2026 0
पर्वत श्रंखलाओं पर बारिश का असर, संगम की सांसें तेज़; गंगा-यमुना ने बदली चाल, प्रशासन चौकन्ना file_0000000050a47207b9c9a1950191238b 4
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • मानसून

पर्वत श्रंखलाओं पर बारिश का असर, संगम की सांसें तेज़; गंगा-यमुना ने बदली चाल, प्रशासन चौकन्ना

July 13, 2026 0
पहली ही बारिश में बह गए विकास के दावे! नीबी लोहागरा में जलभराव ने खोली ग्राम पंचायत की हकीकत file_00000000e17871fa9bd0ebc47352fdb5 5
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

पहली ही बारिश में बह गए विकास के दावे! नीबी लोहागरा में जलभराव ने खोली ग्राम पंचायत की हकीकत

July 12, 2026 0

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

file_000000007a9471fa9655ef8a3d9d8523
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

लोहे की वह विरासत, जिसे समय भी नहीं झुका सका… अब उसी जगह भविष्य की रफ्तार का नया रास्ता तैयार

sadikapavitra July 13, 2026 0
file_0000000039b871fabbafacfeccae498f
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

माँ के नाम मिट्टी में उतरा एक संकल्प, लालापुर थाने से हरियाली की नई इबारत शुरू

sadikapavitra July 13, 2026 0
file_00000000c47871fa9ffa9e62fdc4a279
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • प्रयागराज
  • सूचना

जब मिट्टी ने लिया संकल्प, हरियाली ने लिखी नई इबारत… ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से गूंज उठा प्रयागराज

sadikapavitra July 13, 2026 0
file_0000000050a47207b9c9a1950191238b
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • मानसून

पर्वत श्रंखलाओं पर बारिश का असर, संगम की सांसें तेज़; गंगा-यमुना ने बदली चाल, प्रशासन चौकन्ना

sadikapavitra July 13, 2026 0

Quick Links

  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • शिक्षा / रोजगार
  • राजनीति

Contact Us

Owner Name: Bhupendra Pandey
Helpline No : + 91 9935310607
Email: info@sadikapavitra.com sadikapavitra01@gmail.com
Address: Head Office - Near Mauganj, Rewa (M.P.) – 486333 Registered Office - Near Meja Mejaroad Prayagraj (UP) 212303

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | Sadika Pavitra by Webizboot Solution Pvt Ltd.