Skip to content
May 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Sadika Pavitra

Sadika Pavitra

लोकल मुद्दे- ग्लोबल आवाज़, हर मुद्दे पर जनता की बात

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • अलीगढ़
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • बरेली
    • बस्ती
    • चित्रकूट
    • देवीपाटन
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • कानपुर
    • लखनऊ
    • मेरठ
    • मिर्जापुर
    • प्रयागराज
    • मुरादाबाद
    • सहारनपुर
    • वाराणसी
  • मध्यप्रदेश
    • जबलपुर
    • चंबल
    • ग्वालियर
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • नर्मदापुरम
    • शहडोल
    • सागर
    • रीवा
  • क्राइम / दुर्घटना
  • खेल / मनोरंजन
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • ई-पेपर
    • साप्ताहिक
    • दैनिक
  • Home
  • रीवा
  • नगर परिषद बरगवां की लापरवाही, खुले में फेंका जा रहा मेडिकल वेस्ट कचरा
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

नगर परिषद बरगवां की लापरवाही, खुले में फेंका जा रहा मेडिकल वेस्ट कचरा

VIKAS KUMAR DUBEY August 28, 2025
IMG-20250828-WA0155

नगर परिषद बरगवां की लापरवाही, खुले में फेंका जा रहा मेडिकल वेस्ट कचरा

स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य और पर्यावरण पर मंडरा रहा खतरा

 

सिंगरौली। नगर परिषद बरगवां की लापरवाही अब लोगों की सेहत और पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा बन चुकी है। बांध के किनारे खुले में कचरे का अंबार लगाया जा रहा है। इसमें न केवल घरेलू कचरा बल्कि अस्पतालों से निकलने वाला खतरनाक बायो मेडिकल वेस्ट भी फेंका जा रहा है। हालात यह हैं कि इस कचरे को आवारा पशु खा रहे हैं और उनकी लगातार मौतें हो रही हैं। यह नजारा न सिर्फ संवेदनहीनता दिखाता है बल्कि प्रशासनिक बेपरवाही की पोल भी खोलता है। खुले में पड़ा कचरा लगातार सड़ रहा है, जिससे आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध और प्रदूषण फैल रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस कचरे से मच्छरों और कीटों की भरमार हो रही है, जो डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों को जन्म दे सकती है। वहीं, बायो मेडिकल वेस्ट के मिल जाने से संक्रमण और महामारी फैलने का खतरा और भी बढ़ गया है। पर्यावरण विशेषज्ञों के अनुसार, पानी के किनारे कचरा डंप किए जाने से बांध का जलस्तर और भूजल भी प्रदूषित हो सकता है। इससे आने वाले समय में न केवल ग्रामीण और शहरी आबादी को बल्कि कृषि कार्यों को भी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

 

नियमों की उड़ रही धज्जियां जहां स्वच्छ भारत मिशन और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कानून स्पष्ट रूप से कहते हैं कि किसी भी हालत में खुले में कचरा या बायो मेडिकल वेस्ट डंप नहीं किया जा सकता। इसके लिए वैज्ञानिक पद्धति से कचरा निस्तारण और उपचार की व्यवस्था जरूरी है। लेकिन नगर परिषद के जिम्मेदार इन नियमों की अनदेखी कर खुलेआम उनका उल्लंघन कर रहे हैं। सवाल यह है कि जब सरकार और प्रशासन लगातार स्वच्छता को लेकर करोड़ों रुपए खर्च कर रहे हैं, तब भी जमीनी स्तर पर हालात क्यों नहीं बदल रहे?

 

स्थानीय जनता में आक्रोश

 

स्थानीय लोग इस स्थिति से बेहद नाराज हैं। उनका कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो यह समस्या महामारी का रूप ले सकती है। बरगवां क्षेत्र के निवासी बताते हैं कि कई बार शिकायत करने के बावजूद नगर परिषद कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। लोगों ने साफ कहा कि प्रशासन और पर्यावरण विभाग तुरंत हस्तक्षेप करे, वरना वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।

 

प्रशासन की चुप्पी पर उठ रहे सवाल

 

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे क्यों बैठे हैं? आम जनता की जिंदगी और पर्यावरण दोनों पर खतरा मंडरा रहा है, लेकिन नगर परिषद न तो वैकल्पिक डंपिंग व्यवस्था कर रही है और न ही कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण पर ध्यान दे रही है। जानकार मानते हैं कि अगर समय रहते स्थिति पर नियंत्रण नहीं किया गया तो आने वाले समय में यह स्वास्थ्य आपदा का रूप ले सकती है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि – खुले में कचरा फेंकने की प्रथा पर तुरंत रोक लगे। बायो मेडिकल वेस्ट के लिए सुरक्षित और अलग से निस्तारण की व्यवस्था हो।

About the Author

c1b20c66df56a7366d0c8e2cc612d95b715d8a3e5b4381c9a630566a2c4b2ead?s=96&d=mm&r=g

VIKAS KUMAR DUBEY

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बीते दिन बुधवार को दो बाइकों में आमने-सामने हुई भिड़ंत
Next: मुडवानी डैम के पास आईडीएल कंपनी का बस्फोटक रॉ मेटेरियल लेकर जा रहा ट्रक पलटा

ख़बरें और भी

file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

sadikapavitra April 10, 2026 0
Screenshot_20260407-173328.Google
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू!

VIKAS KUMAR DUBEY April 7, 2026 0
FB_IMG_1775487493534
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

बरगवां में कांग्रेस ने 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा

VIKAS KUMAR DUBEY April 6, 2026 0

ट्रेंडिंग न्यूज़

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4 1
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

April 10, 2026 0
गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर 20260408_221523 2
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • लखनऊ
  • सूचना

गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर

April 8, 2026 0
हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर IMG-20260408-WA0538 3
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मिर्जापुर
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर

April 8, 2026 0
धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू! Screenshot_20260407-173328.Google 4
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू!

April 7, 2026 0
बरगवां में कांग्रेस ने 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा FB_IMG_1775487493534 5
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

बरगवां में कांग्रेस ने 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा

April 6, 2026 0

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

sadikapavitra April 10, 2026 0
20260408_221523
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • लखनऊ
  • सूचना

गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर

sadikapavitra April 8, 2026 0
IMG-20260408-WA0538
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मिर्जापुर
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर

sadikapavitra April 8, 2026 0
Screenshot_20260407-173328.Google
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू!

VIKAS KUMAR DUBEY April 7, 2026 0

Quick Links

  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • शिक्षा / रोजगार
  • राजनीति

Contact Us

Owner Name: Bhupendra Pandey
Helpline No : + 91 9935310607
Email: info@sadikapavitra.com sadikapavitra01@gmail.com
Address: Head Office - Near Mauganj, Rewa (M.P.) – 486333 Registered Office - Near Meja Mejaroad Prayagraj (UP) 212303

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | Sadika Pavitra by Webizboot Solution Pvt Ltd.