Skip to content
August 8, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Sadika Pavitra

Sadika Pavitra

लोकल मुद्दे- ग्लोबल आवाज़, हर मुद्दे पर जनता की बात

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • अलीगढ़
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • बरेली
    • बस्ती
    • चित्रकूट
    • देवीपाटन
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • कानपुर
    • लखनऊ
    • मेरठ
    • मिर्जापुर
    • प्रयागराज
    • मुरादाबाद
    • सहारनपुर
    • वाराणसी
  • मध्यप्रदेश
    • जबलपुर
    • चंबल
    • ग्वालियर
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • नर्मदापुरम
    • शहडोल
    • सागर
    • रीवा
  • क्राइम / दुर्घटना
  • खेल / मनोरंजन
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • ई-पेपर
    • साप्ताहिक
    • दैनिक
  • Home
  • धर्म / संस्कृति
  • दीक्षा और पिंडदान के दौरान भावुक हुईं ममता कुलकर्णी
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • सूचना

दीक्षा और पिंडदान के दौरान भावुक हुईं ममता कुलकर्णी

sadikapavitra January 25, 2025

दीक्षा और पिंडदान के दौरान ममता कुलकर्णी बेहद भावुक नजर आईं20250125 125712

ममता कुलकर्णी: 2 दशक पहले अपनी अदाओं और देहयष्टि के बूते बॉलीवुड में तहलका मचा देने वाली अभिनेत्री ममता कुलकर्णी अब महामंडलेश्वर बन गई हैं। किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनने से पहले उन्होंने अपना और अपने परिवार का पिंडदान किया।

जीते जी पिंडदान या घटश्राध करने के बाद समाज में उसे मृत मान लिए जाने की परंपरा है। पट्टाभिषेक के समय पूरा अखाड़ा हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज रहा था। हालांकि दीक्षा और पिंडदान के समय वह भावुक भी नजर आईं। बकौल ममता कुलकर्णी वह बीते 23 साल से धर्म के मार्ग पर चलते हुए साध्वी का जीवन जी रही थीं।

आज किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर घोषित होने पर पट्टाभिषेक से पहले पिंडदान अनिवार्य शर्त होती है, जिसके बाद उनका सांसारिक जीवन से नाता टूट गया। ममता बृहस्पतिवार को प्रयागराज पहुंच गईं और शुक्रवार की सुबह किन्नर अखाड़े में पहुंचकर संन्यासी जीवन के लिए अपनाए जाने वाले नियमों की संगमतट पर दीक्षा ली है। लगभग दो घंटे चले दीक्षा कार्यक्रम के बाद ममता कुलकर्णी का नया नाम श्रीयामाई ममतानंद गिरि हो गया।

किन्नर अखाड़ा आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी के सान्निध्‍य में उनका पट्टाभिषेक हुआ। इस दौरान श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर गर्गाचार्य मुचकुंद, पीठाधीश्वर स्वामी महेंद्रानंद गिरि समेत अन्य साधु-संत मौजूद रहे। पट्टाभिषेक के समय पूरा अखाड़ा हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज रहा था। हालांकि दीक्षा और पिंडदान के समय वह भावुक भी नजर आईं।

ममता कुलकर्णी 1990 के दशक में बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री रही हैं, उनके जलवों पर लोग फिदा थे। अचानक से ममता फिल्मी दुनिया से दूर गुमनामी में चली गईं, तकरीबन 12 साल बाद उन्होंने ऐसी एंट्री मारी कि उनके चाहने वाले हक्के-बक्के रह गए। यह एंट्री हॉट अभिनेत्री की नहीं, बल्कि धार्मिक जीवन से जुड़कर साध्वी बनने वाली ममता कुलकर्णी की थी।

ममता ने अपने फैंस को बताया कि वह मेकअप से दूर हो गईं, उनके जीवन का केवल एक मकसद है अध्यात्म को जानना और भगवान की आराधना करना है। हालांकि महाकुंभ में जाने से पहले इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखते हुए उन्होंने कहा था कि वह मौनी अमवस्या पर महाकुंभ में स्नान करेंगी। इसके बाद काशी बाबा और रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जाएंगी। वे माता-पिता की मृत्यु के समय तपस्या में लीन थीं, जिसके कारण उनके दर्शन नहीं कर पाईं, अब उनका पितृ तर्पण भी करूंगी।

ममता कुलकर्णी की यादगार फिल्मों में ‘करण अर्जुन’, ‘छुपा रुस्तम’, और ‘बाजी’ है। जहां रूपहले पर्दे की चकाचौंध में उनकी गिनती हॉट अभिनेत्रियों में की जाती थी। सन् 2016 में ममता का नाम एक विवादास्पद ड्रग्स केस में भी सामने आया था। दुबई की जेल में सजा काट रहे विक्की गोस्वामी के साथ उनका आपसी तालमेल बताया गया था।

हालांकि ममता ने विक्की गोस्वामी से अपने रिश्ते की बात को झूठला दिया था और वह सन् 2000 में भारत छोड़ गईं। 24 साल बाद जब वह मुंबई लौटीं तो उनके चाहने वाले खुश हो गए थे कि वह रूपहले पर्दे पर फिर से दिखाई देंगी, लेकिन उन्होंने अध्यात्म की राह पकड़ने का खुलासा किया और अब वह एक नई दुनिया में आ गई हैं। उन्‍होंने किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर की पदवी पा ली है।

ये भी पढ़ें यातायात नियमों के पालन के लिए दिलाई गई शपथ

About the Author

52495443472aa4344919bf25bb4eb68a73c5eb00d95840f70ac36fe3ac10dbe2?s=96&d=mm&r=g

sadikapavitra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: यातायात नियमों के पालन के लिए दिलाई गई शपथ
Next: कासगंज प्रशासन पूरी तरह से सतर्क

ख़बरें और भी

file_000000007a9471fa9655ef8a3d9d8523
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

लोहे की वह विरासत, जिसे समय भी नहीं झुका सका… अब उसी जगह भविष्य की रफ्तार का नया रास्ता तैयार

sadikapavitra July 13, 2026 0
file_0000000039b871fabbafacfeccae498f
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

माँ के नाम मिट्टी में उतरा एक संकल्प, लालापुर थाने से हरियाली की नई इबारत शुरू

sadikapavitra July 13, 2026 0
file_00000000c47871fa9ffa9e62fdc4a279
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • प्रयागराज
  • सूचना

जब मिट्टी ने लिया संकल्प, हरियाली ने लिखी नई इबारत… ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से गूंज उठा प्रयागराज

sadikapavitra July 13, 2026 0

ट्रेंडिंग न्यूज़

लोहे की वह विरासत, जिसे समय भी नहीं झुका सका… अब उसी जगह भविष्य की रफ्तार का नया रास्ता तैयार file_000000007a9471fa9655ef8a3d9d8523 1
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

लोहे की वह विरासत, जिसे समय भी नहीं झुका सका… अब उसी जगह भविष्य की रफ्तार का नया रास्ता तैयार

July 13, 2026 0
माँ के नाम मिट्टी में उतरा एक संकल्प, लालापुर थाने से हरियाली की नई इबारत शुरू file_0000000039b871fabbafacfeccae498f 2
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

माँ के नाम मिट्टी में उतरा एक संकल्प, लालापुर थाने से हरियाली की नई इबारत शुरू

July 13, 2026 0
जब मिट्टी ने लिया संकल्प, हरियाली ने लिखी नई इबारत… ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से गूंज उठा प्रयागराज file_00000000c47871fa9ffa9e62fdc4a279 3
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • प्रयागराज
  • सूचना

जब मिट्टी ने लिया संकल्प, हरियाली ने लिखी नई इबारत… ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से गूंज उठा प्रयागराज

July 13, 2026 0
पर्वत श्रंखलाओं पर बारिश का असर, संगम की सांसें तेज़; गंगा-यमुना ने बदली चाल, प्रशासन चौकन्ना file_0000000050a47207b9c9a1950191238b 4
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • मानसून

पर्वत श्रंखलाओं पर बारिश का असर, संगम की सांसें तेज़; गंगा-यमुना ने बदली चाल, प्रशासन चौकन्ना

July 13, 2026 0
पहली ही बारिश में बह गए विकास के दावे! नीबी लोहागरा में जलभराव ने खोली ग्राम पंचायत की हकीकत file_00000000e17871fa9bd0ebc47352fdb5 5
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

पहली ही बारिश में बह गए विकास के दावे! नीबी लोहागरा में जलभराव ने खोली ग्राम पंचायत की हकीकत

July 12, 2026 0

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

file_000000007a9471fa9655ef8a3d9d8523
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

लोहे की वह विरासत, जिसे समय भी नहीं झुका सका… अब उसी जगह भविष्य की रफ्तार का नया रास्ता तैयार

sadikapavitra July 13, 2026 0
file_0000000039b871fabbafacfeccae498f
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

माँ के नाम मिट्टी में उतरा एक संकल्प, लालापुर थाने से हरियाली की नई इबारत शुरू

sadikapavitra July 13, 2026 0
file_00000000c47871fa9ffa9e62fdc4a279
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • प्रयागराज
  • सूचना

जब मिट्टी ने लिया संकल्प, हरियाली ने लिखी नई इबारत… ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से गूंज उठा प्रयागराज

sadikapavitra July 13, 2026 0
file_0000000050a47207b9c9a1950191238b
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • मानसून

पर्वत श्रंखलाओं पर बारिश का असर, संगम की सांसें तेज़; गंगा-यमुना ने बदली चाल, प्रशासन चौकन्ना

sadikapavitra July 13, 2026 0

Quick Links

  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • शिक्षा / रोजगार
  • राजनीति

Contact Us

Owner Name: Bhupendra Pandey
Helpline No : + 91 9935310607
Email: info@sadikapavitra.com sadikapavitra01@gmail.com
Address: Head Office - Near Mauganj, Rewa (M.P.) – 486333 Registered Office - Near Meja Mejaroad Prayagraj (UP) 212303

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | Sadika Pavitra by Webizboot Solution Pvt Ltd.