Skip to content
May 8, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Sadika Pavitra

Sadika Pavitra

लोकल मुद्दे- ग्लोबल आवाज़, हर मुद्दे पर जनता की बात

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • अलीगढ़
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • बरेली
    • बस्ती
    • चित्रकूट
    • देवीपाटन
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • कानपुर
    • लखनऊ
    • मेरठ
    • मिर्जापुर
    • प्रयागराज
    • मुरादाबाद
    • सहारनपुर
    • वाराणसी
  • मध्यप्रदेश
    • जबलपुर
    • चंबल
    • ग्वालियर
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • नर्मदापुरम
    • शहडोल
    • सागर
    • रीवा
  • क्राइम / दुर्घटना
  • खेल / मनोरंजन
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • ई-पेपर
    • साप्ताहिक
    • दैनिक
  • Home
  • रीवा
  • जनता की उम्मीद: अब न रुके सीधी–सिंगरौली की रफ्तार!
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

जनता की उम्मीद: अब न रुके सीधी–सिंगरौली की रफ्तार!

VIKAS KUMAR DUBEY November 1, 2025
IMG-20251101-WA0134

जनता की उम्मीद: अब न रुके सीधी–सिंगरौली की रफ्तार!

सीधी–सिंगरौली एनएच 39 फोरलेन का फाइनल राउंड, 11 नवंबर को खुलेगी तकनीकी बिड

सिंगरोली। सीधी–सिंगरौली के बीच निर्माणाधीन एनएच-39 फोरलेन मार्ग के बाकी काम के लिए अब नई निविदा प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुँच गई है। 11 नवंबर को तकनीकी बिड खोली जाएगी, जिसमें 105 किलोमीटर के अधूरे हिस्से, आरओबी, आरयूबी और पुल-पुलियों के निर्माण के लिए ₹455 करोड़ की लागत तय की गई है। पहले यह टेंडर 27 अक्टूबर को खुलना था जिसकी लागत ₹396 करोड़ रखी गई थी, लेकिन संशोधित अनुमान के बाद राशि बढ़ाकर ₹455 करोड़ कर दी गई। यदि सब कुछ सुचारु रहा तो नवंबर के आखिरी सप्ताह तक नया संविदाकार तय हो जाएगा। जनता को उम्मीद है कि 13 वर्षों की लंबी प्रतीक्षा, अधूरे पुल–पुलियों और धूलभरे मोड़ों के बाद इस नवंबर की निविदा सड़क की किस्मत बदल देगी।

 

दो चरणों में खुलेगी बिड — नवंबर में तय होगा भाग्य

जानकारों के मुताबिक 11 नवंबर को तकनीकी बिड खुलने के एक सप्ताह के भीतर फाइनेंशियल बिड भी खोल दी जाएगी। इसके बाद मंत्रालय नवंबर के अंत तक उस कंपनी का नाम घोषित करेगा जो अब सीधी-सिंगरौली फोरलेन का उद्धार करेगी। इस बार निर्माण कार्य की अवधि 24 महीने और रखरखाव अवधि 5 वर्ष तय की गई है। यानी नया ठेकेदार कुल सात साल तक इस प्रोजेक्ट से जुड़ा रहेगा।

 

13 साल से लटकी सड़क पर भोपाल–दिल्ली तक चर्चा

करीब 13 वर्षों से बन रही यह 104 किलोमीटर की सड़क अब केवल सिंगरौली–सीधी ही नहीं बल्कि भोपाल से लेकर दिल्ली तक चर्चाओं में है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इस बार सख्त मॉनिटरिंग और पारदर्शी व्यवस्था के साथ निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। निर्णय लिया गया है कि शुरुआत में काम उन स्थानों से होगा जहाँ आवागमन बाधित है, ताकि जनता को तत्काल राहत मिल सके।

 

पहले दुरुस्त होंगे मुश्किल मोड़ और नाले

प्राथमिकता सूची में शामिल स्थान: खाखर नाला, नौढ़िया आरओबी, परेवा नाला, कुशवई आरओबी, भूसा मोड़ आरयूबी, चटका नाला और झिंगुरदह की पहाड़ी। इन सभी जगहों पर पहले छह महीनों में निर्माण एवं मरम्मत का कार्य किया जाएगा। साथ ही, गैमन इंडिया के पुराने निर्माणकाल में बनी और अब जर्जर हो चुकी सड़कों की भी मरम्मत की जाएगी ताकि पूरी फोरलेन एक समान रूप में तैयार हो सके।

 

मल्टी-एक्सल ट्रकों के विश्राम स्थल भी बनेंगे

इस बार फोरलेन के किनारे भारी वाहनों (मल्टी-एक्सल ट्रक) के लिए विशेष विश्राम स्थल (Truck Lay-Bay) भी बनाए जाएंगे। ब्रेकडाउन या ट्रैफिक जाम की स्थिति में ट्रकों को इन स्थलों पर ले जाकर मुख्य मार्ग को सुचारु रखा जा सकेगा।यह सुविधा खास तौर पर सिंगरौली के कोयला परिवहन क्षेत्रों में विकसित की जाएगी।

 

इस बार सख्त निगरानी में चलेगा निर्माण

निर्माण कार्य की गति और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण कंपनी, निर्माण एजेंसी और एमपीआरडीसी के बीच समन्वय प्रणाली बनाई गई है।सड़क परिवहन मंत्रालय ने भी इस टेंडर को “अंतिम निर्णायक चरण” बताया है — यानी इस बार काम आधा नहीं, पूरा होगा। इससे पहले टीबीसीएल कंपनी ने ₹415 करोड़ की निविदा को 20% बिलो में डालकर ₹332 करोड़ में काम लिया था, परंतु दो साल की जगह चार साल से कैम्प करने के बाद भी आधा काम पूरा नहीं हो पाया। इस बार मंत्रालय ने ऐसी गलती न दोहराने का प्रण लिया है।

About the Author

c1b20c66df56a7366d0c8e2cc612d95b715d8a3e5b4381c9a630566a2c4b2ead?s=96&d=mm&r=g

VIKAS KUMAR DUBEY

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मायाराम महाविद्यालय में ‘साइबर सुरक्षा साक्षरता पर एनसीएल विजिलेंस विभाग द्वारा जागरूक किया गया
Next: कोतवाली रोड में बन रही नाली गुणवत्ता विहीन, जिम्मेदार मौन

ख़बरें और भी

file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

sadikapavitra April 10, 2026 0
Screenshot_20260407-173328.Google
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू!

VIKAS KUMAR DUBEY April 7, 2026 0
FB_IMG_1775487493534
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

बरगवां में कांग्रेस ने 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा

VIKAS KUMAR DUBEY April 6, 2026 0

ट्रेंडिंग न्यूज़

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4 1
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

April 10, 2026 0
गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर 20260408_221523 2
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • लखनऊ
  • सूचना

गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर

April 8, 2026 0
हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर IMG-20260408-WA0538 3
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मिर्जापुर
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर

April 8, 2026 0
धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू! Screenshot_20260407-173328.Google 4
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू!

April 7, 2026 0
बरगवां में कांग्रेस ने 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा FB_IMG_1775487493534 5
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

बरगवां में कांग्रेस ने 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा

April 6, 2026 0

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

sadikapavitra April 10, 2026 0
20260408_221523
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • लखनऊ
  • सूचना

गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर

sadikapavitra April 8, 2026 0
IMG-20260408-WA0538
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मिर्जापुर
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर

sadikapavitra April 8, 2026 0
Screenshot_20260407-173328.Google
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू!

VIKAS KUMAR DUBEY April 7, 2026 0

Quick Links

  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • शिक्षा / रोजगार
  • राजनीति

Contact Us

Owner Name: Bhupendra Pandey
Helpline No : + 91 9935310607
Email: info@sadikapavitra.com sadikapavitra01@gmail.com
Address: Head Office - Near Mauganj, Rewa (M.P.) – 486333 Registered Office - Near Meja Mejaroad Prayagraj (UP) 212303

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | Sadika Pavitra by Webizboot Solution Pvt Ltd.