Skip to content
May 5, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Sadika Pavitra

Sadika Pavitra

लोकल मुद्दे- ग्लोबल आवाज़, हर मुद्दे पर जनता की बात

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • अलीगढ़
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • बरेली
    • बस्ती
    • चित्रकूट
    • देवीपाटन
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • कानपुर
    • लखनऊ
    • मेरठ
    • मिर्जापुर
    • प्रयागराज
    • मुरादाबाद
    • सहारनपुर
    • वाराणसी
  • मध्यप्रदेश
    • जबलपुर
    • चंबल
    • ग्वालियर
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • नर्मदापुरम
    • शहडोल
    • सागर
    • रीवा
  • क्राइम / दुर्घटना
  • खेल / मनोरंजन
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • ई-पेपर
    • साप्ताहिक
    • दैनिक
  • Home
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • हमीरपुर में मानवता हुई शर्मसार: यमुना पुल पार करने से शव वाहन को रोका, लेकिन विधायक की गाड़ी
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • राष्ट्रीय
  • वायरल पोस्ट / विडियो

हमीरपुर में मानवता हुई शर्मसार: यमुना पुल पार करने से शव वाहन को रोका, लेकिन विधायक की गाड़ी

sadikapavitra June 29, 2025
sadika (4)

हमीरपुर में यमुना पुल पर मरम्मत के दौरान एक शर्मनाक घटना सामने आई, जहां भाजपा विधायक की गाड़ी को गुजरने दिया गया, लेकिन एक शव वाहन को रोका गया, जिसके चलते बेटे को अपनी मां का शव स्ट्रेचर पर पैदल ले जाना पड़ा.

उत्तर प्रदेश से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक तस्वीर सामने आई है. यहां एक हाईवे पर बने पुल पर मरम्मत का कार्य चल रहा है. ऐसें में पुल वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद था. इस बीच अराेप है कि शनिवार को एक शव वाहन को पुल पर एंट्री से रोक दिया गया. लेकिन दावा है कि उसी दौरान भाजपा विधायक की गाड़ी बेरोकटोक वहां से गुजर गई.

दरअसल, ये पूरा मामला यूपी के हमीरपुर जिले में कानपुर-सागर हाईवे पर स्थित यमुना पुल का बताया जा रहा है. यहां यमुना पुल पर हर शनिवार सुबह 6 बजे से रविवार रात 12 बजे तक मरम्मत कार्य के कारण वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहती है. इस दौरान ट्रैफिक को डायवर्ट करने के लिए पुलिस तैनात की जाती है.

शव वाहन को रोका, स्वजन लगाते रहे गुहार

इस बीच शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे हमीरपुर सदर से भाजपा विधायक मनोज प्रजापति की कार को पुल पार करने की अनुमति दे दी गई, जबकि सुबह 9:30 बजे कानपुर से आ रहे एक शव वाहन को रोक दिया गया. शव वाहन में सवार स्वजनों ने प्रशासन से गुहार भी लगाई. लेकिन उनकी बात अनसुनी रही. नतीजतन, एक बेटे को अपनी मां का शव स्ट्रेचर पर लादकर पैदल ही पुल पार करना पड़ा.

मां के शव को लेकर जाना पड़ा पैदल

सुमेरपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ा गांव निवासी बिंदा ने बताया कि उनकी मां शिव देवी का पैर टूटने के कारण कानपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा था. शनिवार सुबह उनकी मृत्यु हो गई. बिंदा अपनी मां के शव को एंबुलेंस से हमीरपुर ला रहे थे, लेकिन यमुना पुल पर उन्हें रोक दिया गया. कोई विकल्प न देखकर, बिंदा ने एंबुलेंस चालक की मदद से मां के शव को स्ट्रेचर पर रखा और करीब एक किलोमीटर पैदल चलकर नदी के दूसरी ओर पहुंचे. इसके बाद शव को ऑटो में रखकर गांव ले गए. इस हृदयविदारक दृश्य ने वहां मौजूद हर व्यक्ति को झकझोर दिया.

विपक्ष ने सरकार किया हमला

इस घटना ने विपक्षी दलों को भाजपा सरकार पर हमला करने का मौका दे दिया. समाजवादी पार्टी ने X पर लिखा, ”भाजपा सरकार में जनता बेबस और मजबूर! हमीरपुर में योगी सरकार के तन्त्र ने फिर मानवता को किया शर्मसार. जहां एक तरफ मरम्मत के लिए बंद यमुना पुल पर लाश वाली एंबुलेंस को जाने से रोका बेटे को स्ट्रेचर पर ले जाना पड़ा मां का शव,वहीं दूसरी तरफ भाजपा सरकार के विधायक की कार का उसी बंद पुल गुजरना बेहद शर्मनाक. जनता जवाब देगी.”

वहीं, कांग्रेस ने X पर लिखा,ये घटना BJP की सरकारों में उस मानसिकता का सबूत है- जहां सत्ता के नशे में चूर नेता खुद को ‘राजा’ समझते हैं, उन्हें जनता के दुख-दर्द, परेशानियों से कोई फर्क नहीं पड़ता. शर्मनाक!’

यहां देखें कांग्रेस का पूरा पोस्ट

यूपी के हमीरपुर में एक पुल की मरम्मत का काम चल चल रहा था। इस वजह से पुल को बंद कर दिया गया था और नो एंट्री का बोर्ड लगाकर बैरिकेडिंग लगा दी गई थी।

इसी दौरान एक BJP विधायक की गाड़ी वहां आकर रुक गई। धड़ाधड़ बैरिकेडिंग हटाई गई और उनकी गाड़ी को उस पुल से जाने दिया गया, जहां नो… pic.twitter.com/06Rj49Mu7c — Congress (@INCIndia) June 29, 2025

विधायक ने दी सफाई

वहीं, हमीरपुर सदर विधायक मनोज प्रजापति ने इस मामले में सफाई देते हुए कहा कि जब वे पुल पार कर रहे थे, तब यातायात पूरी तरह बंद नहीं हुआ था. इसलिए उनकी गाड़ी को जाने दिया गया. गौरतलब है कि इससे पहले 21 जून को भी प्रमुख सचिव का काफिला बंद पुल से गुजरा था. इस घटना ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं, क्योंकि आम जनता को सख्त नियमों का पालन करना पड़ता है, जबकि प्रभावशाली लोगों को छूट मिलती दिख रही है.

About the Author

52495443472aa4344919bf25bb4eb68a73c5eb00d95840f70ac36fe3ac10dbe2?s=96&d=mm&r=g

sadikapavitra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: देवसर में भगवती मानव कल्याण संगठन की सतर्कता से पकड़ी गई 48 लीटर से अधिक अवैध शराब, मुख्य आरोपी फरार
Next: बरसात में होने वाली बीमारियों से बचने की सलाह

ख़बरें और भी

file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

sadikapavitra April 10, 2026 0
20260408_221523
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • लखनऊ
  • सूचना

गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर

sadikapavitra April 8, 2026 0
IMG-20260408-WA0538
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मिर्जापुर
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर

sadikapavitra April 8, 2026 0

ट्रेंडिंग न्यूज़

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4 1
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

April 10, 2026 0
गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर 20260408_221523 2
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • लखनऊ
  • सूचना

गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर

April 8, 2026 0
हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर IMG-20260408-WA0538 3
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मिर्जापुर
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर

April 8, 2026 0
धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू! Screenshot_20260407-173328.Google 4
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू!

April 7, 2026 0
बरगवां में कांग्रेस ने 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा FB_IMG_1775487493534 5
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

बरगवां में कांग्रेस ने 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा

April 6, 2026 0

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

sadikapavitra April 10, 2026 0
20260408_221523
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • लखनऊ
  • सूचना

गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर

sadikapavitra April 8, 2026 0
IMG-20260408-WA0538
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मिर्जापुर
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर

sadikapavitra April 8, 2026 0
Screenshot_20260407-173328.Google
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू!

VIKAS KUMAR DUBEY April 7, 2026 0

Quick Links

  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • शिक्षा / रोजगार
  • राजनीति

Contact Us

Owner Name: Bhupendra Pandey
Helpline No : + 91 9935310607
Email: info@sadikapavitra.com sadikapavitra01@gmail.com
Address: Head Office - Near Mauganj, Rewa (M.P.) – 486333 Registered Office - Near Meja Mejaroad Prayagraj (UP) 212303

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | Sadika Pavitra by Webizboot Solution Pvt Ltd.