Skip to content
June 18, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Sadika Pavitra

Sadika Pavitra

लोकल मुद्दे- ग्लोबल आवाज़, हर मुद्दे पर जनता की बात

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • अलीगढ़
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • बरेली
    • बस्ती
    • चित्रकूट
    • देवीपाटन
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • कानपुर
    • लखनऊ
    • मेरठ
    • मिर्जापुर
    • प्रयागराज
    • मुरादाबाद
    • सहारनपुर
    • वाराणसी
  • मध्यप्रदेश
    • जबलपुर
    • चंबल
    • ग्वालियर
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • नर्मदापुरम
    • शहडोल
    • सागर
    • रीवा
  • क्राइम / दुर्घटना
  • खेल / मनोरंजन
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • ई-पेपर
    • साप्ताहिक
    • दैनिक
  • Home
  • रीवा
  • सिंगरौली में एनएसयूआई हल्ला बोल, प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में शिक्षा के मुद्दों को लेकर हुआ प्रदर्शन
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

सिंगरौली में एनएसयूआई हल्ला बोल, प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में शिक्षा के मुद्दों को लेकर हुआ प्रदर्शन

VIKAS KUMAR DUBEY October 16, 2025
IMG-20251016-WA0133

सिंगरौली में एनएसयूआई हल्ला बोल, प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में शिक्षा के मुद्दों को लेकर हुआ प्रदर्शन

एनएसयूआई के प्रदर्शन पर पुलिस ने चलाया वाटर कैनन, प्रदूषण-बेरोजगारी का कर रहे थे विरोध

 

सिंगरौली। जिले में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे के नेतृत्व में गुरुवार को कलेक्ट्रेट का घेराव किया गया। शिक्षा व्यवस्था में फैली अव्यवस्थाओं, विश्वविद्यालयों में व्याप्त समस्याओं, कॉलेजों में संसाधनों की कमी तथा छात्रों की लंबित मांगों को लेकर गुरुवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने सिंगरौली जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे के नेतृत्व में आयोजित इस आंदोलन में जिलेभर से एनएसयूआई के सैकड़ों छात्र कार्यकर्ता शामिल हुए, जिन्होंने कलेक्टर कार्यालय के बाहर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और शिक्षा सुधार की मांग की। सुबह से ही एनएसयूआई के कार्यकर्ता बैनर-पोस्टर लेकर जिला मुख्यालय पहुंचे और जुलूस के रूप में कलेक्टर कार्यालय की ओर बढ़े। प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे के नेतृत्व में छात्रों ने जिला प्रशासन को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस दौरान एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश में उच्च शिक्षा की स्थिति दिन-प्रतिदिन बदतर होती जा रही है। विश्वविद्यालयों में परीक्षाओं और परिणामों में अनियमितताएं बढ़ी हैं, कॉलेजों में पर्याप्त संसाधनों का अभाव है, जिससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

 

मांगे पूरी न होने पर आंदोलन रहेगा जारी

आशुतोष चौकसे ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि छात्रों के हक की लड़ाई अब सड़क से लेकर सदन तक लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन और सरकार ने जल्द ही छात्रों की समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए, तो आंदोलन को और भी व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई छात्रों की आवाज को बुलंद करती रहेगी और तब तक आंदोलन जारी रहेगा जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता।

 

प्रशासन रहा मुस्तैद

आंदोलन के दौरान जिला प्रशासन ने किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए कलेक्टर कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया था। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में एनएसयूआई प्रतिनिधिमंडल ने छात्रों की समस्याओं को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

 

प्रशासन ने वाटर कैनन का किया इस्तेमाल

प्रदर्शनकारी प्रदूषण, विस्थापन, बेरोजगारी और छात्र हितों की मांगों को लेकर जमा हुए थे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। 500 से अधिक छात्र, एनएसयूआई कार्यकर्ता और स्थानीय कांग्रेसी नेता कलेक्ट्रेट के गेट पर पहुंचे। जब छात्र नेताओं ने कलेक्ट्रेट के अंदर घुसने की कोशिश की, तो पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए वाटर कैनन से पानी की बौछारें कीं।

 

स्थानीय युवाओं को कंपनियों से नहीं मिल रहा लाभ

एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने कहा कि सिंगरौली जिले में भारी उद्योग और कोयला खदानें होने के कारण गंभीर प्रदूषण है। विस्थापन से प्रभावित लोगों को उचित लाभ नहीं मिल रहा है। इसके बावजूद कि यहां रोजगार के कई अवसर हैं, स्थानीय युवा बेरोजगार हैं क्योंकि कंपनियां सरकारी नियमों का पालन नहीं कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश सरकार का 70 फीसदी स्थानीय रोजगार का दावा खोखला है। चौकसे ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद से छात्र संघ चुनाव नहीं हुए हैं, क्योंकि सरकार को डर है कि छात्र संगठन से कोई बड़ा चेहरा उभर सकता है, जिससे उनकी राजनीतिक स्थिति खतरे में पड़ सकती है।

 

इन सभी मांगों को लेकर एनएसयूआई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। इससे पहले, कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न इलाकों से रैली निकाली और कलेक्ट्रेट पहुंचे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। एनएसयूआई के इस आंदोलन में जिला एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी, छात्र नेता और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। नारेबाजी के बीच माहौल काफी जोशीला रहा। एनएसयूआई ने साफ किया कि जब तक शिक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं होता और छात्रों की मांगें पूरी नहीं की जातीं, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा इस प्रदर्शन को एनएसयूआई ने छात्रों के हक और भविष्य से जुड़ा आंदोलन बताया और इसे राज्यभर में चलाए जाने वाले अभियान का हिस्सा बताया। प्रदेश अध्यक्ष चौकसे ने कहा कि यह केवल शुरुआत है, आने वाले समय में सरकार को छात्रों की आवाज को सुनना ही होगा।

About the Author

c1b20c66df56a7366d0c8e2cc612d95b715d8a3e5b4381c9a630566a2c4b2ead?s=96&d=mm&r=g

VIKAS KUMAR DUBEY

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रयागराज मांडा में लोन का झांसा देकर दो महिलाओं से ठगी: आधार स्कैन करते ही खातों से उड़ाए ₹17,500, बाइक सवार ठग फरार
Next: जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला चिकित्सालय ट्रामा सेंटर पर किया प्रदर्शन

ख़बरें और भी

file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

sadikapavitra April 10, 2026 0
Screenshot_20260407-173328.Google
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू!

VIKAS KUMAR DUBEY April 7, 2026 0
FB_IMG_1775487493534
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

बरगवां में कांग्रेस ने 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा

VIKAS KUMAR DUBEY April 6, 2026 0

ट्रेंडिंग न्यूज़

उरुवा बाल विकास परियोजना में सुविधा शुल्क का खेल! रजिस्टर जब्त कर मानदेय रोकने की धमकी का आरोप file_00000000af50722fbbbf5e06832a632f 1
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

उरुवा बाल विकास परियोजना में सुविधा शुल्क का खेल! रजिस्टर जब्त कर मानदेय रोकने की धमकी का आरोप

June 16, 2026 0
मेजा में गूंज रही राम कथा की अमृतधारा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़ file_00000000236c7208b34973bec5115868 2
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • प्रयागराज
  • सूचना

मेजा में गूंज रही राम कथा की अमृतधारा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़

June 15, 2026 0
गांव अंधेरे में, पोल जमीन पर; बिजली विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल  file_00000000576c72068316a2f345c02166 3
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

गांव अंधेरे में, पोल जमीन पर; बिजली विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल 

June 10, 2026 0
कन्नौज में ओम प्रकाश राजभर का बड़ा राजनीतिक हमला, बोले- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद संत नहीं, सपा के प्रचारक हैं file_00000000b744720790b21138838ed85c 4
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • ताजा खबरें
  • राजनीति
  • सूचना

कन्नौज में ओम प्रकाश राजभर का बड़ा राजनीतिक हमला, बोले- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद संत नहीं, सपा के प्रचारक हैं

June 8, 2026 0
CMO ऑफिस में रिश्वतखोरी पर एंटी करप्शन का शिकंजा, 10 हजार रुपये लेते कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार IMG-20260531-WA1131 5
  • Uncategorized
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • सूचना

CMO ऑफिस में रिश्वतखोरी पर एंटी करप्शन का शिकंजा, 10 हजार रुपये लेते कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार

June 6, 2026 0

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

file_00000000af50722fbbbf5e06832a632f
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

उरुवा बाल विकास परियोजना में सुविधा शुल्क का खेल! रजिस्टर जब्त कर मानदेय रोकने की धमकी का आरोप

sadikapavitra June 16, 2026 0
file_00000000236c7208b34973bec5115868
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • प्रयागराज
  • सूचना

मेजा में गूंज रही राम कथा की अमृतधारा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़

sadikapavitra June 15, 2026 0
file_00000000576c72068316a2f345c02166
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

गांव अंधेरे में, पोल जमीन पर; बिजली विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल 

sadikapavitra June 10, 2026 0
file_00000000b744720790b21138838ed85c
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • ताजा खबरें
  • राजनीति
  • सूचना

कन्नौज में ओम प्रकाश राजभर का बड़ा राजनीतिक हमला, बोले- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद संत नहीं, सपा के प्रचारक हैं

sadikapavitra June 8, 2026 0

Quick Links

  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • शिक्षा / रोजगार
  • राजनीति

Contact Us

Owner Name: Bhupendra Pandey
Helpline No : + 91 9935310607
Email: info@sadikapavitra.com sadikapavitra01@gmail.com
Address: Head Office - Near Mauganj, Rewa (M.P.) – 486333 Registered Office - Near Meja Mejaroad Prayagraj (UP) 212303

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | Sadika Pavitra by Webizboot Solution Pvt Ltd.