Skip to content
August 8, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Sadika Pavitra

Sadika Pavitra

लोकल मुद्दे- ग्लोबल आवाज़, हर मुद्दे पर जनता की बात

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • अलीगढ़
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • बरेली
    • बस्ती
    • चित्रकूट
    • देवीपाटन
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • कानपुर
    • लखनऊ
    • मेरठ
    • मिर्जापुर
    • प्रयागराज
    • मुरादाबाद
    • सहारनपुर
    • वाराणसी
  • मध्यप्रदेश
    • जबलपुर
    • चंबल
    • ग्वालियर
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • नर्मदापुरम
    • शहडोल
    • सागर
    • रीवा
  • क्राइम / दुर्घटना
  • खेल / मनोरंजन
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • ई-पेपर
    • साप्ताहिक
    • दैनिक
  • Home
  • रीवा
  • सिंगरौली पुलिस की एक प्रेरणादायक पहल, बच्चों के आत्मविकास और संरक्षण की दिशा में
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सिंगरौली

सिंगरौली पुलिस की एक प्रेरणादायक पहल, बच्चों के आत्मविकास और संरक्षण की दिशा में

sadikapavitra June 4, 2025
IMG-20250604-WA0670

 “सृजन यूथ कनेक्ट” कार्यक्रम की 18 दिवसीय कार्यशाला का समापन

मध्य प्रदेश सिंगरौली विकास दुबे।

पुलिस मुख्यालय भोपाल के मार्गदर्शन और सिंगरौली पुलिस व अमृता सेवा संस्थान समिति के संयुक्त सौजन्य से आयोजित “सृजन यूथ कनेक्ट” कार्यक्रम की 18 दिवसीय कार्यशाला का समापन समारोह वीवा क्लब, विंध्यनगर में गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास, सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक अनुकरणीय पहल रहा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, तथा विशिष्ट अतिथियों में पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन, एवं एनटीपीसी के महाप्रबंधक राकेश अरोड़ा की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की मुख्य झलकियाँ:

समारोह में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, आत्मविश्वास से परिपूर्ण कैटवॉक, और सामाजिक संदेशों से युक्त कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। रेशमा खान द्वारा प्रस्तुत नशामुक्ति पर केंद्रित कविता ने उपस्थित जनों को भावविभोर कर दिया, वहीं गायत्री बालिका गृह की साक्षी ने कराटे, जुडो एवं मार्शल आर्ट जैसी आत्मरक्षा तकनीकों को सीखने के अनुभव साझा किए। सत्यम और शुभम ने सिंगरौली की विकास यात्रा को अपनी प्रस्तुति में भावनात्मक अंदाज में पिरोया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने इस मौके पर बताया की शिक्षा वो ताकत है जिससे कुछ भी पाया जा सकता है इसलिए सारा प्रयास बच्चों के बेहतर शिक्षा के लिए होना चाहिए। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास तभी होगा जब उन्हें मानसिक व शारीरिक तौर पर स्वास्थ्य माहौल मिलेगा , सृजन यूथ कनेक्ट जैसे कार्यक्रम बच्चों क़ो बेहतर माहौल प्रदान करते हैं साथ ही वरिष्ठ पत्रकार सैफी अब्बास ने भी अपने विचार साझा करते हुए बच्चो का हौसला बढाते की कहा की अपने मे कभी भी कमी नहीं निकालना चाहिए जिसे आप कमज़ोरी समझते है उसे ही अपनी ताक़त बनाइये

संगठनों और मार्गदर्शकों की भूमिका:

कार्यक्रम के अंत में अमृता सेवा संस्थान समिति की संचालिका श्रीमती मंजू सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए कहा कि यह सफलता प्रशिक्षकों, अधिकारियों और समर्पित संस्थाओं के सहयोग से संभव हो पाई। विशेष आभार: कराटे व मार्शल आर्ट प्रशिक्षक श्री गणेश सिंह विशाल, महिला प्रशिक्षक मंडली, मेहंदी आर्ट प्रशिक्षिका अभिलाषा मैडम,महिला एवं बाल विकास विभाग, जिन्होंने बच्चों को आत्मरक्षा, कला, जीवन कौशल और आत्मनिर्भरता की शिक्षा दी।

इसके अतिरिक्त, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक रंजन, कार्यक्रम नोडल अधिकारी व सीएसपी श्री पीएस परस्ते, तथा विंध्यनगर थाना प्रभारी अर्चना द्विवेदी का सक्रिय सहयोग और मार्गदर्शन पूरे कार्यक्रम की रीढ़ रहा।

कार्यक्रम का उद्देश्य:

सृजन यूथ कनेक्ट कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोरों—विशेषकर वंचित, संवेदनशील और कमजोर वर्ग के बच्चों—को बाल विवाह, बाल श्रम, पारिवारिक हिंसा, और शाला त्याग जैसी सामाजिक समस्याओं से उबारते हुए उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। इस पहल के माध्यम से बच्चों को: कानूनी साक्षरता, व्यावसायिक प्रशिक्षण, आत्मरक्षा तकनीक, व्यक्तित्व विकास, लैंगिक समानता, मानवाधिकार जागरूकता, तथा सामाजिक सहानुभूति जैसे जीवनोपयोगी कौशल प्रदान किए गए। इस कार्यक्रम ने बच्चों में अनुशासन, आत्म-नियंत्रण और आत्मविश्वास को बढ़ावा दिया, साथ ही पुलिस और समुदाय के बीच भरोसे व संवाद की नई नींव रखी। सृजन यूथ कनेक्ट, केवल एक कार्यशाला नहीं, बल्कि एक सोच है—जिसमें पुलिस सुरक्षा के साथ-साथ समाज निर्माण की भूमिका को आत्मसात करती है। यह पहल एक सुरक्षित, समान और न्यायपूर्ण समाज की ओर बढ़ाया गया सशक्त कदम है।

About the Author

52495443472aa4344919bf25bb4eb68a73c5eb00d95840f70ac36fe3ac10dbe2?s=96&d=mm&r=g

sadikapavitra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: एआईएसएसईई की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 471 हासिल कर किया सिंगरौली का नाम रोशन
Next: कतरिहार गांव के दर्जनों ग्रामीण एक बार फिर से कलेक्टर के दफ्तर में दिया आवेदन

ख़बरें और भी

file_000000007a9471fa9655ef8a3d9d8523
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

लोहे की वह विरासत, जिसे समय भी नहीं झुका सका… अब उसी जगह भविष्य की रफ्तार का नया रास्ता तैयार

sadikapavitra July 13, 2026 0
file_0000000039b871fabbafacfeccae498f
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

माँ के नाम मिट्टी में उतरा एक संकल्प, लालापुर थाने से हरियाली की नई इबारत शुरू

sadikapavitra July 13, 2026 0
file_00000000c47871fa9ffa9e62fdc4a279
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • प्रयागराज
  • सूचना

जब मिट्टी ने लिया संकल्प, हरियाली ने लिखी नई इबारत… ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से गूंज उठा प्रयागराज

sadikapavitra July 13, 2026 0

ट्रेंडिंग न्यूज़

लोहे की वह विरासत, जिसे समय भी नहीं झुका सका… अब उसी जगह भविष्य की रफ्तार का नया रास्ता तैयार file_000000007a9471fa9655ef8a3d9d8523 1
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

लोहे की वह विरासत, जिसे समय भी नहीं झुका सका… अब उसी जगह भविष्य की रफ्तार का नया रास्ता तैयार

July 13, 2026 0
माँ के नाम मिट्टी में उतरा एक संकल्प, लालापुर थाने से हरियाली की नई इबारत शुरू file_0000000039b871fabbafacfeccae498f 2
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

माँ के नाम मिट्टी में उतरा एक संकल्प, लालापुर थाने से हरियाली की नई इबारत शुरू

July 13, 2026 0
जब मिट्टी ने लिया संकल्प, हरियाली ने लिखी नई इबारत… ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से गूंज उठा प्रयागराज file_00000000c47871fa9ffa9e62fdc4a279 3
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • प्रयागराज
  • सूचना

जब मिट्टी ने लिया संकल्प, हरियाली ने लिखी नई इबारत… ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से गूंज उठा प्रयागराज

July 13, 2026 0
पर्वत श्रंखलाओं पर बारिश का असर, संगम की सांसें तेज़; गंगा-यमुना ने बदली चाल, प्रशासन चौकन्ना file_0000000050a47207b9c9a1950191238b 4
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • मानसून

पर्वत श्रंखलाओं पर बारिश का असर, संगम की सांसें तेज़; गंगा-यमुना ने बदली चाल, प्रशासन चौकन्ना

July 13, 2026 0
पहली ही बारिश में बह गए विकास के दावे! नीबी लोहागरा में जलभराव ने खोली ग्राम पंचायत की हकीकत file_00000000e17871fa9bd0ebc47352fdb5 5
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

पहली ही बारिश में बह गए विकास के दावे! नीबी लोहागरा में जलभराव ने खोली ग्राम पंचायत की हकीकत

July 12, 2026 0

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

file_000000007a9471fa9655ef8a3d9d8523
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

लोहे की वह विरासत, जिसे समय भी नहीं झुका सका… अब उसी जगह भविष्य की रफ्तार का नया रास्ता तैयार

sadikapavitra July 13, 2026 0
file_0000000039b871fabbafacfeccae498f
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

माँ के नाम मिट्टी में उतरा एक संकल्प, लालापुर थाने से हरियाली की नई इबारत शुरू

sadikapavitra July 13, 2026 0
file_00000000c47871fa9ffa9e62fdc4a279
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • प्रयागराज
  • सूचना

जब मिट्टी ने लिया संकल्प, हरियाली ने लिखी नई इबारत… ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से गूंज उठा प्रयागराज

sadikapavitra July 13, 2026 0
file_0000000050a47207b9c9a1950191238b
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • मानसून

पर्वत श्रंखलाओं पर बारिश का असर, संगम की सांसें तेज़; गंगा-यमुना ने बदली चाल, प्रशासन चौकन्ना

sadikapavitra July 13, 2026 0

Quick Links

  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • शिक्षा / रोजगार
  • राजनीति

Contact Us

Owner Name: Bhupendra Pandey
Helpline No : + 91 9935310607
Email: info@sadikapavitra.com sadikapavitra01@gmail.com
Address: Head Office - Near Mauganj, Rewa (M.P.) – 486333 Registered Office - Near Meja Mejaroad Prayagraj (UP) 212303

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | Sadika Pavitra by Webizboot Solution Pvt Ltd.