Skip to content
June 18, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Sadika Pavitra

Sadika Pavitra

लोकल मुद्दे- ग्लोबल आवाज़, हर मुद्दे पर जनता की बात

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • अलीगढ़
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • बरेली
    • बस्ती
    • चित्रकूट
    • देवीपाटन
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • कानपुर
    • लखनऊ
    • मेरठ
    • मिर्जापुर
    • प्रयागराज
    • मुरादाबाद
    • सहारनपुर
    • वाराणसी
  • मध्यप्रदेश
    • जबलपुर
    • चंबल
    • ग्वालियर
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • नर्मदापुरम
    • शहडोल
    • सागर
    • रीवा
  • क्राइम / दुर्घटना
  • खेल / मनोरंजन
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • ई-पेपर
    • साप्ताहिक
    • दैनिक
  • Home
  • रीवा
  • संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर सरई नगर में विजयादशमी एवं संघ स्थापना दिवस पर भव्य पथ संचलन का हुआ आयोजन
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर सरई नगर में विजयादशमी एवं संघ स्थापना दिवस पर भव्य पथ संचलन का हुआ आयोजन

VIKAS KUMAR DUBEY October 14, 2025
IMG-20251013-WA0153

संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर सरई नगर में विजयादशमी एवं संघ स्थापना दिवस पर भव्य पथ संचलन का हुआ आयोजन

सरई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बैनर तले सरई नगर में संघ स्थापना दिवस एवं विजयादशमी के अवसर पर भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। इस बार संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष आयोजन किया गया, जिसमें नगर की सभी इकाइयों के सैकड़ों स्वयंसेवक शामिल हुए। सरई नगर के कन्या हायर सेकंडरी स्कूल के मैदान में अपरान्ह 2 बजे एकत्रीकरण हुआ, जिसके पश्चात बौद्धिक कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसके उपरांत अनुशासित पंक्तियों में पथ संचलन प्रारंभ हुआ, जो नगर के प्रमुख चौक-चौराहों से होकर पुनः कन्या हायर सेकंडरी स्कूल के मैदान में आकर समाप्त हुआ। स्वयंसेवक मय सरई मण्डल के इस आयोजन में 482 गणवेशधारी स्वयंसेवकों ने “एक कदम, एक ताल, एक समान, एक गणवेश” की भावना के साथ पाँच किलोमीटर लंबा पथ संचलन किया। मण्डल कार्यवाह अभिषेक पाण्डेय ने बताया कि सरई नगर के 28 स्थानों पर नागरिकों ने पुष्पवर्षा, दीप आरती और रंगोली से स्वयंसेवकों का स्वागत किया। संचलन के दौरान नगर राष्ट्रभावना और अनुशासन की अद्भुत छटा से गूंज उठा।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सरई मण्डल में विजयादशमी उत्सव, शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन का कार्यक्रम पूर्णतः नियमानुसार और अनुशासित तरीके से संपन्न हुआ।

 

संघ कार्य के 100 वर्ष पूर्ण होने और शताब्दी वर्ष के प्रारंभिक आयोजन के रूप में यह कार्यक्रम ऐतिहासिक रहा। मुख्य अतिथि के रूप में सुनील ओडगाये उपस्थित रहे। उन्होंने समाजशास्त्र में एमए की उपाधि प्राप्त की है तथा 17 वर्षों तक भारतीय सेना में सेवा दी है। सेना के कार्यकाल में उन्होंने जबलपुर, महाराष्ट्र, झाँसी, पठानकोट, पंजाब, श्रीनगर, अमृतसर, राजस्थान और साउथ अफ्रीका में शांति बहाली के कार्यों में योगदान दिया। वर्तमान में वे आईटीआई कॉलेज सरई में प्राचार्य पद पर कार्यरत हैं।

 

मुख्य वक्ता के रूप में प्रांत सेवा प्रमुख रमेश कुमार साहू को आना था, किंतु अस्वस्थता के कारण उनके स्थान पर खण्ड कार्यवाह रोशन लाल गुप्ता ने बौद्धिक दिया। उन्होंने अपने उद्बोधन में संघ की स्थापना से लेकर आज तक की कार्ययात्रा, उसकी विचारधारा और उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में अतिथियों में खण्ड संघचालक इन्द्रपाल सिंह, जिला कार्यवाह श्याम जायसवाल और मण्डल कार्यवाह अभिषेक पाण्डेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य शिक्षक के रूप में कृष्णा, प्रार्थना में अरविन्द, एकल गीत में पीयूष जी तथा अमृत वचन में वासू ने सहभागिता की, जबकि ध्वजवाहक की भूमिका इन्द्रजीत ने निभाई।

 

मुख्य अतिथि एवं वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि संघ का ध्येय “पंच परिवर्तन” के माध्यम से राष्ट्रीय पुनर्निर्माण है।

1. कुटुम्ब प्रबोधन – खुशहाल परिवार, समृद्ध समाज।

2. पर्यावरण संरक्षण – प्रकृति से प्रगति हमारा दायित्व।

3. नागरिक कर्तव्य – हर नागरिक का धर्म।

4. सामाजिक समरसता – सभी को स्वयं के समान समझना।5. स्वदेशी और आत्मनिर्भरता – लोकल को वोकल बनाना।

 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों के साथ नगर के वरिष्ठ नागरिक, अधिकारी, मातृशक्ति, बाल एवं शिशु वर्ग तथा मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सम्पूर्ण आयोजन राष्ट्रभावना, अनुशासन और संगठन की एकता की प्रेरक मिसाल बन गया।

About the Author

c1b20c66df56a7366d0c8e2cc612d95b715d8a3e5b4381c9a630566a2c4b2ead?s=96&d=mm&r=g

VIKAS KUMAR DUBEY

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बाल कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने नवागत कलेक्टर का किया स्वागत
Next: प्रयागराज में लाखों के जेवरात चोरी: सोते हुए बेटे को सुंघाई नशीली चीज, अलमारी खंगाल ले गए चोर

ख़बरें और भी

file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

sadikapavitra April 10, 2026 0
Screenshot_20260407-173328.Google
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू!

VIKAS KUMAR DUBEY April 7, 2026 0
FB_IMG_1775487493534
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

बरगवां में कांग्रेस ने 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा

VIKAS KUMAR DUBEY April 6, 2026 0

ट्रेंडिंग न्यूज़

उरुवा बाल विकास परियोजना में सुविधा शुल्क का खेल! रजिस्टर जब्त कर मानदेय रोकने की धमकी का आरोप file_00000000af50722fbbbf5e06832a632f 1
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

उरुवा बाल विकास परियोजना में सुविधा शुल्क का खेल! रजिस्टर जब्त कर मानदेय रोकने की धमकी का आरोप

June 16, 2026 0
मेजा में गूंज रही राम कथा की अमृतधारा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़ file_00000000236c7208b34973bec5115868 2
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • प्रयागराज
  • सूचना

मेजा में गूंज रही राम कथा की अमृतधारा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़

June 15, 2026 0
गांव अंधेरे में, पोल जमीन पर; बिजली विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल  file_00000000576c72068316a2f345c02166 3
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

गांव अंधेरे में, पोल जमीन पर; बिजली विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल 

June 10, 2026 0
कन्नौज में ओम प्रकाश राजभर का बड़ा राजनीतिक हमला, बोले- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद संत नहीं, सपा के प्रचारक हैं file_00000000b744720790b21138838ed85c 4
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • ताजा खबरें
  • राजनीति
  • सूचना

कन्नौज में ओम प्रकाश राजभर का बड़ा राजनीतिक हमला, बोले- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद संत नहीं, सपा के प्रचारक हैं

June 8, 2026 0
CMO ऑफिस में रिश्वतखोरी पर एंटी करप्शन का शिकंजा, 10 हजार रुपये लेते कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार IMG-20260531-WA1131 5
  • Uncategorized
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • सूचना

CMO ऑफिस में रिश्वतखोरी पर एंटी करप्शन का शिकंजा, 10 हजार रुपये लेते कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार

June 6, 2026 0

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

file_00000000af50722fbbbf5e06832a632f
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

उरुवा बाल विकास परियोजना में सुविधा शुल्क का खेल! रजिस्टर जब्त कर मानदेय रोकने की धमकी का आरोप

sadikapavitra June 16, 2026 0
file_00000000236c7208b34973bec5115868
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • प्रयागराज
  • सूचना

मेजा में गूंज रही राम कथा की अमृतधारा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़

sadikapavitra June 15, 2026 0
file_00000000576c72068316a2f345c02166
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

गांव अंधेरे में, पोल जमीन पर; बिजली विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल 

sadikapavitra June 10, 2026 0
file_00000000b744720790b21138838ed85c
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • ताजा खबरें
  • राजनीति
  • सूचना

कन्नौज में ओम प्रकाश राजभर का बड़ा राजनीतिक हमला, बोले- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद संत नहीं, सपा के प्रचारक हैं

sadikapavitra June 8, 2026 0

Quick Links

  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • शिक्षा / रोजगार
  • राजनीति

Contact Us

Owner Name: Bhupendra Pandey
Helpline No : + 91 9935310607
Email: info@sadikapavitra.com sadikapavitra01@gmail.com
Address: Head Office - Near Mauganj, Rewa (M.P.) – 486333 Registered Office - Near Meja Mejaroad Prayagraj (UP) 212303

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | Sadika Pavitra by Webizboot Solution Pvt Ltd.