Skip to content
May 7, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Sadika Pavitra

Sadika Pavitra

लोकल मुद्दे- ग्लोबल आवाज़, हर मुद्दे पर जनता की बात

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • अलीगढ़
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • बरेली
    • बस्ती
    • चित्रकूट
    • देवीपाटन
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • कानपुर
    • लखनऊ
    • मेरठ
    • मिर्जापुर
    • प्रयागराज
    • मुरादाबाद
    • सहारनपुर
    • वाराणसी
  • मध्यप्रदेश
    • जबलपुर
    • चंबल
    • ग्वालियर
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • नर्मदापुरम
    • शहडोल
    • सागर
    • रीवा
  • क्राइम / दुर्घटना
  • खेल / मनोरंजन
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • ई-पेपर
    • साप्ताहिक
    • दैनिक
  • Home
  • रीवा
  • भाजपा जिला कार्यकारिणी को लेकर जिले में मचा बवाल, सोशल मीडिया पर जमकर किरकिरी
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

भाजपा जिला कार्यकारिणी को लेकर जिले में मचा बवाल, सोशल मीडिया पर जमकर किरकिरी

VIKAS KUMAR DUBEY September 22, 2025
IMG-20250922-WA0166

भाजपा जिला कार्यकारिणी को लेकर जिले में मचा बवाल, सोशल मीडिया पर जमकर किरकिरी

सिंगरौली। भारतीय जनता पार्टी की हाल ही में घोषित जिला कार्यकारिणी अब विवादों में घिरती नज़र आ रही है। जिला अध्यक्ष द्वारा अपने चहेतों को पद दिलाने और संगठन में जातीय तथा क्षेत्रीय संतुलन की अनदेखी करने के आरोपों ने पार्टी के अंदर ही असंतोष को हवा दे दी है। कार्यकारिणी घोषित होने के 24 घंटे के भीतर ही वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश तिवारी रज्जू ने जिला उपाध्यक्ष पद को ठुकराकर संगठन में भूचाल ला दिया। तिवारी के त्यागपत्र ने यह साफ कर दिया कि कार्यकारिणी में मनमानी और उपेक्षा की राजनीति हावी है। पार्टी का शीर्ष नेतृत्व इस घटनाक्रम से बैकफुट पर आ गया है और अब संगठनात्मक एकता पर भी सवाल उठने लगे हैं। सबसे गंभीर सवाल कार्यकारिणी में आदिवासी और अजा वर्ग के पुरुषों को जगह न मिलने को लेकर खड़े हो रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि देवसर और चितरंगी विधानसभा क्षेत्रों में लंबे समय से एक सुनियोजित रणनीति के तहत अजा-अजजा वर्ग के पुरुष नेताओं को दरकिनार किया जा रहा है, ताकि इन इलाकों से कोई नया बड़ा नेता उभरकर सामने न आ सके। पार्टी के अंदरखाने चर्चाएं यह भी हैं कि दिग्गज नेताओं को अपनी-अपनी कुर्सी का डर सताता रहता है, जिसके चलते संगठन में नए चेहरों के लिए जगह ही नहीं बन पाती।

 

कोषाध्यक्ष की नियुक्ति पर सवाल !

 

जिला कार्यकारिणी में सबसे ज्यादा विवादित नियुक्ति अंजनी जायसवाल को कोषाध्यक्ष बनाए जाने की है। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का आरोप है कि अंजनी जायसवाल कभी संगठन में सक्रिय नहीं रहे। उनका दायरा हमेशा ओबी कंपनियों तक सीमित रहा है। बावजूद इसके उन्हें कोषाध्यक्ष जैसे अहम पद पर नियुक्त करना कई सवाल खड़े करता है। कार्यकर्ताओं की चर्चा है कि अंजनी जायसवाल किस भाजपा नेता के “पसंददीदा” बन गए, जिनके सहारे उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिल गई। सूत्रों का कहना है कि इस कार्यकारिणी में ऐसे नेताओं को भी पद दिए गए हैं जिन्होंने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी का खुलकर विरोध किया था और यहां तक कि त्यागपत्र भी दिया था। ऐसे विवादित चेहरों को कार्यकारिणी में जगह मिलने से पार्टी के भीतर असंतोष और गहरा गया है।

 

सोशल मीडिया पर किरकिरी

 

कार्यकारिणी घोषित होने के बाद से ही सोशल मीडिया में भाजपा संगठन की जमकर किरकिरी हो रही है। कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आरोप है कि जिला अध्यक्ष ने संगठनात्मक मजबूती और जमीनी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कर अपने खास लोगों को पदों पर बैठाया है। लगातार पोस्ट और टिप्पणियों से पार्टी की छवि धूमिल हो रही है। इन घटनाक्रमों ने भाजपा के जिला नेतृत्व के साथ-साथ प्रदेश स्तर पर भी चिंता बढ़ा दी है। एक तरफ वरिष्ठ नेता त्यागपत्र दे रहे हैं, दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर उठ रही आवाज़ें संगठन की साख पर असर डाल रही हैं। अब देखना होगा कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व इन विवादों को सुलझाने और असंतुष्ट कार्यकर्ताओं को साधने के लिए क्या कदम उठाता है। कुल मिलाकर, सिंगरौली में भाजपा की जिला कार्यकारिणी घोषित होने के बाद से पार्टी लगातार विवादों में घिरती जा रही है। जातीय-सामाजिक संतुलन की अनदेखी, विवादित चेहरों को जिम्मेदारी देना और वरिष्ठ नेताओं की नाराज़गी ने संगठन की एकता और मजबूती पर बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है।

About the Author

c1b20c66df56a7366d0c8e2cc612d95b715d8a3e5b4381c9a630566a2c4b2ead?s=96&d=mm&r=g

VIKAS KUMAR DUBEY

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: जयंत से मोरवा मार्ग में उड़ते कोयले के डस्ट से राहगीर परेशान
Next: परसौना-रजमिलान मार्ग में फंसा राखड़ लोड वाहन, लगा रहा जाम

ख़बरें और भी

file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

sadikapavitra April 10, 2026 0
Screenshot_20260407-173328.Google
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू!

VIKAS KUMAR DUBEY April 7, 2026 0
FB_IMG_1775487493534
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

बरगवां में कांग्रेस ने 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा

VIKAS KUMAR DUBEY April 6, 2026 0

ट्रेंडिंग न्यूज़

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4 1
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

April 10, 2026 0
गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर 20260408_221523 2
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • लखनऊ
  • सूचना

गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर

April 8, 2026 0
हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर IMG-20260408-WA0538 3
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मिर्जापुर
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर

April 8, 2026 0
धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू! Screenshot_20260407-173328.Google 4
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू!

April 7, 2026 0
बरगवां में कांग्रेस ने 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा FB_IMG_1775487493534 5
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

बरगवां में कांग्रेस ने 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा

April 6, 2026 0

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

file_00000000463071faae0993bda9ce3ed4
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

उद्योग विभाग में ‘आराम तंत्र’ हावी: ड्यूटी में सोते बाबू का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों की चुप्पी ने बढ़ाए सवाल

sadikapavitra April 10, 2026 0
20260408_221523
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • लखनऊ
  • सूचना

गोला को मिला विकास का बड़ा तोहफा: बनेगा अत्याधुनिक रोडवेज बस स्टेशन, परिवहन मंत्री की मुहर

sadikapavitra April 8, 2026 0
IMG-20260408-WA0538
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मिर्जापुर
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • सूचना

हलिया में गैस एजेंसी बनी ‘घोटाले का अड्डा’! लाइन में तड़पती जनता, वर्दी की आड़ में खुली वसूली और सिलेंडर की काली बाज़ारी का बड़ा खेल उजागर

sadikapavitra April 8, 2026 0
Screenshot_20260407-173328.Google
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

धृतराष्ट्र बना नेतृत्व, ‘अदृश्य नेत्री’ का तांडव: निष्ठावानों की राजनीतिक हत्या का दौर शुरू!

VIKAS KUMAR DUBEY April 7, 2026 0

Quick Links

  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • शिक्षा / रोजगार
  • राजनीति

Contact Us

Owner Name: Bhupendra Pandey
Helpline No : + 91 9935310607
Email: info@sadikapavitra.com sadikapavitra01@gmail.com
Address: Head Office - Near Mauganj, Rewa (M.P.) – 486333 Registered Office - Near Meja Mejaroad Prayagraj (UP) 212303

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | Sadika Pavitra by Webizboot Solution Pvt Ltd.