Skip to content
August 8, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Sadika Pavitra

Sadika Pavitra

लोकल मुद्दे- ग्लोबल आवाज़, हर मुद्दे पर जनता की बात

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • अलीगढ़
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • बरेली
    • बस्ती
    • चित्रकूट
    • देवीपाटन
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • कानपुर
    • लखनऊ
    • मेरठ
    • मिर्जापुर
    • प्रयागराज
    • मुरादाबाद
    • सहारनपुर
    • वाराणसी
  • मध्यप्रदेश
    • जबलपुर
    • चंबल
    • ग्वालियर
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • नर्मदापुरम
    • शहडोल
    • सागर
    • रीवा
  • क्राइम / दुर्घटना
  • खेल / मनोरंजन
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • ई-पेपर
    • साप्ताहिक
    • दैनिक
  • Home
  • बरेली
  • चेकिंग के दौरान सिपाही की लापरवाही से महिला की हुई दर्दनाक मौत
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • बरेली

चेकिंग के दौरान सिपाही की लापरवाही से महिला की हुई दर्दनाक मौत

sadikapavitra April 21, 2025

यूपी शाहजहांपुर में चेकिंग के दौरान सिपाही की लापरवाही से महिला की हुई दर्दनाक मौत 

संवाददाता

(,उ.प्र.) शाहजहांपुर :- निगोही के कल्याणपुर निवासी प्रदीप अपनी पत्नी अमरवती और दो बच्चों को बाइक पर बैठाकर रविवार शाम बीसलपुर क्षेत्र के चठिया गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान धुल्लिया नहर के पास वाहन चेकिंग देखकर प्रदीप हड़बड़ा गए और उन्होंने बाइक की गति धीमी कर दी। इससे पहले बाइक रुकती तभी एक पुलिसवाले ने उन लोगों पर डंडा फेंक दिया, जिसके चलते पीछे बैठीं अमरवती बाइक से सड़क पर गिर गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे डंपर का पहिया अमरवती के ऊपर से निकल गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

हादसे के बाद डंडा मारने वाला सिपाही मौके से भाग गया। पुलिसकर्मी की वजह से महिला की मौत से भड़के लोगों ने रोड पर जाम लगा दिया। पीड़ित परिवार ने पूरे थाने का स्टाफ सस्पेंड करने की मांग की है। जाम की वजह से दोनों ओर करीब 20 किलोमीटर तक जाम लग गया। तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा ने थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह को फटकार लगाते हुए कहा कि विवाह के सीजन में मेरे मना करने के बावजूद नित्य चेकिंग क्यों की जा रही है।

यूपी के शाहजहांपुर में पुलिस की लापरवाही के चलते एक महिला की जान चली गई। निगोही क्षेत्र के बीसलपुर मार्ग पर धुल्लिया नहर के पास वाहन चेकिंग के दौरान सिपाही द्वारा डंडा मारने से एक महिलाओं बाइक से नीचे गिर पड़ी ।

20250421 111819

इसी दौरान पीछे से आए डंपर ने महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद नाराज ग्रामीणों ने रोड पर जाम लगा दिया। देर शाम तक दोनों ओर 20 किमी तक जाम लगा रहा। विधायक सलोना कुशवाहा ने मौके पर पहुंचकर पुलिस के रवैये के प्रति नाराजगी जताई और परिजनों को सांत्वना दी।

चेकिंग के नाम पर ग्रामीणों का उत्पीड़न हुआ तेज

शाहजहांपुर महानगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पुलिस अपराध पर अंकुश लगाने के बजाए लगातार वाहन चेकिंग के नाम पर लोगों का उत्पीड़न कर रही है। कुछ समय के लिए वाहन चेकिंग के नाम पर उत्पीड़न कम हुआ था, लेकिन अब चार दिन से पुलिसिया उत्पीड़न चरम पर है। शाहजहांपुर महानगर के हर चौराहे और तिराहे पर पुलिस कर्मी वाहनों का चालान करने में ही जुटे रहते हैं, ग्रामीण क्षेत्र में वाहन चेकिंग के नाम पर खूब चालान काटे जा रहे हैं। इसी वाहन चेकिंग के नाम पर उत्पीड़न का ताजा मामला निगोही में धुल्लिया नहर के पास हुई कल्याणपुर निवासी अमरीशा की मौत है, जिसे सिपाही ने डंडा मारा तो वह बाइक से गिर गई, फिर डंपर ने उसे कुचल दिया और मौत हो गई।

शाहजहांपुर पुलिस के हालात भी देखिए अमरीशा की मौत के बाद जाम लगाया गया, पांच घंटे के बाद एसपी सिटी देवेंद्र मौके पर पहुंचे। इससे पहले निगोही एसओ और सीओ प्रयांक जैन जाम खुलवाने के लिए जूझते रहे। परिजन लगातार संबंधित पुलिस स्टाफ को सस्पेंड करने की मांग करते रहे। विधायक सलोना कुशवाहा भी समझाने में लगी रहीं। पर ग्रामीणों के आक्रोश के आगे उनकी भी एक नहीं चली। बता दें कि पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के लोग शाहजहांपुर महानगर में ग्रामीण क्षेत्रों से आने वालों के ही चालान काटते हैं, उनके वाहनों की चाबियां निकाल लेते हैं। भले ही ग्रामीणों के पास पूरे कागज हों, हेलमेट लगा हो, फिर भी किसी न किसी कारण को दिखा कर उनकी बाइक का चालान काट दिया जाता है।

शाहजहांपुर के कई व्यापार मंडलों ने पहले भी पुलिस पर आरोप लगाए हैं कि चालान काटने की वजह से ग्रामीणाें का शाहजहांपुर आना ही बंद हो गया है, बाजारों में सन्नाटा पसरा रहता है। व्यापारियों ने कहा कि पुलिस की वजह से हम लोगों का व्यापार चौपट हो गया है। सिपाही की लापरवाही से गई महिला सशक्तीकरण महिला भी आक्रोश में ग्रामीण क्षेत्रों में अजब-गजब चर्चा

About the Author

52495443472aa4344919bf25bb4eb68a73c5eb00d95840f70ac36fe3ac10dbe2?s=96&d=mm&r=g

sadikapavitra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: वायरल विडियो में मोहित ने कहां इंसाफ न मिले तो अस्थियां नाली में बहा देना नौकरी मिलते ही बदला पत्नी का बर्ताव पति ने किया खुद्खुशी 
Next: एक चिंता पर जली 6 लाशें… रो पड़ा गांव जवार बारात में शामिल होने जा रहें थे

ख़बरें और भी

file_000000007a9471fa9655ef8a3d9d8523
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

लोहे की वह विरासत, जिसे समय भी नहीं झुका सका… अब उसी जगह भविष्य की रफ्तार का नया रास्ता तैयार

sadikapavitra July 13, 2026 0
file_0000000039b871fabbafacfeccae498f
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

माँ के नाम मिट्टी में उतरा एक संकल्प, लालापुर थाने से हरियाली की नई इबारत शुरू

sadikapavitra July 13, 2026 0
file_00000000c47871fa9ffa9e62fdc4a279
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • प्रयागराज
  • सूचना

जब मिट्टी ने लिया संकल्प, हरियाली ने लिखी नई इबारत… ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से गूंज उठा प्रयागराज

sadikapavitra July 13, 2026 0

ट्रेंडिंग न्यूज़

लोहे की वह विरासत, जिसे समय भी नहीं झुका सका… अब उसी जगह भविष्य की रफ्तार का नया रास्ता तैयार file_000000007a9471fa9655ef8a3d9d8523 1
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

लोहे की वह विरासत, जिसे समय भी नहीं झुका सका… अब उसी जगह भविष्य की रफ्तार का नया रास्ता तैयार

July 13, 2026 0
माँ के नाम मिट्टी में उतरा एक संकल्प, लालापुर थाने से हरियाली की नई इबारत शुरू file_0000000039b871fabbafacfeccae498f 2
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

माँ के नाम मिट्टी में उतरा एक संकल्प, लालापुर थाने से हरियाली की नई इबारत शुरू

July 13, 2026 0
जब मिट्टी ने लिया संकल्प, हरियाली ने लिखी नई इबारत… ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से गूंज उठा प्रयागराज file_00000000c47871fa9ffa9e62fdc4a279 3
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • प्रयागराज
  • सूचना

जब मिट्टी ने लिया संकल्प, हरियाली ने लिखी नई इबारत… ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से गूंज उठा प्रयागराज

July 13, 2026 0
पर्वत श्रंखलाओं पर बारिश का असर, संगम की सांसें तेज़; गंगा-यमुना ने बदली चाल, प्रशासन चौकन्ना file_0000000050a47207b9c9a1950191238b 4
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • मानसून

पर्वत श्रंखलाओं पर बारिश का असर, संगम की सांसें तेज़; गंगा-यमुना ने बदली चाल, प्रशासन चौकन्ना

July 13, 2026 0
पहली ही बारिश में बह गए विकास के दावे! नीबी लोहागरा में जलभराव ने खोली ग्राम पंचायत की हकीकत file_00000000e17871fa9bd0ebc47352fdb5 5
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

पहली ही बारिश में बह गए विकास के दावे! नीबी लोहागरा में जलभराव ने खोली ग्राम पंचायत की हकीकत

July 12, 2026 0

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

file_000000007a9471fa9655ef8a3d9d8523
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

लोहे की वह विरासत, जिसे समय भी नहीं झुका सका… अब उसी जगह भविष्य की रफ्तार का नया रास्ता तैयार

sadikapavitra July 13, 2026 0
file_0000000039b871fabbafacfeccae498f
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

माँ के नाम मिट्टी में उतरा एक संकल्प, लालापुर थाने से हरियाली की नई इबारत शुरू

sadikapavitra July 13, 2026 0
file_00000000c47871fa9ffa9e62fdc4a279
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • प्रयागराज
  • सूचना

जब मिट्टी ने लिया संकल्प, हरियाली ने लिखी नई इबारत… ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से गूंज उठा प्रयागराज

sadikapavitra July 13, 2026 0
file_0000000050a47207b9c9a1950191238b
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • मानसून

पर्वत श्रंखलाओं पर बारिश का असर, संगम की सांसें तेज़; गंगा-यमुना ने बदली चाल, प्रशासन चौकन्ना

sadikapavitra July 13, 2026 0

Quick Links

  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • शिक्षा / रोजगार
  • राजनीति

Contact Us

Owner Name: Bhupendra Pandey
Helpline No : + 91 9935310607
Email: info@sadikapavitra.com sadikapavitra01@gmail.com
Address: Head Office - Near Mauganj, Rewa (M.P.) – 486333 Registered Office - Near Meja Mejaroad Prayagraj (UP) 212303

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | Sadika Pavitra by Webizboot Solution Pvt Ltd.