Skip to content
March 23, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Sadika Pavitra

Sadika Pavitra

लोकल मुद्दे- ग्लोबल आवाज़, हर मुद्दे पर जनता की बात

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • अलीगढ़
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • बरेली
    • बस्ती
    • चित्रकूट
    • देवीपाटन
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • कानपुर
    • लखनऊ
    • मेरठ
    • मिर्जापुर
    • प्रयागराज
    • मुरादाबाद
    • सहारनपुर
    • वाराणसी
  • मध्यप्रदेश
    • जबलपुर
    • चंबल
    • ग्वालियर
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • नर्मदापुरम
    • शहडोल
    • सागर
    • रीवा
  • क्राइम / दुर्घटना
  • खेल / मनोरंजन
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • ई-पेपर
    • साप्ताहिक
    • दैनिक
  • Home
  • प्रयागराज
  • छह महीने बाद भी नहीं मिला नियुक्ति पत्र! प्रयागराज में चयनित स्टाफ नर्सों का आयोग पर जोरदार प्रदर्शन — बोलीं, नौकरियाँ छोड़ दीं, अब भविष्य अंधकार में
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • शिक्षा / रोजगार
  • सूचना

छह महीने बाद भी नहीं मिला नियुक्ति पत्र! प्रयागराज में चयनित स्टाफ नर्सों का आयोग पर जोरदार प्रदर्शन — बोलीं, नौकरियाँ छोड़ दीं, अब भविष्य अंधकार में

sadikapavitra November 4, 2025
20251104_221059

UPPSC स्टाफ नर्स भर्ती-2023 का परिणाम मार्च में और सत्यापन अप्रैल में पूरा, फिर भी नियुक्ति अधर में; चयनितों ने कहा— जांच जारी रहे, पर नियुक्ति पत्र तत्काल जारी किए जाएं

ब्यूरो रवि शंकर गुप्ता 

सादिका पवित्र – प्रयागराज – उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की स्टाफ नर्स (पुरुष/महिला) भर्ती परीक्षा-2023 में चयनित अभ्यर्थियों का सब्र अब टूट गया है। मंगलवार को बड़ी संख्या में चयनित उम्मीदवार प्रयागराज स्थित आयोग कार्यालय पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने आयोग पर “ढुलमुल रवैया” अपनाने का आरोप लगाते हुए ज्ञापन सौंपा और तत्काल नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि आयोग ने इस भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा 19 दिसंबर 2023 को कराई थी और मुख्य परीक्षा 28 जुलाई 2024 को संपन्न हुई। परिणाम 7 मार्च 2025 को घोषित हुआ, जिसके बाद 8 से 25 अप्रैल 2025 के बीच दस्तावेज़ों का सत्यापन भी पूरा कर लिया गया। इसके बावजूद नवंबर 2025 तक नियुक्ति पत्र नहीं मिलने से चयनित अभ्यर्थी परेशान हैं।

IMG 20251103 WA10622

चयनितों का आरोप है कि आयोग और डीजीएमई (निदेशक, चिकित्सा शिक्षा) के बीच “पत्राचार और दोबारा जांच की प्रक्रिया” में उनका भविष्य फंस गया है। आयोग की ओर से डीजीएमई को यह निर्देश दिया गया था कि अभिलेखों की जांच के बाद ही नियुक्ति दी जाए, लेकिन अब जारीकर्ता संस्थाओं से पुनः सत्यापन कराया जा रहा है। इससे प्रक्रिया महीनों से लटकी हुई है।

चयनित अभ्यर्थियों का दर्द:-

अभ्यर्थियों ने बताया कि वे भर्ती प्रक्रिया के अंतिम चरण तक पहुंच चुके हैं। कई चयनित उम्मीदवारों ने अन्य नौकरियां यह सोचकर छोड़ दीं कि अब सरकारी सेवा में जल्द नियुक्ति मिलेगी। लेकिन महीनों की प्रतीक्षा के बाद भी नियुक्ति की कोई तारीख तय नहीं है।

“हमने सरकारी नौकरी के भरोसे निजी नौकरियां छोड़ीं। अब आधा साल बीत गया, पर कोई सूचना नहीं। अगर 2025 खत्म होने तक भी नियुक्ति नहीं मिली, तो यह हमारी मेहनत पर पानी फेरने जैसा होगा।” — प्रदर्शन में शामिल चयनित उम्मीदवारों ने कहा।

आयोग से यह रखी मांगें:-

चयनितों ने मांग की कि दस्तावेज़ों की जांच प्रक्रिया जारी रखते हुए नियुक्ति पत्र तुरंत जारी किए जाएं, ताकि वे दिसंबर 2025 से पहले कार्यभार ग्रहण कर सकें। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द फैसला नहीं हुआ, तो वे लखनऊ में डीजीएमई और स्वास्थ्य निदेशालय के बाहर भी प्रदर्शन करेंगे।

प्रदर्शन के दौरान आयोग परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। अधिकारी अभ्यर्थियों से वार्ता कर ज्ञापन लेकर लौटे, लेकिन चयनितों का कहना है कि अब केवल आश्वासन नहीं, “कार्यवाही” चाहिए।

About the Author

a323ae03434047b8cebabc30c9576d0a4b0a498f77bdc2e06e2d226c373f0266?s=96&d=mm&r=g

sadikapavitra

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण शुरू: सोरांव और फाफामऊ विधानसभा में 14.89 लाख प्रपत्र वितरित, मतदाताओं के लिए कंट्रोल रूम भी सक्रिय
Next: रीवा में कब्र से निकाला गया मासूम का शव: कफ सिरप बना मौत का कारण, मां बोली– “दवा समझकर जहर पिला दिया”

ख़बरें और भी

FB_IMG_1774095195436
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

सिंगरौली भाजपा में ‘वसूली’ का तांडव, जिला अध्यक्ष के ‘कमंडल’ में संगठन की बलि!

VIKAS KUMAR DUBEY March 22, 2026 0
Screenshot_20260322-185901.Facebook
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • सिंगरौली

नवानगर पुलिस की एनसीएल खदान से चोरी करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही

VIKAS KUMAR DUBEY March 22, 2026 0
FB_IMG_1774112546517
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

कुएं से बरामद हुआ 20 दिन से लापता युवक का शव, करंट लगने से हुई मौत

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0

ट्रेंडिंग न्यूज़

सिंगरौली भाजपा में ‘वसूली’ का तांडव, जिला अध्यक्ष के ‘कमंडल’ में संगठन की बलि! FB_IMG_1774095195436 1
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

सिंगरौली भाजपा में ‘वसूली’ का तांडव, जिला अध्यक्ष के ‘कमंडल’ में संगठन की बलि!

March 22, 2026 0
नवानगर पुलिस की एनसीएल खदान से चोरी करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही Screenshot_20260322-185901.Facebook 2
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • सिंगरौली

नवानगर पुलिस की एनसीएल खदान से चोरी करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही

March 22, 2026 0
कुएं से बरामद हुआ 20 दिन से लापता युवक का शव, करंट लगने से हुई मौत FB_IMG_1774112546517 3
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

कुएं से बरामद हुआ 20 दिन से लापता युवक का शव, करंट लगने से हुई मौत

March 21, 2026 0
फर्जी सर्वे, असली मकान, शिकायतकर्ता के घर पर किसी और ने लिया आवास योजना का लाभ IMG-20260321-WA0004 4
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

फर्जी सर्वे, असली मकान, शिकायतकर्ता के घर पर किसी और ने लिया आवास योजना का लाभ

March 21, 2026 0
सीमा जायसवाल बनीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री; समर्थकों में उत्साह की लहर FB_IMG_1774110532086 5
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

सीमा जायसवाल बनीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री; समर्थकों में उत्साह की लहर

March 21, 2026 0

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

FB_IMG_1774095195436
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

सिंगरौली भाजपा में ‘वसूली’ का तांडव, जिला अध्यक्ष के ‘कमंडल’ में संगठन की बलि!

VIKAS KUMAR DUBEY March 22, 2026 0
Screenshot_20260322-185901.Facebook
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • सिंगरौली

नवानगर पुलिस की एनसीएल खदान से चोरी करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही

VIKAS KUMAR DUBEY March 22, 2026 0
FB_IMG_1774112546517
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

कुएं से बरामद हुआ 20 दिन से लापता युवक का शव, करंट लगने से हुई मौत

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0
IMG-20260321-WA0004
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

फर्जी सर्वे, असली मकान, शिकायतकर्ता के घर पर किसी और ने लिया आवास योजना का लाभ

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0

Quick Links

  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • शिक्षा / रोजगार
  • राजनीति

Contact Us

Owner Name: Bhupendra Pandey
Helpline No : + 91 9935310607
Email: info@sadikapavitra.com sadikapavitra01@gmail.com
Address: Head Office - Near Mauganj, Rewa (M.P.) – 486333 Registered Office - Near Meja Mejaroad Prayagraj (UP) 212303

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | Sadika Pavitra by Webizboot Solution Pvt Ltd.