Skip to content
July 11, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Sadika Pavitra

Sadika Pavitra

लोकल मुद्दे- ग्लोबल आवाज़, हर मुद्दे पर जनता की बात

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • अलीगढ़
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • बरेली
    • बस्ती
    • चित्रकूट
    • देवीपाटन
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • कानपुर
    • लखनऊ
    • मेरठ
    • मिर्जापुर
    • प्रयागराज
    • मुरादाबाद
    • सहारनपुर
    • वाराणसी
  • मध्यप्रदेश
    • जबलपुर
    • चंबल
    • ग्वालियर
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • नर्मदापुरम
    • शहडोल
    • सागर
    • रीवा
  • क्राइम / दुर्घटना
  • खेल / मनोरंजन
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • ई-पेपर
    • साप्ताहिक
    • दैनिक
  • Home
  • प्रयागराज
  • विकास के दावों कीचड़ में ध्वस्त! हाथ में जूते-चप्पल लेकर स्कूल जाने को मजबूर मासूम, जिम्मेदारों की चुप्पी पर उठे सवाल
  • प्रयागराज
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें

विकास के दावों कीचड़ में ध्वस्त! हाथ में जूते-चप्पल लेकर स्कूल जाने को मजबूर मासूम, जिम्मेदारों की चुप्पी पर उठे सवाल

sadikapavitra July 11, 2026
file_00000000e3f87209802155de205ca969

Claims of development crumble in the mud! Innocent children are forced to carry their shoes and slippers to school, raising questions about the silence of those responsible.

ग्राम सभा पवरी में बरसात ने खोली सरकारी व्यवस्थाओं की पोल, दलदल बनी सड़क से रोजाना गुजर रहे छात्र-छात्राएं; शिकायतों के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

संवाददाता: बालेंद्र कुमार

प्रयागराज | सादिका पवित्र |:- सरकार गांवों में विकास, बेहतर सड़क और हर घर तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन प्रयागराज के यमुनानगर अंतर्गत कौंधियारा विकासखंड की ग्राम सभा पवरी की तस्वीर इन दावों की हकीकत बयां कर रही है। यहां बरसात की पहली फुहार ने ही सरकारी व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। गांव की मुख्य कच्ची सड़क जलभराव और कीचड़ में तब्दील हो चुकी है, जिससे मासूम स्कूली बच्चों को रोजाना अपमानजनक और जोखिम भरी परिस्थितियों में स्कूल जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

शनिवार सुबह करीब सात बजे का दृश्य हर किसी को झकझोर देने वाला था। छात्र-छात्राएं एक हाथ में स्कूल बैग और दूसरे हाथ में अपने जूते-चप्पल लेकर नंगे पैर कीचड़ और पानी से भरे रास्ते को पार करते दिखाई दिए। जिस उम्र में बच्चों को शिक्षा और सुरक्षित माहौल मिलना चाहिए, उस उम्र में वे बदहाल व्यवस्था की सजा भुगतने को विवश हैं।

IMG 20260605 WA0002

ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई नई समस्या नहीं है। वर्षों से सड़क की हालत बदतर बनी हुई है। हल्की बारिश होते ही पूरी सड़क तालाब का रूप ले लेती है और आवागमन लगभग ठप हो जाता है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और किसानों को उठानी पड़ती है। कई बार बच्चे फिसलकर गिर चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग और जनप्रतिनिधियों की संवेदनहीनता पर इसका कोई असर नहीं पड़ा।

ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण और जल निकासी की व्यवस्था को लेकर कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन मिला। धरातल पर न तो सड़क बनी और न ही जल निकासी की कोई व्यवस्था की गई। परिणामस्वरूप हर बरसात में गांव के लोग उसी बदहाल स्थिति में जीवन जीने को मजबूर हैं।

अभिभावकों का कहना है कि बच्चों को रोज ऐसे रास्ते से स्कूल भेजना किसी जोखिम से कम नहीं है। कई बार मजबूरी में बच्चों को स्कूल नहीं भेजा जाता, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित होती है। यदि समय रहते सड़क और नालियों का निर्माण नहीं कराया गया तो भविष्य में किसी बड़े हादसे से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

अब ग्रामीणों का सब्र जवाब देने लगा है। उनका कहना है कि विकास के नाम पर केवल घोषणाएं और दावे किए जाते हैं, जबकि जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट है। यदि जल्द ही सड़क निर्माण और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं की गई तो ग्रामीण जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और प्रशासन की होगी।

जनता पूछ रही है !सवाल …

जब बच्चे रोज कीचड़ में जान जोखिम में डालकर स्कूल जा रहे हैं, तो जिम्मेदार अधिकारी आखिर किसका इंतजार कर रहे हैं?

क्या विकास केवल सरकारी फाइलों और भाषणों तक सीमित रह गया है?

क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही प्रशासन की नींद खुलेगी?

आखिर मासूम बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

About the Author

a323ae03434047b8cebabc30c9576d0a4b0a498f77bdc2e06e2d226c373f0266?s=96&d=mm&r=g

sadikapavitra

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: गर्भ में शिशु की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई: डीएम के निर्देश पर महिला चिकित्सक के खिलाफ एफआईआर दर्ज 
Next: तीन साल बाद भी अधूरी पड़ी लाखों की पेयजल परियोजना, पांच हजार ग्रामीण शुद्ध पानी को तरसे

ख़बरें और भी

file_0000000083d4720685e84b6e7477c1ba
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज

तीन साल बाद भी अधूरी पड़ी लाखों की पेयजल परियोजना, पांच हजार ग्रामीण शुद्ध पानी को तरसे

sadikapavitra July 11, 2026 0
file_00000000059c7207ab22020ffe632c79
  • Uncategorized
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना
  • हास्पिटल

गर्भ में शिशु की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई: डीएम के निर्देश पर महिला चिकित्सक के खिलाफ एफआईआर दर्ज 

sadikapavitra July 11, 2026 0
file_00000000310871fb84722fb4c407218a
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

सत्संग के लिए निकलीं दरोगा की पत्नी की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार कार की टक्कर से उजड़ा परिवार; बेटी घायल, चालक फरार

sadikapavitra July 3, 2026 0

ट्रेंडिंग न्यूज़

तीन साल बाद भी अधूरी पड़ी लाखों की पेयजल परियोजना, पांच हजार ग्रामीण शुद्ध पानी को तरसे file_0000000083d4720685e84b6e7477c1ba 1
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज

तीन साल बाद भी अधूरी पड़ी लाखों की पेयजल परियोजना, पांच हजार ग्रामीण शुद्ध पानी को तरसे

July 11, 2026 0
विकास के दावों कीचड़ में ध्वस्त! हाथ में जूते-चप्पल लेकर स्कूल जाने को मजबूर मासूम, जिम्मेदारों की चुप्पी पर उठे सवाल file_00000000e3f87209802155de205ca969 2
  • प्रयागराज
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें

विकास के दावों कीचड़ में ध्वस्त! हाथ में जूते-चप्पल लेकर स्कूल जाने को मजबूर मासूम, जिम्मेदारों की चुप्पी पर उठे सवाल

July 11, 2026 0
गर्भ में शिशु की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई: डीएम के निर्देश पर महिला चिकित्सक के खिलाफ एफआईआर दर्ज  file_00000000059c7207ab22020ffe632c79 3
  • Uncategorized
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना
  • हास्पिटल

गर्भ में शिशु की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई: डीएम के निर्देश पर महिला चिकित्सक के खिलाफ एफआईआर दर्ज 

July 11, 2026 0
सत्संग के लिए निकलीं दरोगा की पत्नी की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार कार की टक्कर से उजड़ा परिवार; बेटी घायल, चालक फरार file_00000000310871fb84722fb4c407218a 4
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

सत्संग के लिए निकलीं दरोगा की पत्नी की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार कार की टक्कर से उजड़ा परिवार; बेटी घायल, चालक फरार

July 3, 2026 0
प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक सर्जिकल स्ट्राइक पुलिसकर्मियों का एक साथ तबादला, 20260628_223741 5
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक सर्जिकल स्ट्राइक पुलिसकर्मियों का एक साथ तबादला,

June 28, 2026 0

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

file_0000000083d4720685e84b6e7477c1ba
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज

तीन साल बाद भी अधूरी पड़ी लाखों की पेयजल परियोजना, पांच हजार ग्रामीण शुद्ध पानी को तरसे

sadikapavitra July 11, 2026 0
file_00000000e3f87209802155de205ca969
  • प्रयागराज
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें

विकास के दावों कीचड़ में ध्वस्त! हाथ में जूते-चप्पल लेकर स्कूल जाने को मजबूर मासूम, जिम्मेदारों की चुप्पी पर उठे सवाल

sadikapavitra July 11, 2026 0
file_00000000059c7207ab22020ffe632c79
  • Uncategorized
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना
  • हास्पिटल

गर्भ में शिशु की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई: डीएम के निर्देश पर महिला चिकित्सक के खिलाफ एफआईआर दर्ज 

sadikapavitra July 11, 2026 0
file_00000000310871fb84722fb4c407218a
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

सत्संग के लिए निकलीं दरोगा की पत्नी की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार कार की टक्कर से उजड़ा परिवार; बेटी घायल, चालक फरार

sadikapavitra July 3, 2026 0

Quick Links

  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • शिक्षा / रोजगार
  • राजनीति

Contact Us

Owner Name: Bhupendra Pandey
Helpline No : + 91 9935310607
Email: info@sadikapavitra.com sadikapavitra01@gmail.com
Address: Head Office - Near Mauganj, Rewa (M.P.) – 486333 Registered Office - Near Meja Mejaroad Prayagraj (UP) 212303

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | Sadika Pavitra by Webizboot Solution Pvt Ltd.