Skip to content
April 4, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Sadika Pavitra

Sadika Pavitra

लोकल मुद्दे- ग्लोबल आवाज़, हर मुद्दे पर जनता की बात

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • अलीगढ़
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • बरेली
    • बस्ती
    • चित्रकूट
    • देवीपाटन
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • कानपुर
    • लखनऊ
    • मेरठ
    • मिर्जापुर
    • प्रयागराज
    • मुरादाबाद
    • सहारनपुर
    • वाराणसी
  • मध्यप्रदेश
    • जबलपुर
    • चंबल
    • ग्वालियर
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • नर्मदापुरम
    • शहडोल
    • सागर
    • रीवा
  • क्राइम / दुर्घटना
  • खेल / मनोरंजन
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • ई-पेपर
    • साप्ताहिक
    • दैनिक
  • Home
  • प्रयागराज
  • बेलन नहर में डूबी कार से दो युवकों की मौत, 10 घंटे बाद मिले शव, कोरांव में मातम
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज

बेलन नहर में डूबी कार से दो युवकों की मौत, 10 घंटे बाद मिले शव, कोरांव में मातम

sadikapavitra February 9, 2026
20260209_210820

Two youths died after their car sank in the Belan Canal; bodies recovered 10 hours later, leading to mourning in Koraon.

 

बारात में शामिल होने जा रहे दोस्तों की कार पुलिया से टकराकर नहर में गिरी, SDRF ने रेस्क्यू कर निकाले शव, दोनों मृतक थे परिवार के इकलौते बेटे

संवाददाता सुरेश चंद्र मिश्रा 

Accident News कोरांव प्रयागराज।:-  यमुनापार के कोरांव थाना क्षेत्र में रविवार रात बेलन नहर में कार गिरने से हुए दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। लगभग 10 घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद सोमवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने दोनों युवकों के शव बरामद किए। हादसे से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

घटना बढ़वारी कला गांव के पास स्थित बेलन नहर की पुलिया पर रविवार रात करीब 10 बजे हुई। बारात में शामिल होने जा रहे युवकों की दो कारें पुलिया की दीवार से टकराकर अनियंत्रित हो गईं और सीधे नहर में जा गिरीं। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से सात युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन दो युवक नहर के तेज बहाव में बह गए।

IMG 20251103 WA10622

कोरांव पुलिस ने तत्काल बचाव कार्य शुरू कराया। सोमवार सुबह करीब सात बजे एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। नहर का पानी बंद कराकर खोज अभियान चलाया गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद घटनास्थल से लगभग सौ मीटर आगे दोनों युवकों के शव बरामद कर लिए गए।

मृतकों की पहचान प्रदीप कुशवाहा उर्फ पिंटू (30 वर्ष) निवासी अतर्रा, बांदा और अनीस सिंह (20 वर्ष) निवासी शेरूहिया थाना फेफना, बलिया के रूप में हुई है। दोनों अपने परिवार के इकलौते बेटे थे और शांतिपुरम, प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे।

प्रदीप कुशवाहा के पिता शिवमोहन कुशवाहा सीआरपीएफ में एसआई हैं। प्रदीप हाल ही में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटा था और पिछले वर्ष उसका विवाह हुआ था। कुछ दिनों बाद उसकी पहली सालगिरह मनाने की तैयारी चल रही थी।

वहीं, अनीस सिंह के पिता नमोनारायण सीआरपीएफ में थे, जिनका 10 वर्ष पूर्व निधन हो चुका था। अनीस बीएससी की पढ़ाई के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। अनुकंपा के आधार पर उसकी नौकरी लगने वाली थी, जिसे लेकर परिवार बेहद खुश था।

पोस्टमार्टम के बाद सोमवार शाम दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए। शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। मृतकों की मां और बहनें रो-रोकर बेसुध हो गईं। गांव और मोहल्ले में मातमी सन्नाटा छा गया।

पुलिस के अनुसार, हादसा तेज रफ्तार और पुलिया पर नियंत्रण खोने के कारण हुआ। मामले की जांच की जा रही है। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया है।

इस हृदयविदारक हादसे ने दो परिवारों से उनके इकलौते चिराग छीन लिए और शादी की खुशियों को गहरे मातम में बदल दिया।

About the Author

a323ae03434047b8cebabc30c9576d0a4b0a498f77bdc2e06e2d226c373f0266?s=96&d=mm&r=g

sadikapavitra

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रयागराज में लापता युवक का शव 4 दिन बाद पेड़ से लटका मिला, बाइक की डिग्गी में मिला सुसाइड नोट
Next: महानिर्वाणी अखाड़ा के सचिव के खाते से 4.55 लाख की ठगी, फर्जी चेक और जाली हस्ताक्षर से उड़ाई गई रकम

ख़बरें और भी

FB_IMG_1775235198097
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

घरेलू गैस सिलेंडरों से तैयार की जा रही थी शराब, 15 लीटर अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

VIKAS KUMAR DUBEY April 3, 2026 0
FB_IMG_1775234736687
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

चितरंगी तथा दुधमनिया के तीन खनिज ब्लॉकों की नीलामी की कलेक्टर ने की समीक्षा

VIKAS KUMAR DUBEY April 3, 2026 0
FB_IMG_1775234550850
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

शासकीय महाविद्यालय देवसर में पीजी कक्षाएं शुरू करने की मांग, छात्रों की सुविधा का उठाया मुद्दा

VIKAS KUMAR DUBEY April 3, 2026 0

ट्रेंडिंग न्यूज़

घरेलू गैस सिलेंडरों से तैयार की जा रही थी शराब, 15 लीटर अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार FB_IMG_1775235198097 1
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

घरेलू गैस सिलेंडरों से तैयार की जा रही थी शराब, 15 लीटर अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

April 3, 2026 0
चितरंगी तथा दुधमनिया के तीन खनिज ब्लॉकों की नीलामी की कलेक्टर ने की समीक्षा FB_IMG_1775234736687 2
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

चितरंगी तथा दुधमनिया के तीन खनिज ब्लॉकों की नीलामी की कलेक्टर ने की समीक्षा

April 3, 2026 0
शासकीय महाविद्यालय देवसर में पीजी कक्षाएं शुरू करने की मांग, छात्रों की सुविधा का उठाया मुद्दा FB_IMG_1775234550850 3
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

शासकीय महाविद्यालय देवसर में पीजी कक्षाएं शुरू करने की मांग, छात्रों की सुविधा का उठाया मुद्दा

April 3, 2026 0
बढ़े हुए बिजली बिल, बार-बार बिजली कटौती एवं स्मार्ट मीटर में अधिक रीडिंग की समस्या को लेकर जन आक्रोश –  FB_IMG_1775150485966 4
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

बढ़े हुए बिजली बिल, बार-बार बिजली कटौती एवं स्मार्ट मीटर में अधिक रीडिंग की समस्या को लेकर जन आक्रोश – 

April 2, 2026 0
सावधान: ‘कला कुंज’ में ग्राहकों की जेब पर सरेआम डाका, घटिया सामान बेचकर ठगने का आरोप FB_IMG_1775149606935 5
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

सावधान: ‘कला कुंज’ में ग्राहकों की जेब पर सरेआम डाका, घटिया सामान बेचकर ठगने का आरोप

April 2, 2026 0

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

FB_IMG_1775235198097
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

घरेलू गैस सिलेंडरों से तैयार की जा रही थी शराब, 15 लीटर अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

VIKAS KUMAR DUBEY April 3, 2026 0
FB_IMG_1775234736687
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

चितरंगी तथा दुधमनिया के तीन खनिज ब्लॉकों की नीलामी की कलेक्टर ने की समीक्षा

VIKAS KUMAR DUBEY April 3, 2026 0
FB_IMG_1775234550850
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

शासकीय महाविद्यालय देवसर में पीजी कक्षाएं शुरू करने की मांग, छात्रों की सुविधा का उठाया मुद्दा

VIKAS KUMAR DUBEY April 3, 2026 0
FB_IMG_1775150485966
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

बढ़े हुए बिजली बिल, बार-बार बिजली कटौती एवं स्मार्ट मीटर में अधिक रीडिंग की समस्या को लेकर जन आक्रोश – 

VIKAS KUMAR DUBEY April 2, 2026 0

Quick Links

  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • शिक्षा / रोजगार
  • राजनीति

Contact Us

Owner Name: Bhupendra Pandey
Helpline No : + 91 9935310607
Email: info@sadikapavitra.com sadikapavitra01@gmail.com
Address: Head Office - Near Mauganj, Rewa (M.P.) – 486333 Registered Office - Near Meja Mejaroad Prayagraj (UP) 212303

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | Sadika Pavitra by Webizboot Solution Pvt Ltd.