Skip to content
March 21, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Sadika Pavitra

Sadika Pavitra

लोकल मुद्दे- ग्लोबल आवाज़, हर मुद्दे पर जनता की बात

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • अलीगढ़
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • बरेली
    • बस्ती
    • चित्रकूट
    • देवीपाटन
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • कानपुर
    • लखनऊ
    • मेरठ
    • मिर्जापुर
    • प्रयागराज
    • मुरादाबाद
    • सहारनपुर
    • वाराणसी
  • मध्यप्रदेश
    • जबलपुर
    • चंबल
    • ग्वालियर
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • नर्मदापुरम
    • शहडोल
    • सागर
    • रीवा
  • क्राइम / दुर्घटना
  • खेल / मनोरंजन
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • ई-पेपर
    • साप्ताहिक
    • दैनिक
  • Home
  • मिर्जापुर
  • मिर्जापुर चुनार में भयावह ट्रेन हादसा: कालका मेल की चपेट में आए श्रद्धालु, मौके पर ही मौत — ट्रैक पर बिखरे शवों के टुकड़े
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मिर्जापुर

मिर्जापुर चुनार में भयावह ट्रेन हादसा: कालका मेल की चपेट में आए श्रद्धालु, मौके पर ही मौत — ट्रैक पर बिखरे शवों के टुकड़े

sadikapavitra November 5, 2025
20251105_113003

देव दीपावली पर गंगा स्नान के लिए जा रहे थे वाराणसी; चुनार स्टेशन पर प्रयागराज-चोपन पैसेंजर से उतरकर ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा; आठ श्रद्धालुओं की मौत की आशंका, स्टेशन पर मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट 

सादिका पवित्र – मिर्जापुर।:–  उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में बुधवार तड़के एक दर्दनाक रेल हादसा हुआ, जिसने हर किसी का दिल दहला दिया। चुनार रेलवे स्टेशन पर वाराणसी जा रहे श्रद्धालु ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा इतना भयावह था कि श्रद्धालुओं के शवों के टुकड़े रेलवे ट्रैक पर बिखर गए।

जानकारी के मुताबिक, श्रद्धालु प्रयागराज-चोपन पैसेंजर ट्रेन से प्लेटफॉर्म नंबर चार पर उतरे थे। उन्हें वाराणसी जाने के लिए कालका मेल पकड़नी थी, जो प्लेटफॉर्म नंबर तीन से गुजरने वाली थी। जल्दीबाजी में श्रद्धालु फुटओवर ब्रिज की बजाय ट्रैक पार करने लगे, इसी दौरान तेज रफ्तार हावड़ा-कालका मेल ट्रेन आ गई। ट्रेन की चपेट में आने से सभी श्रद्धालु बुरी तरह कट गए।

हादसे के बाद चुनार स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में दहशत फैल गई और कई लोगों ने चीख-पुकार मचा दी। आरपीएफ और जीआरपी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। शवों के टुकड़ों को इकट्ठा कर शिनाख्त की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, हादसे में मरने वालों की संख्या आठ तक हो सकती है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

श्रद्धालु सोनभद्र जिले के चोपन क्षेत्र से आए थे और देव दीपावली पर गंगा स्नान के लिए वाराणसी जा रहे थे। वे गोमो–प्रयागराज बरवाडीह पैसेंजर ट्रेन से बुधवार तड़के करीब 1:15 बजे चुनार स्टेशन पहुंचे थे। वहीं से वाराणसी जाने के लिए ट्रेन पकड़ने की तैयारी में थे, तभी यह हादसा हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज होते हुए भी श्रद्धालु ट्रैक से ही प्लेटफॉर्म पार कर रहे थे। अचानक कालका मेल की आवाज सुनाई दी, लेकिन जब तक वे संभल पाते, ट्रेन उनके ऊपर से गुजर चुकी थी।

घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस शवों की पहचान में जुटी है।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसे हादसे रोके जा सकें।

स्थानीय लोगों ने कहा कि चुनार स्टेशन पर सुरक्षा और चेतावनी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। लोग अक्सर जल्दबाजी में ट्रैक पार करते हैं, जिससे इस तरह की घटनाएं बार-बार घट रही हैं।

फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दी जा रही है।

About the Author

a323ae03434047b8cebabc30c9576d0a4b0a498f77bdc2e06e2d226c373f0266?s=96&d=mm&r=g

sadikapavitra

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: रीवा में कब्र से निकाला गया मासूम का शव: कफ सिरप बना मौत का कारण, मां बोली– “दवा समझकर जहर पिला दिया”
Next: प्रेम प्रकाश सिंह बने सिंगरौली यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष, मनोज सिंह रहे दूसरे स्थान पर

ख़बरें और भी

FB_IMG_1774095195436
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • सिंगरौली

सिंगरौली का सियासी ‘कुरुक्षेत्र’: विधायक के विकास पर ‘अदृश्य नेत्री’ का ग्रहण; वसूली कांड में घिरे लाचार अध्यक्ष!

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0
FB_IMG_1774012560263
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • सिंगरौली

जमुवा ईदगाह में सुबह 7:30 बजे अदा होगी ईद-उल-फितर की नमाज़

VIKAS KUMAR DUBEY March 20, 2026 0
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

अजंता राधा कंपनी में भर्ती को लेकर उठे बड़े सवाल, दलाली तंत्र फिर सक्रिय होने के आरोप

VIKAS KUMAR DUBEY March 20, 2026 0

ट्रेंडिंग न्यूज़

सिंगरौली का सियासी ‘कुरुक्षेत्र’: विधायक के विकास पर ‘अदृश्य नेत्री’ का ग्रहण; वसूली कांड में घिरे लाचार अध्यक्ष! FB_IMG_1774095195436 1
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • सिंगरौली

सिंगरौली का सियासी ‘कुरुक्षेत्र’: विधायक के विकास पर ‘अदृश्य नेत्री’ का ग्रहण; वसूली कांड में घिरे लाचार अध्यक्ष!

March 21, 2026 0
जमुवा ईदगाह में सुबह 7:30 बजे अदा होगी ईद-उल-फितर की नमाज़ FB_IMG_1774012560263 2
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • सिंगरौली

जमुवा ईदगाह में सुबह 7:30 बजे अदा होगी ईद-उल-फितर की नमाज़

March 20, 2026 0
अजंता राधा कंपनी में भर्ती को लेकर उठे बड़े सवाल, दलाली तंत्र फिर सक्रिय होने के आरोप 3
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

अजंता राधा कंपनी में भर्ती को लेकर उठे बड़े सवाल, दलाली तंत्र फिर सक्रिय होने के आरोप

March 20, 2026 0
खबरों के बाद पुलिस अधीक्षक के स्पा सेंटर्स को सख्त निर्देश… लाइसेंस, CCTV और पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य FB_IMG_1774012803830 4
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

खबरों के बाद पुलिस अधीक्षक के स्पा सेंटर्स को सख्त निर्देश… लाइसेंस, CCTV और पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य

March 20, 2026 0
एनटीपीसी विंध्याचल में सीईओ (एनएसपीसीएल) एवं क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर)  दिवाकर कौशिक का दौरा Screenshot_20260319-202651.Gmail 5
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

एनटीपीसी विंध्याचल में सीईओ (एनएसपीसीएल) एवं क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर)  दिवाकर कौशिक का दौरा

March 19, 2026 0

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

FB_IMG_1774095195436
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • सिंगरौली

सिंगरौली का सियासी ‘कुरुक्षेत्र’: विधायक के विकास पर ‘अदृश्य नेत्री’ का ग्रहण; वसूली कांड में घिरे लाचार अध्यक्ष!

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0
FB_IMG_1774012560263
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • सिंगरौली

जमुवा ईदगाह में सुबह 7:30 बजे अदा होगी ईद-उल-फितर की नमाज़

VIKAS KUMAR DUBEY March 20, 2026 0
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

अजंता राधा कंपनी में भर्ती को लेकर उठे बड़े सवाल, दलाली तंत्र फिर सक्रिय होने के आरोप

VIKAS KUMAR DUBEY March 20, 2026 0
FB_IMG_1774012803830
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

खबरों के बाद पुलिस अधीक्षक के स्पा सेंटर्स को सख्त निर्देश… लाइसेंस, CCTV और पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य

VIKAS KUMAR DUBEY March 20, 2026 0

Quick Links

  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • शिक्षा / रोजगार
  • राजनीति

Contact Us

Owner Name: Bhupendra Pandey
Helpline No : + 91 9935310607
Email: info@sadikapavitra.com sadikapavitra01@gmail.com
Address: Head Office - Near Mauganj, Rewa (M.P.) – 486333 Registered Office - Near Meja Mejaroad Prayagraj (UP) 212303

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | Sadika Pavitra by Webizboot Solution Pvt Ltd.