संवाददाता (उ.प्र.) लखनऊ।:- लोकसभा चुनाव भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह को पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ का समर्थन मिल गया है।
शनिवार को बीजेपी पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेश संयोजक कर्नल राजीव रावत के संयोजन और अवध क्षेत्र के संयोजक सीतेश सिंह के लखनऊ लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताने की रणनीति में पूर्व सैनिकों के समर्थन की जानकारी साझा की।
कर्नल राजीव रावत ने बताया कि लखनऊ में लगभग डेढ़ लाख पूर्व सैनिकों और उनके परिवार का वोट हैं। लोकतंत्र के इस महापर्व पर राष्ट्र प्रथम की अवधारणा रखने वाली पार्टी को भारी मतों से जिताने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षा मंत्री के हाथों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभायेंगी।
वहीं अवध क्षेत्र के संयोजक सीतेश सिंह अवध क्षेत्र के सभी 15 जिलों में भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की इस चुनावी महासमर में योगदान की चर्चा की।
गौरव सेनानी के प्रदेश कार्यवाह अध्यक्ष रुद्र देव दुबे ने बताया कि पूर्व सैनिक जो गौरव सेनानी से जुड़े हुए हैं सभी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।
इस मौके पर सूबेदार गोपाल दुबे, सूबेदार राम सरन पांडे, सूबेदार मेजर राजेंद्र मिश्रा संयोजक, वीरेंद्र राठौड़ राखी अग्रवाल, सूबेदार राजेंद्र श्रीवास्तव, अनूप तिवारी संजय राजवंशी, जेपी द्विवेदी अयोध्या महानगर प्रदीप सिंह केके तिवारी, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के वरिष्ठ महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू उपस्थित रहे।