जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होगी तब तक संघर्ष जारी रहेगा
संवाददाता (उप्र.). लखनऊ: :- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिला उपाध्यक्ष डॉ. मोहित कुमार शर्मा के नेतृत्व में संगठन की मजबूती के लिए चांदपुर तहसील के विभिन्न माध्यमिक विद्यालय की शाखाओं में दौरा किया।
अटेवा प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रहास सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन हमारा संवैधानिक अधिकार है, जिसके लिए हम लोग संगठित होकर संघर्षरत है, जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होगी तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा) के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए संगठन की सदस्यता ग्रहण करें और संघर्ष के लिए हमेशा तैयार रहे।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ मोहित कुमार शर्मा ने कहा कि ओम प्रकाश शर्मा के संघर्ष की बदौलत अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को सम्मान एवं सेवा सुरक्षा मिला है।
वित्त विहीन शिक्षकों की सेवा नियमावली व समान वेतन एवं पुरानी पेंशन बहाली के लिए निरंतर संगठित होकर संघर्ष करेंगे।
इस अवसर पर करन वीर सिंह, विजय कुमार यादव, योगेश पाल सिंह, बालराज सिंह ,गौरव गौड़ ,युवराज सिंह, मृदुल कृष्ण, दिनेश कुमार, कृष्ण पाल, हरिताभ शर्मा, फकीर चन्द आदि मौजूद रहे।