सिंगरौली। जिले में एक महिला द्वारा गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई गई है। महिला का आरोप है कि शंकर शर्मा ने उसके साथ पति-पत्नी के रूप में रहने का भरोसा दिलाया और घर बनाने के लिए 25 डिसमिल जमीन की मांग की। महिला के अनुसार, भरोसे का फायदा उठाते हुए शंकर शर्मा ने कथित रूप से उसकी 4 एकड़ जमीन अपनी पत्नी के नाम पर रजिस्ट्री करा ली और बाद में उसे छोड़ दिया।
पीड़िता का कहना है कि जमीन हड़पने के बाद वह पूरी तरह असहाय हो गई है और अब दर-दर भटकने को मजबूर है। न्याय की आस में महिला ने कलेक्टर कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय और संबंधित थाने में आवेदन देकर जमीन वापस दिलाने की मांग की है।
महिला ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस पूरे मामले में अब तक प्रशासनिक स्तर पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मामले की जांच के बाद ही सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी।
#explorepage #highlight #singrauli
