
“हर घर तिरंगा अभियान, हर घर स्वच्छता: स्वतंत्रता का उत्सव, स्वतंत्रता के संग, अभियान के अंतर्गत पुलिस प्रशासन द्वारा बैढ़न शहर में निकाली गई तिरंगा यात्रा
इस वर्ष 15 अगस्त 2025 को हम अपना 79 वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहे है। आजादी के इस महापर्व पर देश की आन-बान-शान के प्रतीक राष्ट्रध्वज तिरंगा के सम्मान में देशभर में हर घर तिरंगा अभियान एवं हर घर स्वच्छता ः स्वतंत्रता का उत्सव, स्वतंत्रता के संग अभियान मनाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य देशवासियों को देशभक्ति की भावना से जोडना और उन्हें देश की आजादी के महत्व के बारे में जागरूक करना है। अभियान की मूल भावना है कि लोग अपने राष्ट्रध्वज तिरंगे के प्रति गर्व महसूस करें और अपने घरों पर तिरंगा फहराएं। इस संबंध में माननीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन डॉ. मोहन यादव द्वारा समुचे मध्यप्रदेश में अभियान को हर्ष उल्लास से मानने संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए हैं जिसके तारतम्य में पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश कैलास मकवाना के निर्देशानुसार दिनांक 09 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान, हर घर स्वच्छता ः स्वतंत्रता का उत्सव, स्वतंत्रता के संग अभियान आयोजित किया जा रहा है। आज दिनांक 11-08-2025 को विधायक सिंगरौली राम निवास शाह, भाजपा जिला अध्यक्ष सुन्दर लाल शाह, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल, कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला जिला सिंगरौली, पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री, जिला सिंगरौली के नेतृत्व में “हर घर तिरंगा अभियान” के अंतर्गत बैढ़न शहर मे तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
उक्त तिरंगा यात्रा का शुभारंभ राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम से होते हुये यातायात तिराहा, मश्जिद तिराहा, तुलसी मार्ग, अम्बेडकर चौक से होते हुये वापस राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम तक निकाली गई।
“पुलिस बैंड के सुरों में सजे देशभक्ति की धुनो ने जन-जन के हृदय में स्वतंत्रता का उत्साह और गर्व की लहर दौड़ा दी।”
उक्त तिरंगा यात्रा में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह नागेश, नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर पी.एस.परस्ते, डी.एस.पी. सुश्री रोशनी पटेल, प्रशिक्षु डी.एस.पी. अपूर्व सक्सेना, थाना प्रभारी यातायात दीपेन्द्र सिंह, रक्षित निरीक्षक केशव सिंह चौहान, सूबेदार आशिष तिवारी, , स्कूल के बच्चे एवं नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी व शहर के गणमान्य नागरिक सम्मिलित हुये जिन्होने अपने-अपने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का जज्बा दिखाया।