Skip to content
March 21, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Sadika Pavitra

Sadika Pavitra

लोकल मुद्दे- ग्लोबल आवाज़, हर मुद्दे पर जनता की बात

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • अलीगढ़
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • बरेली
    • बस्ती
    • चित्रकूट
    • देवीपाटन
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • कानपुर
    • लखनऊ
    • मेरठ
    • मिर्जापुर
    • प्रयागराज
    • मुरादाबाद
    • सहारनपुर
    • वाराणसी
  • मध्यप्रदेश
    • जबलपुर
    • चंबल
    • ग्वालियर
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • नर्मदापुरम
    • शहडोल
    • सागर
    • रीवा
  • क्राइम / दुर्घटना
  • खेल / मनोरंजन
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • ई-पेपर
    • साप्ताहिक
    • दैनिक
  • Home
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • वायरल विडियो में मोहित ने कहां इंसाफ न मिले तो अस्थियां नाली में बहा देना नौकरी मिलते ही बदला पत्नी का बर्ताव पति ने किया खुद्खुशी 
  • अलीगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • वायरल पोस्ट / विडियो

वायरल विडियो में मोहित ने कहां इंसाफ न मिले तो अस्थियां नाली में बहा देना नौकरी मिलते ही बदला पत्नी का बर्ताव पति ने किया खुद्खुशी 

sadikapavitra April 21, 2025

युवक ने पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या करने से पहले युवक ने एक वीडियो भी बनाया था, जिसमें उसने कहा है कि इतनी प्रताड़ना सहने के बाद भी यदि मुझे इंसाफ नहीं मिलता है तो मेरी अस्थियों को नाले में बहा देना.

विष्णु रावत 

Aligarh (उ.प्र.) अलीगढ़ :- इटावा में एक व्यक्ति ने पत्नी और ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर जान दे दी. मरने से पहले व्यक्ति ने वीडियो भी बनाया था और स्टेट्स भी लगाया था. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक व्यक्ति ने पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर सुसाइड कर लिया. व्यक्ति का शव जौली होटल के एक कमरे से बरामद किया गया. इस पूरे मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें व्यक्ति कह रहा है कि जब तक आप लोगों को यह वीडियो मिलेगा तब तक मैं इस दुनिया में नहीं रहूंगा. कास! कोई लड़कों के लिए कानून होता तो मैं यह गलत कदम नहीं उठाता. मैं अपनी पत्नी और ससुरालियों से हो रहे मानसिक प्रताड़ना को बर्दाश्त नहीं कर पाया. इसलिए यह कदम उठा रहा हूं. पापा मम्मी मुझे माफ कर देना

20250421 090444

सीमेंट कंपनी में इंजीनियर थे मोहित

जानकारी के अनुसार मोहित यादव एक सीमेंट की कंपनी में फील्ड इंजीनियर के पद पर तैनात थे. वह औरैया जनपद के दिबियापुर के रहने वाले थे. कुछ दिनों तक रिलेशन में रहने के बाद उन्होंने प्रिया यादव नाम की लड़की से शादी की थी. दोनों के बीच सबकुछ ठीक चल रहा था. हालांकि, इसी बीच प्रिया का चयन बिहार के समस्तीपुर में प्राइमरी टीचर के रूप में हो गया. उसके बाद प्रिया ने अपना रंग बदलना शुरू कर दिया और अपनी मां और भाई के कहने पर अपने पति मोहित को प्रताड़ित करने लगी. मकान जमीन सब अपने नाम करने का दबाव भी बनाने लगी

वायरल हुई विडियो में मोहित ने क्या कहा?

मोहित यादव ने वीडियो में कहा, “आप लोगों को जब तक यह वीडियो मिलेगा, तब तक मैं इस दुनिया से जा चुका रहूंगा. लड़कों की सुरक्षा के लिए यदि कोई कानून होता तो शायद मैं आज यह कदम नहीं उठाता.

मेरी पत्नी और ससुराल वाले मिलकर मुझे मानसिक रूप से कई सालों से प्रताड़ित कर रहे हैं, जिसे अब मैं बर्दाश्त नहीं कर पा रहा हूं. इसलिए मैं यह कदम उठा रहा हूं. आत्महत्या करने से पहले मोहित ने जारी किए गए वीडियो में कहा कि मेरी पत्नी प्रिया यादव की मां ने मेरे बच्चे का गर्भपात करवा दिया और ज्वेलरी, साड़ियां अपने पास रख ली है. मेरी पत्नी मुझे धमकी दे रही है कि अगर मकान और प्रॉपर्टीज उसके नाम नहीं की तो वह मुझे और मेरे परिवार को दहेज के झूठे आरोप में फंसा देगी. मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर मेरे मरने के बाद भी मुझे इंसाफ ना मिले तो मेरी अस्थियां नाले में बहा दिया जाए. मम्मी पापा आप लोग मुझे माफ कर देना. मैं आपकी उम्मीदों को पूरा नहीं कर पाया हूं.मम्मी-पापा, मुझे माफ कर दीजिएगा.”

न्यान ना मिले तो‘मेरी अस्थियां किसी नाले में बहा देना’

मोहित ने अंत में कहा कि यदि मुझे इंसाफ न मिला तो मेरी अस्थियां किसी नाले में बहा दीजिएगा. मम्मी-पापा, आप मुझे माफ कर दीजिए. मैं आपकी उम्मीदों और सपनों को पूरा नहीं कर पाया. इसके बाद मोहित ने जौली होटल के रूम नंबर 105 में फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी.

होटल के कर्मचारियों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मोहित के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमॉर्टम पूरा होने के बाद मोहित के शव को घरवालों को सौंप दिया गया है. पुलिस अभी इस मामले की जांच में जुटी हुई है.

सात साल के रिश्ते के बाद हुई थी शादी

जानकारी के मुताबिक, मोहित यादव एक सीमेंट की कंपनी में फील्ड इंजीनियर के तौर पर कार्य करता था. वह नोएडा में काम के सिलसिले में अकेला रहा करता था. वहीं प्रिया नाम की महिला से उसकी मुलाकात हुई. दोनों सात साल तक रिलेशन में रहे, जिसके बाद घर वालों की मर्जी से दोनों ने शादी कर ली. शादी के कुछ महीनों बाद प्रिया का बिहार समस्तीपुर में प्राइमरी टीचर के रूप में चयन हो गया. जिसके बाद से ही महिला का व्यवहार धीरे-धीरे बदलने लगा. वह घर वालों से अलग रहने की डिमांड करने लगी.

मोहित के घर वालों का आरोप

मोहित के घर वालों का आरोप है कि प्रिया और उसके माता-पिता मोहित को मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे. वह मोहित पर घर की जमीन उनके नाम पर करने के लिए दबाव डालते थे. मोहित ने आत्महत्या करने से पहले जारी किए गए अपने वीडियो में कहा है कि प्रिया और उसकी मां उन्हें धमकी दिया करती थीं. उनका कहना था कि यदि ‘मैं जमीन उनके नाम नहीं करता हूं तो वह मुझ पर और मेरे परिवार पर दहेज का झूठा केस कर देंगी. इसके अलावा उन्होंने जबरन बच्चे का गर्भपात भी किया है’.

मृतक के भाई ने क्या कहा?

मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है. मृतक के भाई तरण प्रताप ने बताया कि मेरा भाई मोहित नोएडा में सीमेंट की कंपनी में जॉब करता था. नोएडा में ही प्रिया रहती थी. वहीं, से दोनों के बीच संबंध हो गया. इसके बाद सात साल तक रिलेशन में रहने के बाद दोनों ने शादी कर ली. शादी घर वालों की रजामंदी से हुई. शादी के तीन महीने तक सब कुछ ठीक रहा, उसके बाद प्रिया ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. घर वालों से भी अलग करवा दिया था, फिर दबाव बनाने लगी की घर की प्रॉपर्टी मेरे नाम करवा दो वरना फर्जी मुकदमा लिखवा देंगे.

मेरे भाई और परिजनों को साले, सास धमकी देने लगे थे. इसी दबाव में भैया ने सुसाइड कर लिया. आत्महत्या से पहले ही भाई ने रात में वीडियो बनाया और स्टेटस पर डाल दिया था. एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी ने बताया कि रेलवे स्टेशन रोड में स्थित जौली होटल से सूचना प्राप्त हुई थी. रूम नंबर 105 में मोहित कुमार आए थे और बाहर नहीं निकले. जब रूम को चेक किया तो वह फांसी पर लटके हुए थे. प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी ।

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

About the Author

52495443472aa4344919bf25bb4eb68a73c5eb00d95840f70ac36fe3ac10dbe2?s=96&d=mm&r=g

sadikapavitra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: 5 साल का बेटा गोद में रोता रहा, 6 घंटे समझाने पर भी पति संग रहने को राजी नहीं दामाद संग फरार अनीता 
Next: चेकिंग के दौरान सिपाही की लापरवाही से महिला की हुई दर्दनाक मौत

ख़बरें और भी

FB_IMG_1774112546517
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

कुएं से बरामद हुआ 20 दिन से लापता युवक का शव, करंट लगने से हुई मौत

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0
IMG-20260321-WA0004
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

फर्जी सर्वे, असली मकान, शिकायतकर्ता के घर पर किसी और ने लिया आवास योजना का लाभ

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0
FB_IMG_1774110532086
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

सीमा जायसवाल बनीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री; समर्थकों में उत्साह की लहर

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0

ट्रेंडिंग न्यूज़

कुएं से बरामद हुआ 20 दिन से लापता युवक का शव, करंट लगने से हुई मौत FB_IMG_1774112546517 1
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

कुएं से बरामद हुआ 20 दिन से लापता युवक का शव, करंट लगने से हुई मौत

March 21, 2026 0
फर्जी सर्वे, असली मकान, शिकायतकर्ता के घर पर किसी और ने लिया आवास योजना का लाभ IMG-20260321-WA0004 2
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

फर्जी सर्वे, असली मकान, शिकायतकर्ता के घर पर किसी और ने लिया आवास योजना का लाभ

March 21, 2026 0
सीमा जायसवाल बनीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री; समर्थकों में उत्साह की लहर FB_IMG_1774110532086 3
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

सीमा जायसवाल बनीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री; समर्थकों में उत्साह की लहर

March 21, 2026 0
प्रभारी मंत्री ने गोलाई बस्ती जयंत स्थित राशन दुकान का किया औचक निरीक्षण FB_IMG_1774104368859 4
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

प्रभारी मंत्री ने गोलाई बस्ती जयंत स्थित राशन दुकान का किया औचक निरीक्षण

March 21, 2026 0
सिंगरौली का सियासी ‘कुरुक्षेत्र’: विधायक के विकास पर ‘अदृश्य नेत्री’ का ग्रहण; वसूली कांड में घिरे लाचार अध्यक्ष! FB_IMG_1774095195436 5
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • सिंगरौली

सिंगरौली का सियासी ‘कुरुक्षेत्र’: विधायक के विकास पर ‘अदृश्य नेत्री’ का ग्रहण; वसूली कांड में घिरे लाचार अध्यक्ष!

March 21, 2026 0

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

FB_IMG_1774112546517
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

कुएं से बरामद हुआ 20 दिन से लापता युवक का शव, करंट लगने से हुई मौत

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0
IMG-20260321-WA0004
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

फर्जी सर्वे, असली मकान, शिकायतकर्ता के घर पर किसी और ने लिया आवास योजना का लाभ

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0
FB_IMG_1774110532086
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

सीमा जायसवाल बनीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री; समर्थकों में उत्साह की लहर

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0
FB_IMG_1774104368859
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

प्रभारी मंत्री ने गोलाई बस्ती जयंत स्थित राशन दुकान का किया औचक निरीक्षण

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0

Quick Links

  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • शिक्षा / रोजगार
  • राजनीति

Contact Us

Owner Name: Bhupendra Pandey
Helpline No : + 91 9935310607
Email: info@sadikapavitra.com sadikapavitra01@gmail.com
Address: Head Office - Near Mauganj, Rewa (M.P.) – 486333 Registered Office - Near Meja Mejaroad Prayagraj (UP) 212303

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | Sadika Pavitra by Webizboot Solution Pvt Ltd.