
20240212 073737
शराब की बोतल के मदहोश सरकारी अधिकारी सरकारी दफ्तर में कार्यरत श्रमिक महिला के साथ किया अभद्रता DFO ने किया निलंबित
भीमसेन शर्मा (म.प्र.) सिंगरौली :- विगत दिन पूर्व जिला वन विभाग कार्यालय में शराब का सेवन किया गया, जिला यूनियन सिंगरौली में पदस्थ महिला कम्प्यूटर आपरेटर से अभद्र व्यवहार किया गया।
कार्यालयीन कक्ष में धारदार हथियार (टांगी) का प्रदर्शन करते हुये भययुक्त वातावरण निर्मित किया गया।
उक्त घटनाओं को जिला वन विभाग कार्यालय द्वारा संज्ञान में लेते हुए श्री शिवराज सिंह, दैनिक वेतन भोगी कुशल श्रमिक (स्थायीकर्मी) कार्यालय प्रबंध संचालक जिला यूनियन सिंगरौली पर तत्काल कार्यवाही करते हुए प्रबंध संचालक के आदेश क्रमांक / ते०व०/06 सिंगरौली, दिनांक 11.02.2024 से तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाकर इनका मुख्यालय वन परिक्षेत्र कार्यालय गोरबी किया गया एवं आदेश क्रमांक/05 बैढ़न, दिनांक 10.02.2024 से जांच हेतु आंतरिक परिवाद समिति का गठन किया जाकर 15 दिवस में जांच प्रतिवेदन अभिमत सहित प्रस्तुत करने हेतु आदेशित किया गया है
घटनाओं पर नियंत्रण के लिए वन विभाग द्वारा जारी नियम
घटनाओं पर नियंत्रण किये जाने हेतु वन मंडल स्तरीय महिला आंतरिक परिवाद समिति गठित है जिसकी अध्यक्ष श्रीमती जया त्रिपाठी, उप वन मंडल अधिकारी गोरबी हैं।
उनके द्वारा समय समय पर महिला कर्मचारियों से चर्चा भी की जाती है। समस्त वन परिक्षेत्र स्तर पर भी महिला एवं सभी कर्मचारियों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, ताकि इस तरह के घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
वन विभाग वन एवं पर्यावरण के सुधार हेतु सत्त प्रयासरत रहता है, उक्त कार्य हेतु जनभागीदारी आवश्यक होती है, इस तरह की घटनाओं से जनमानस में पर विपरीत मानसिकता विकसित होगी।
जिसे रोकने हेतु विभाग तत्पर प्रयासरत रहेगा एवं दोषी अधिकारी कर्मचारियों पर कठोर अनुशासनात्मक एवं दंडात्मक कार्यवाही की जावेगी
शेष अगले अंक में ……