Skip to content
March 18, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Sadika Pavitra

Sadika Pavitra

लोकल मुद्दे- ग्लोबल आवाज़, हर मुद्दे पर जनता की बात

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • अलीगढ़
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • बरेली
    • बस्ती
    • चित्रकूट
    • देवीपाटन
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • कानपुर
    • लखनऊ
    • मेरठ
    • मिर्जापुर
    • प्रयागराज
    • मुरादाबाद
    • सहारनपुर
    • वाराणसी
  • मध्यप्रदेश
    • जबलपुर
    • चंबल
    • ग्वालियर
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • नर्मदापुरम
    • शहडोल
    • सागर
    • रीवा
  • क्राइम / दुर्घटना
  • खेल / मनोरंजन
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • ई-पेपर
    • साप्ताहिक
    • दैनिक
  • Home
  • रीवा
  • मरने के 24 साल बाद बना मृत्यु प्रमाण पत्र!” — 42 किता जमीन हड़पने का खेल, गोविन्द उपाध्याय, दुर्गेश, बबोलेराम और राधिका प्रसाद पर गंभीर आरोप!
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

मरने के 24 साल बाद बना मृत्यु प्रमाण पत्र!” — 42 किता जमीन हड़पने का खेल, गोविन्द उपाध्याय, दुर्गेश, बबोलेराम और राधिका प्रसाद पर गंभीर आरोप!

VIKAS KUMAR DUBEY March 17, 2026
Screenshot_20260317-212330.Facebook

“मरने के 24 साल बाद बना मृत्यु प्रमाण पत्र!” — 42 किता जमीन हड़पने का खेल, गोविन्द उपाध्याय, दुर्गेश, बबोलेराम और राधिका प्रसाद पर गंभीर आरोप!

 

 

 

वैढन, सिंगरौली।

सिंगरौली जिले में जमीन हड़पने का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने राजस्व व्यवस्था पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि 42 किता जमीन पर कब्जा जमाने के लिए पहले फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाया गया, फिर एक नहीं बल्कि दो-दो वसीयत तैयार कर दी गईं।

ग्राम पचौर निवासी प्रिन्स शुक्ला और सूचित शुक्ला ने पुलिस अधीक्षक सिंगरौली को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि ग्राम धतुरा पोखरा की 42 किता भूमि, जो मृतक कलावती पत्नी रामदत्त शुक्ला के नाम सहखाते में दर्ज थी, उसे हड़पने के लिए सुनियोजित तरीके से फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए।

शिकायत में गोविन्द उपाध्याय, दुर्गेश उपाध्याय, बबोलेराम उपाध्याय और राधिका प्रसाद उपाध्याय को मुख्य आरोपी बताया गया है। आरोप है कि इन लोगों ने पहले फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाया, फिर जमीन अपने नाम कराने के लिए वसीयतनामा का खेल शुरू कर दिया।

सबसे चौंकाने वाली बात यह बताई जा रही है कि कलावती की मृत्यु वर्ष 1989 में हो चुकी थी, लेकिन रिकॉर्ड में 2013 का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा दिया गया। यानी कागजों में मृतका को 24 साल बाद फिर से “मृत” घोषित कर दिया गया।

इसके बाद कथित तौर पर 21 नवंबर 2012 की वसीयत के आधार पर नामांतरण के लिए तहसील न्यायालय में आवेदन लगाया गया। मामला नायब तहसीलदार न्यायालय पहुंचा, जहां 20 दिसंबर 2023 को यह आवेदन खारिज कर दिया गया।

लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। आरोप है कि पहली वसीयत फेल होते ही 31 दिसंबर 2012 की दूसरी वसीयत भी तैयार कर ली गई। उसी के आधार पर 16 जुलाई 2024 को फिर से नामांतरण का आवेदन दे दिया गया।

बताया गया कि नायब तहसीलदार बुद्धसेन माझी के न्यायालय में दर्ज प्रकरण में 30 दिसंबर 2024 को गोविन्द उपाध्याय और बबोलेराम के पक्ष में नामांतरण आदेश भी पारित कर दिया गया।

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि इस पूरे खेल में पटवारी, नोटरी और कुछ राजस्व कर्मचारियों की मिलीभगत से चुपचाप रिपोर्ट तैयार कर जमीन का नामांतरण करा दिया गया। बाद में 6 जनवरी 2025 को यह आदेश निरस्त भी कर दिया गया, लेकिन आरोप है कि राजस्व रिकॉर्ड में अब भी आरोपियों का नाम दर्ज है।

प्रार्थियों का कहना है कि इस पूरे मामले में फर्जी वसीयत, कूटरचना, प्रतिरूपण और धोखाधड़ी जैसे गंभीर अपराध किए गए हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक सिंगरौली से मांग की है कि गोविन्द उपाध्याय, दुर्गेश उपाध्याय, बबोलेराम उपाध्याय और राधिका प्रसाद उपाध्याय सहित अन्य आरोपियों पर आईपीसी की धारा 467, 468, 420 आदि के तहत मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए।

अब बड़ा सवाल यह है कि —

जब मृतका की मृत्यु 1989 में हो चुकी थी, तो 2013 में बना मृत्यु प्रमाण पत्र किस चमत्कार से जारी हो गया? और एक ही जमीन के लिए दो-दो वसीयत आखिर किस “कागजी कारखाने” में तैयार हुईं?

About the Author

c1b20c66df56a7366d0c8e2cc612d95b715d8a3e5b4381c9a630566a2c4b2ead?s=96&d=mm&r=g

VIKAS KUMAR DUBEY

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: चितरवई कला घाटी में महिला का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Next: सीएसआर के अंतर्गत नंदगांव प्रसाद में आयोजित किया गया स्वास्थ्य शिविर

ख़बरें और भी

FB_IMG_1773766381677
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

सीएसआर के अंतर्गत नंदगांव प्रसाद में आयोजित किया गया स्वास्थ्य शिविर

VIKAS KUMAR DUBEY March 17, 2026 0
Screenshot_20260317-211921.Facebook
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

चितरवई कला घाटी में महिला का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

VIKAS KUMAR DUBEY March 17, 2026 0
Screenshot_20260316-192601.Facebook
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • सिंगरौली

कलेक्टर की अध्यक्षता में डीएलसीसी की बैठक आयोजित

VIKAS KUMAR DUBEY March 16, 2026 0

ट्रेंडिंग न्यूज़

सीएसआर के अंतर्गत नंदगांव प्रसाद में आयोजित किया गया स्वास्थ्य शिविर FB_IMG_1773766381677 1
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

सीएसआर के अंतर्गत नंदगांव प्रसाद में आयोजित किया गया स्वास्थ्य शिविर

March 17, 2026 0
मरने के 24 साल बाद बना मृत्यु प्रमाण पत्र!” — 42 किता जमीन हड़पने का खेल, गोविन्द उपाध्याय, दुर्गेश, बबोलेराम और राधिका प्रसाद पर गंभीर आरोप! Screenshot_20260317-212330.Facebook 2
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

मरने के 24 साल बाद बना मृत्यु प्रमाण पत्र!” — 42 किता जमीन हड़पने का खेल, गोविन्द उपाध्याय, दुर्गेश, बबोलेराम और राधिका प्रसाद पर गंभीर आरोप!

March 17, 2026 0
चितरवई कला घाटी में महिला का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस Screenshot_20260317-211921.Facebook 3
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

चितरवई कला घाटी में महिला का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

March 17, 2026 0
कलेक्टर की अध्यक्षता में डीएलसीसी की बैठक आयोजित Screenshot_20260316-192601.Facebook 4
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • सिंगरौली

कलेक्टर की अध्यक्षता में डीएलसीसी की बैठक आयोजित

March 16, 2026 0
विंध्यनगर में संचालित स्पा सेंटरों पर प्रशासन की सख्त नजर, अवैध संचालन पर एक सप्ताह के भीतर सीलिंग की कार्रवाई संभव Screenshot_20260315-211304.Google 5
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • सिंगरौली

विंध्यनगर में संचालित स्पा सेंटरों पर प्रशासन की सख्त नजर, अवैध संचालन पर एक सप्ताह के भीतर सीलिंग की कार्रवाई संभव

March 16, 2026 0

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

FB_IMG_1773766381677
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

सीएसआर के अंतर्गत नंदगांव प्रसाद में आयोजित किया गया स्वास्थ्य शिविर

VIKAS KUMAR DUBEY March 17, 2026 0
Screenshot_20260317-212330.Facebook
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

मरने के 24 साल बाद बना मृत्यु प्रमाण पत्र!” — 42 किता जमीन हड़पने का खेल, गोविन्द उपाध्याय, दुर्गेश, बबोलेराम और राधिका प्रसाद पर गंभीर आरोप!

VIKAS KUMAR DUBEY March 17, 2026 0
Screenshot_20260317-211921.Facebook
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

चितरवई कला घाटी में महिला का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

VIKAS KUMAR DUBEY March 17, 2026 0
Screenshot_20260316-192601.Facebook
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • सिंगरौली

कलेक्टर की अध्यक्षता में डीएलसीसी की बैठक आयोजित

VIKAS KUMAR DUBEY March 16, 2026 0

Quick Links

  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • शिक्षा / रोजगार
  • राजनीति

Contact Us

Owner Name: Bhupendra Pandey
Helpline No : + 91 9935310607
Email: info@sadikapavitra.com sadikapavitra01@gmail.com
Address: Head Office - Near Mauganj, Rewa (M.P.) – 486333 Registered Office - Near Meja Mejaroad Prayagraj (UP) 212303

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | Sadika Pavitra by Webizboot Solution Pvt Ltd.