मकान की छत कमजोर होने के कारण गिरने की आशंका जताई जा रही है…
संवाददाता अमन अहमद
एटा: जनपद के थाना पिलुआ क्षेत्र के ग्राम नगला मोहन में आज एक दुखद छत गिरने की घटना घटी। महेंद्र पाल (62 वर्ष) के मकान के कमरे की छत अचानक गिर गई, जिसमें दबने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में उनकी पत्नी भगवती देवी (60 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गईं।
परिजनों ने गंभीर हालत में भगवती देवी को तत्काल अवंती बाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।घटना के संबंध में थानाध्यक्ष पिलुआ ने बताया कि मृतक महेंद्र पाल के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है।
प्राथमिक जांच में मकान की छत कमजोर होने के कारण गिरने की आशंका जताई जा रही है। मकान के कमरे के निर्माण के बाद भी छोटा छत व दीवारों पर प्लास्टर नहीं कराया गया था परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी।
मकान की छत कमजोर
ग्रामीण राकेश के अनुसार महेंद्र पाल का मकान की छत कमजोर थी मकान काफी पुराना भी नही था और उसकी मरम्मत प्लास्टर छत पर लंबे समय से नहीं कराया गया था। इस घटना से गांव में शोक का माहौल है। स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।
यह हादसा जर्जर मकानों की अनदेखी के खतरों की ओर इशारा करता है। प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि जिनके मकानों की छत कमजोर हो वह नीचे बेठने व सोने से परहेज रखें।
ये भी पढ़ें विज्ञान प्रदर्शनी में छात्राओं ने माडल बना दिखाई प्रतिभा