भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष शक्तिस्वरूपा बहन संध्या शुक्ला दीदी ने फीता काटकर किया शुभारंभ
सिंगरौली के बड़ोखर ग्राम में स्थिति त्रिशक्ति ट्रेडिंग एंड कंपनी का 22 मार्च,2026 दिन रविवार को भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष शक्तिस्वरूपा बहन संध्या शुक्ला दीदी व भगवती मानव कल्याण संगठन के केंद्रीय मुख्यसचिव सिद्धाश्रमरत्न मा. आशीष शुक्ला जी (राजू भैया) की उपस्थिति में शानदार शुभारंभ हुआ।
शुभारंभ का शुरुआत भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष शक्तिस्वरूपा बहन संध्या शुक्ला दीदी के फीता काटने व धूप,अगरबत्ती,दीपक प्रज्ज्वलित कर विधिवत् पूजन के साथ किया गया।
त्रिशक्ति ट्रेडिंग एंड कंपनी शॉप, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के विक्रेता हैं।
इसके पूर्व भी वर्ष 2018 से मां भगवती इंटरप्राइजेज संचालित है, जो शुरुआत से ही लोगों का दिल जीतता रहा है।
दुकान के संचालक श्री ठाकुर प्रसाद पाल, सूरज पाल, निर्मल पाल के इस शानदार शुभारंभ पर सभी अतिथियों ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी।
शुभारंभ कार्यक्रम में बड़ोखर के सरपंच, युवा कवि व समाजसेवी राजकुमार जायसवाल विचारक्रांति सहित सैकड़ों की उपस्थिति में जनमानस शामिल रहें।
त्रिशक्ति ट्रेडिंग एंड कंपनी शॉप के उद्घाटन समारोह का समापन माता रानी के जयकारे व सभी अतिथियों तथा जनमानस के स्वल्पाहार के साथ किया गया।
