बंधौरा अमिलिया में सड़क हादसे में एक महिला की मौत, लोगों ने किया प्रदर्शन
सिंगरौली जिले में एक बार फिर रफ्तार के कहर ने एक महिला की जान ले ली है। दुर्घटना इतनी तेज गति में हुई कि दंपत्ति को मौका ही नहीं मिला और पीछे से आ रहा हाइवा उन्हें धक्का मारकर सड़क पर गिरा दिया और उसे कुचलते हुए फरार हो गया। जानकारी के अनुसार जिले के बंधौरा क्षेत्र अमिलिया रोमी पेट्रोल पंप के पास दर्दनाक हादसा हो गया। इलाज कराकर स्कूटी से घर लौट रही एक महिला को रॉन्ग साइड से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा ने कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद लापरवाह चालक वाहन सहित फरार हो गया। सूचना मिलते ही बंधौरा चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी। मृतका के घर में मातम फैल गया है, वहीं स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला और घटना के बाद लगभग दो से तीन घंटे सड़क जाम कर आवागमन प्रभावित कर जाम लगा दिया और अपना आक्रोश व्यक्त किया।
इस दौरान लोगों ने कहा कि क्षेत्र में बढ़ती तेज रफ्तार व लापरवाही पर तत्काल कार्रवाई की जाए। वाहन का मालिक श्याम सुंदर सोनी बताया जा रहा है। स्थानीय लोग चालक की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले शव को पोस्टमार्टम हेतु चिकित्सालय भेज दिया।
