गहमर अनियंत्रित टेंपो से सड़क दुर्घटना में एक की मौत चार घायल
गाजीपुर: गहमर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। करहिया गांव के ब्रह्म स्थान के पास एक टेम्पो के पलट जाने से हुए इस हादसे में चार अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतका की पहचान जंगीपुर थाना क्षेत्र के अरशदपुर गांव निवासी छोटे लाल की पत्नी गीता देवी के रूप में हुई।
वह अपने मायके अवती गांव से परिवार के सदस्यों के साथ कामाख्या धाम दर्शन के लिए गई थी। वापसी के दौरान करहिया गांव के पास टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में गीता देवी के अलावा दीपक (5 वर्ष), विमल कुमारी (20 वर्ष), चुलबुल (18 वर्ष), और अर्जुन (12 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से सभी घायलों को तत्काल निजी नर्सिंग होम पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने गीता देवी को मृत घोषित कर दिया। गहमर कोतवाल राम सजन नागर ने कहा कि घटना को लेकर को जानकारी नही है। सूचना मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। घटना की खबर मिलते ही मृतका के परिवार में कोहराम मच गया। घटना को लेकर परिवार में गहरा शोक छाया हुआ है।
ये भी पढ़ें बाबा रामदेव से मिले जनसेवक शिवम तिवारी