सिंगरौली 15 अगस्त 2025/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर चन्द्र शेखर शुक्ला ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान का गायन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर ने देश की आजादी में अपना योगदान देने वाले शहीद वीर सपूतो के साथ साथ आपरेशन सिंदूर में हासिल उपलंब्धियो के संबंध में अवगत कराते हुयें देश एवं प्रदेश के विकास के लिए अपने कर्तव्यो का निष्ठा से पालन करने का संदेश दिया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय, एसडीएम सृजन बर्मा, डिप्टी कलेक्टर माइकेल तिर्की, देवेन्द्र द्विवेदी, नंदन तिवारी, खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल, उद्यानिकी अधिकारी एचएल निमोरिया, जिला आपूर्ति अधिकारी पी.सी चन्द्रवंशी, लोक सेवा प्रबंधक रमेश पटेल सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
