टहरौली में 3 अक्टूबर से आमरण अनशन शुरूं
संवाददाता झांसी: टहरौली तहसील मुख्यालय के सामने 3 अक्टूबर से आमरण अनशन शुरूं हो रहा है प्राप्त जानकारी के अनुसार आज बाबूसिंह यादव प्रेस वार्ता कर कहा की टहरौली के विकास से सम्बंधित मांगों को लेकर तहसील मुख्यालय के सामने अनशन शुरूं कर रहा हूँ उन्होंने कहा कि टहरौली क्षेत्रवासियों को हमेशा से केवल छला गया उन्होंने कहा टहरौली को नगर पंचायत टहरौली को जिला क्यों नही बनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि यंहा के अधिकारी सही रिपोर्ट उच्चाधिकारियों और सम्बन्धित नेताओ को नही देते है इस कारण टहरौली में आज तक कुछ विकाश नही हुआ है उन्होंने कहा टहरौली विकास खण्ड अब तक बन गया होता है लेकिन यंहा अधिकारी उच्च अधिकारियों आज तक जमीन से सम्बंधित सही रिपोर्ट नही दे पाए इस कारण टहरौली विकास खण्ड नही बन पाया है।
ये भी पढ़ें दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी का भंडाफोड़: 4 गिरफ्तार, 500 करोड़ की कोकीन जब्त