Skip to content
March 23, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Sadika Pavitra

Sadika Pavitra

लोकल मुद्दे- ग्लोबल आवाज़, हर मुद्दे पर जनता की बात

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • अलीगढ़
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • बरेली
    • बस्ती
    • चित्रकूट
    • देवीपाटन
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • कानपुर
    • लखनऊ
    • मेरठ
    • मिर्जापुर
    • प्रयागराज
    • मुरादाबाद
    • सहारनपुर
    • वाराणसी
  • मध्यप्रदेश
    • जबलपुर
    • चंबल
    • ग्वालियर
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • नर्मदापुरम
    • शहडोल
    • सागर
    • रीवा
  • क्राइम / दुर्घटना
  • खेल / मनोरंजन
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • ई-पेपर
    • साप्ताहिक
    • दैनिक
  • Home
  • प्रयागराज
  • बेमौसम बारिश ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, सपा नेता नरेंद्र सिंह ने की शासन से मुआवजे की मांग
  • उत्तर प्रदेश
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज

बेमौसम बारिश ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, सपा नेता नरेंद्र सिंह ने की शासन से मुआवजे की मांग

sadikapavitra November 1, 2025
20251101_220218

सपा प्रदेश सचिव ने एसडीएम मेजा से की दूरभाष पर बात, फसलों के नुकसान का सर्वे कर शासन को भेजी जाए रिपोर्ट; कहा— बारिश ने धान, ज्वार, बाजरा की फसलों को किया चौपट, किसान बेहाल

संवाददाता – आलोपी शंकर शर्मा

मेजा (प्रयागराज)।-  बेमौसम हुई लगातार बारिश ने खेतों में तबाही मचा दी है। धान की कटाई के बीच हुई बरसात से किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। खेतों में कटी पड़ी और खड़ी फसलें पूरी तरह से भीग गई हैं, जिससे फसलें सड़ने लगी हैं। किसानों को अब पैदावार घटने के साथ-साथ भारी आर्थिक नुकसान का डर सता रहा है। इस स्थिति को देखते हुए समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव नरेंद्र सिंह ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से उठाया है।

शनिवार को सपा नेता नरेंद्र सिंह ने उप जिलाधिकारी (एसडीएम) मेजा से दूरभाष पर बातचीत कर किसानों को हुए नुकसान की विस्तृत जानकारी साझा की और शासन को रिपोर्ट तैयार कर भेजने की मांग की। उन्होंने कहा कि बारिश ने धान, ज्वार, बाजरा जैसी प्रमुख फसलों को बुरी तरह प्रभावित किया है। जिन किसानों ने किसी तरह अपनी फसल काट ली थी, वह भी खेतों में ही भीगकर खराब हो गई। अब किसानों के सामने बड़ी चुनौती यह है कि वे आने वाले रबी सीजन की तैयारी कैसे करें, जबकि खरीफ फसल से उन्हें कोई आमदनी नहीं हो रही।

नुकसान का आकलन जरूरी-

नरेंद्र सिंह ने कहा कि किसानों के नुकसान का तत्काल सर्वे कराकर मुआवजे की व्यवस्था की जाए, ताकि वे फिर से खेती में जुट सकें। उन्होंने बताया कि कई गांवों में जाकर उन्होंने किसानों से मुलाकात की। चुन्नी, ककरही, भटवा, महुली, मेजा कला, खजुरी, मंझिला और आसपास के गांवों में धान की फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी हैं। कई किसानों की मड़ाई के लिए रखी गई फसलें भी बारिश में सड़ गईं।

किसानों की हालत दयनीय-

सपा नेता ने कहा कि धान की फसल किसानों की मुख्य आय का साधन होती है। इस बार अच्छी पैदावार की उम्मीद थी, लेकिन अचानक हुई बारिश ने सब कुछ नष्ट कर दिया। खेतों में पानी भर जाने से नई फसल की बुआई में भी दिक्कतें आएंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को चाहिए कि किसानों के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाते हुए राहत कोष से तत्काल सहायता राशि जारी करे।

प्रशासन ने दिया भरोसा-

उप जिलाधिकारी मेजा ने सपा नेता को आश्वस्त किया कि राजस्व टीमों को फसलों के नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। रिपोर्ट तैयार होते ही शासन को भेजी जाएगी, ताकि प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा मिल सके।

सपा नेता बोले— किसानों की लड़ाई सड़कों से सदन तक:

नरेंद्र सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा किसानों की आवाज उठाती रही है। यदि किसानों को उचित मुआवजा नहीं दिया गया, तो पार्टी सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं, उनकी मेहनत पर ही अन्नदाता का नाम है, और सरकार का यह दायित्व है कि उनके नुकसान की भरपाई तत्काल की जाए।

उन्होंने किसानों से भी अपील की कि वे धैर्य बनाए रखें, सपा उनके साथ खड़ी है और हर स्तर पर न्याय दिलाने की कोशिश करेगी।

About the Author

a323ae03434047b8cebabc30c9576d0a4b0a498f77bdc2e06e2d226c373f0266?s=96&d=mm&r=g

sadikapavitra

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: तीर्थराज प्रयाग में विकास का पहिया न रुके: बजट की कमी पर लखनऊ भेजें प्रस्ताव – नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा
Next: मेजा में बालू लदा ट्रेलर पलटा: हाइड्रोलिक उठाते समय शाकर टूटा, ड्राइवर बाल-बाल बचा

ख़बरें और भी

FB_IMG_1774095195436
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

सिंगरौली भाजपा में ‘वसूली’ का तांडव, जिला अध्यक्ष के ‘कमंडल’ में संगठन की बलि!

VIKAS KUMAR DUBEY March 22, 2026 0
Screenshot_20260322-185901.Facebook
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • सिंगरौली

नवानगर पुलिस की एनसीएल खदान से चोरी करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही

VIKAS KUMAR DUBEY March 22, 2026 0
FB_IMG_1774112546517
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

कुएं से बरामद हुआ 20 दिन से लापता युवक का शव, करंट लगने से हुई मौत

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0

ट्रेंडिंग न्यूज़

सिंगरौली भाजपा में ‘वसूली’ का तांडव, जिला अध्यक्ष के ‘कमंडल’ में संगठन की बलि! FB_IMG_1774095195436 1
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

सिंगरौली भाजपा में ‘वसूली’ का तांडव, जिला अध्यक्ष के ‘कमंडल’ में संगठन की बलि!

March 22, 2026 0
नवानगर पुलिस की एनसीएल खदान से चोरी करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही Screenshot_20260322-185901.Facebook 2
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • सिंगरौली

नवानगर पुलिस की एनसीएल खदान से चोरी करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही

March 22, 2026 0
कुएं से बरामद हुआ 20 दिन से लापता युवक का शव, करंट लगने से हुई मौत FB_IMG_1774112546517 3
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

कुएं से बरामद हुआ 20 दिन से लापता युवक का शव, करंट लगने से हुई मौत

March 21, 2026 0
फर्जी सर्वे, असली मकान, शिकायतकर्ता के घर पर किसी और ने लिया आवास योजना का लाभ IMG-20260321-WA0004 4
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

फर्जी सर्वे, असली मकान, शिकायतकर्ता के घर पर किसी और ने लिया आवास योजना का लाभ

March 21, 2026 0
सीमा जायसवाल बनीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री; समर्थकों में उत्साह की लहर FB_IMG_1774110532086 5
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

सीमा जायसवाल बनीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री; समर्थकों में उत्साह की लहर

March 21, 2026 0

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

FB_IMG_1774095195436
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

सिंगरौली भाजपा में ‘वसूली’ का तांडव, जिला अध्यक्ष के ‘कमंडल’ में संगठन की बलि!

VIKAS KUMAR DUBEY March 22, 2026 0
Screenshot_20260322-185901.Facebook
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • सिंगरौली

नवानगर पुलिस की एनसीएल खदान से चोरी करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही

VIKAS KUMAR DUBEY March 22, 2026 0
FB_IMG_1774112546517
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

कुएं से बरामद हुआ 20 दिन से लापता युवक का शव, करंट लगने से हुई मौत

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0
IMG-20260321-WA0004
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

फर्जी सर्वे, असली मकान, शिकायतकर्ता के घर पर किसी और ने लिया आवास योजना का लाभ

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0

Quick Links

  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • शिक्षा / रोजगार
  • राजनीति

Contact Us

Owner Name: Bhupendra Pandey
Helpline No : + 91 9935310607
Email: info@sadikapavitra.com sadikapavitra01@gmail.com
Address: Head Office - Near Mauganj, Rewa (M.P.) – 486333 Registered Office - Near Meja Mejaroad Prayagraj (UP) 212303

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | Sadika Pavitra by Webizboot Solution Pvt Ltd.