Skip to content
March 25, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Sadika Pavitra

Sadika Pavitra

लोकल मुद्दे- ग्लोबल आवाज़, हर मुद्दे पर जनता की बात

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • अलीगढ़
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • बरेली
    • बस्ती
    • चित्रकूट
    • देवीपाटन
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • कानपुर
    • लखनऊ
    • मेरठ
    • मिर्जापुर
    • प्रयागराज
    • मुरादाबाद
    • सहारनपुर
    • वाराणसी
  • मध्यप्रदेश
    • जबलपुर
    • चंबल
    • ग्वालियर
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • नर्मदापुरम
    • शहडोल
    • सागर
    • रीवा
  • क्राइम / दुर्घटना
  • खेल / मनोरंजन
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • ई-पेपर
    • साप्ताहिक
    • दैनिक
  • Home
  • प्रयागराज
  • प्रयागराज में विवाहिता की संदिग्ध मौत: ससुराल में मिला फंदे से लटका शव, भाई ने पति पर लगाया हत्या का आरोप
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज

प्रयागराज में विवाहिता की संदिग्ध मौत: ससुराल में मिला फंदे से लटका शव, भाई ने पति पर लगाया हत्या का आरोप

sadikapavitra November 4, 2025
20251104_214844

झूंसी के हेतापट्टी मोहल्ले में मिली 30 वर्षीय विजय लक्ष्मी की लाश; भाई ने कहा—बहन की गला घोंटकर की गई हत्या, ससुराल वाले बना रहे हैं आत्महत्या का नाटक

ब्यूरो – रवि शंकर गुप्ता 

सादिका पवित्र – प्रयागराज। :- झूंसी थाना क्षेत्र के चमनगंज हेतापट्टी मोहल्ले में मंगलवार को एक विवाहिता की मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। 30 वर्षीय विजय लक्ष्मी का शव ससुराल के कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतका के मायके पक्ष ने पति और ससुरालवालों पर गला घोंटकर हत्या करने और सबूत मिटाने के लिए आत्महत्या का नाटक रचने का गंभीर आरोप लगाया है।

IMG 20251103 WA10622

मृतका विजय लक्ष्मी मूल रूप से हंडिया थाना क्षेत्र के कनकपुरा गांव की रहने वाली थी। वर्ष 2016 में उसकी शादी झूंसी हेतापट्टी निवासी इंद्रजीत यादव से हुई थी। उनके दो बच्चे हैं—बेटी एंजिल और बेटा अभिजीत। बताया जा रहा है कि पिछले छह महीनों से दंपती के बीच कलह चल रही थी।

मृतका के भाई चंद्र प्रताप यादव ने बताया कि उनकी बहन ने कई बार पति की प्रताड़ना की शिकायत की थी। पिछले हफ्ते वे बहन को मायके ले आए थे, लेकिन समझाने-बुझाने के बाद दो दिन पहले ही वह वापस ससुराल लौटी थी। मंगलवार दोपहर अचानक सूचना मिली कि विजय लक्ष्मी ने फांसी लगा ली है।

भाई चंद्र प्रताप का कहना है कि जिस बांस से विजय लक्ष्मी का शव लटकता मिला, वह बहुत ही लचकदार था — ऐसे बांस पर किसी का फांसी लगाना असंभव है। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने गला घोंटकर हत्या की और फिर अपराध छिपाने के लिए शव को फंदे पर टांग दिया।

सूचना पाकर झूंसी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और रिपोर्ट के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के बाद से गांव में शोक और आक्रोश दोनों माहौल है। मायके पक्ष ने कहा कि वे बहन को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाएंगे। वहीं पुलिस का कहना है कि जांच निष्पक्ष रूप से की जा रही है।

प्रयागराज के झूंसी क्षेत्र में इस दर्दनाक घटना से हड़कंप मचा हुआ है, लोग न्याय की मांग को लेकर एकजुट हैं।

About the Author

a323ae03434047b8cebabc30c9576d0a4b0a498f77bdc2e06e2d226c373f0266?s=96&d=mm&r=g

sadikapavitra

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मेजा में चलती बाइक के मीटर बॉक्स में घुसा सांप, सड़क पर मचा हड़कंप — बाइक सवार बाल-बाल बचा
Next: प्रयागराज में अपर नगर आयुक्त को हटाने की मांग तेज़: युवा अधिवक्ता संघ ने लगाया नियमों के उल्लंघन और लापरवाही का आरोप

ख़बरें और भी

Screenshot_20260325-121855.Facebook
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

सिंगरौली भाजपा में ‘अदृश्य शक्ति’ का खौफ: क्या रिमोट कंट्रोल से चल रहे हैं जिला अध्यक्ष?

VIKAS KUMAR DUBEY March 25, 2026 0
IMG-20260325-WA0006
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

जियावन पुलिस के लिए बड़ी चुनौती, कॉलेज चौराहा बना रेत माफियाओं का सेफ ज़ोन!*

VIKAS KUMAR DUBEY March 25, 2026 0
FB_IMG_1774370634587
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आदर्श ग्राम कांजी में कलश यात्रा और जल पूजन का आयोजन

VIKAS KUMAR DUBEY March 24, 2026 0

ट्रेंडिंग न्यूज़

सिंगरौली भाजपा में ‘अदृश्य शक्ति’ का खौफ: क्या रिमोट कंट्रोल से चल रहे हैं जिला अध्यक्ष? Screenshot_20260325-121855.Facebook 1
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

सिंगरौली भाजपा में ‘अदृश्य शक्ति’ का खौफ: क्या रिमोट कंट्रोल से चल रहे हैं जिला अध्यक्ष?

March 25, 2026 0
जियावन पुलिस के लिए बड़ी चुनौती, कॉलेज चौराहा बना रेत माफियाओं का सेफ ज़ोन!* IMG-20260325-WA0006 2
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

जियावन पुलिस के लिए बड़ी चुनौती, कॉलेज चौराहा बना रेत माफियाओं का सेफ ज़ोन!*

March 25, 2026 0
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आदर्श ग्राम कांजी में कलश यात्रा और जल पूजन का आयोजन FB_IMG_1774370634587 3
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आदर्श ग्राम कांजी में कलश यात्रा और जल पूजन का आयोजन

March 24, 2026 0
कलेक्ट में बैठा बाबू और यूपी के पटवारी के पार्टनर के आगे जिला स्वास्थ्य विभाग की कार्यवाही शून्य..? FB_IMG_1774370186678 4
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

कलेक्ट में बैठा बाबू और यूपी के पटवारी के पार्टनर के आगे जिला स्वास्थ्य विभाग की कार्यवाही शून्य..?

March 24, 2026 0
दहाड़: जिसकी हमने की थी भविष्यवाणी, उसी पर लगी मुहर; हमारी खबर की सटीकता ने फिर गाड़े झंडे! FB_IMG_1774367144598 5
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

दहाड़: जिसकी हमने की थी भविष्यवाणी, उसी पर लगी मुहर; हमारी खबर की सटीकता ने फिर गाड़े झंडे!

March 24, 2026 0

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

Screenshot_20260325-121855.Facebook
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

सिंगरौली भाजपा में ‘अदृश्य शक्ति’ का खौफ: क्या रिमोट कंट्रोल से चल रहे हैं जिला अध्यक्ष?

VIKAS KUMAR DUBEY March 25, 2026 0
IMG-20260325-WA0006
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

जियावन पुलिस के लिए बड़ी चुनौती, कॉलेज चौराहा बना रेत माफियाओं का सेफ ज़ोन!*

VIKAS KUMAR DUBEY March 25, 2026 0
FB_IMG_1774370634587
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आदर्श ग्राम कांजी में कलश यात्रा और जल पूजन का आयोजन

VIKAS KUMAR DUBEY March 24, 2026 0
FB_IMG_1774370186678
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

कलेक्ट में बैठा बाबू और यूपी के पटवारी के पार्टनर के आगे जिला स्वास्थ्य विभाग की कार्यवाही शून्य..?

VIKAS KUMAR DUBEY March 24, 2026 0

Quick Links

  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • शिक्षा / रोजगार
  • राजनीति

Contact Us

Owner Name: Bhupendra Pandey
Helpline No : + 91 9935310607
Email: info@sadikapavitra.com sadikapavitra01@gmail.com
Address: Head Office - Near Mauganj, Rewa (M.P.) – 486333 Registered Office - Near Meja Mejaroad Prayagraj (UP) 212303

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | Sadika Pavitra by Webizboot Solution Pvt Ltd.