Skip to content
March 20, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Sadika Pavitra

Sadika Pavitra

लोकल मुद्दे- ग्लोबल आवाज़, हर मुद्दे पर जनता की बात

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • अलीगढ़
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • बरेली
    • बस्ती
    • चित्रकूट
    • देवीपाटन
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • कानपुर
    • लखनऊ
    • मेरठ
    • मिर्जापुर
    • प्रयागराज
    • मुरादाबाद
    • सहारनपुर
    • वाराणसी
  • मध्यप्रदेश
    • जबलपुर
    • चंबल
    • ग्वालियर
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • नर्मदापुरम
    • शहडोल
    • सागर
    • रीवा
  • क्राइम / दुर्घटना
  • खेल / मनोरंजन
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • ई-पेपर
    • साप्ताहिक
    • दैनिक
  • Home
  • झांसी
  • पूजा के सामने कुछ भी नही सोनम और मुस्कान, पति..जेठ…ससुर और प्रेमी से थे संबंध, कहानी कुछ अनोखी
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • झांसी
  • ताजा खबरें

पूजा के सामने कुछ भी नही सोनम और मुस्कान, पति..जेठ…ससुर और प्रेमी से थे संबंध, कहानी कुछ अनोखी

sadikapavitra July 4, 2025
sadika (1)

 सास की हत्या कराने वाली बहू के 3 रिलेशन:पहले पति पर गोली चलवाई, दूसरा मरा तो जेठ से शादी; अब बहन के साथ मर्डर किया कातिल हसीना की चर्चा 

Jhansi News: हसीन और हंसमुख दिखने वाली औरत की मुस्कान इतनी कातिल हो सकती है, ऐसा कोई सोच भी नहीं सकता था लेकिन इस कातिल हसीना ने जो किया, उसे देख व सुनकर हर कोई भौंचक है. इस कातिल हसीना की स्टोरी भी कुछ अलग है इसने पहले पति का कत्ल करना चाहा,और जेल चली गयी. दूसरा मिला तो उससे लिव इन में रही और उसकी रोड एक्सीडेंट में मौत हो गयी. तीसरे से जुड़ी तो उसकी माँ के कत्ल में जेल चली गयी. पत्नी का कत्ल होने के बाद पति अजय अब चाहते हैं कि कातिल बहु, उसकी बहन व लवर को फांसी हो. यह कहानी है एक खूबसूरत दिखने वाली हसीना की, जिस पर अपनी बहन व उसके प्रेमी के साथ मिलकर सास के कत्ल का इल्जाम लगा है. इसका नाम पूजा जाटव है.

20250704 223902

झांसी की कातिल हसीना पूजा जाटव की कहानी के आगे क्राइम थ्रिलर भी फेल है. पहले पति पर गोली चलवाई तो जेल हो गई. कचहरी के चक्कर काटते हुए दूसरा मिला तो लिव इन में रहने लगी. उसकी मौत के बाद जेठ-ससुर से संबंध बना लिए. 8 एकड़ जमीन बेचने में सास रोड़ा बनी तो बहन और उसके प्रेमी से मिलकर कत्ल करा दिया.

मध्यप्रदेश प्रदेश में इंदौर की सोनम रघुवंशी की करतूत सुनकर जहां पूरा देश हैरान है तो अब ग्वालियर की रहने वाली पूजा का जो कांड सामने आया है उसे सुनकर लोग और ज्यादा चौंक गए। तीन शादियां और कई मर्दों से संबंध रखने के साथ ही पूजा पर पहले पति पर गोली चलवाने और सास की हत्या का भी इल्जाम है।

जुर्म कबूल करने के बाद पुलिस ने उस गिरफ्तार कर लिया है। झांसी में हुई वारदात में पुलिस ने पूजा के अलावा उसकी बहन और बहन के प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है।

पूजा ने पिछले कुछ सालों में कई सनसनीखेज कांड किए और इन सबका खुलासा तब हुआ जब 24 जून को उसकी सास की हत्या कर दी गई। मध्य प्रदेश से सटे यूपी के झांसी के तहरौली इलाके में 60 साल की सुशीला देवी की हत्या बेहोशी का इंजेक्शन और गला दबाकर कर दी गई थी।

घर से गहने भी गायब थे तो पुलिस ने शुरुआत में इसे लूट और विरोध करने पर हत्या का मामला मानकर जांच शुरू की। लेकिन जल्द ही कहानी पूरी तरह पलट गई। शंका होने पर पुलिस ने सुशीला देवी की बहू पूजा जाटव से पूछताछ की और फिर उसका कबूलनामा सुनकर दंग रह गई।

पहली शादी और फिर पति पर गोली

चलिए पूजा की कहानी आपको शुरुआत से बताते हैं। 29 साल की पूजा जाटव की करीब 11 साल पहले मध्य प्रदेश में ही हुई थी। यह लव मैरिज थी। दोनों के बीच कुछ सालों तक सबकुछ ठीक चला। लेकिन पति की कमाई कम थी और पूजा की जरूरतें ज्यादा। इसलिए दोनों में अनबन शुरू हो गई। झगड़े बढ़ने लगे। आरोप है कि पूजा ने पति की हत्या की सुपारी दे दी। उसके पति पर गोली चलाई गई लेकिन उसकी जान बच गई। उसने पूजा पर केस कर दिया। पूजा कुछ दिन जेल में भी रही और फिर जमानत के बाद कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने लगी।

कोर्ट में मिला नया प्यार

कोर्ट आते जाते उसकी मुलाकात झांसी के रहने वाले कल्याण से हुई। कल्याण पर भी कई मुकदमे दर्ज थे। दोनों के बीच दोस्ती और फिर प्यार हो गया। जाति अलग होने और पूजा का तलाक लंबित होने की वजह से दोनों ने शादी नहीं की लेकिन लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। दोनों छह साल तक साथ रहे। लेकिन फिर कल्याण की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। पूजा एक बार फिर अकेली हो गई और उसे अपने भविष्य की चिंता सताने लगी।

कल्याण के बड़े भाई से कर ली शादी

पूजा ने कल्याण के परिवार से संपर्क किया और दोनों के बीच रिश्ते की दुहाई देकर गुजरा मांगा। कल्याण के बड़े भाई संतोष और पिता अजय सिंह पूजा का भरण-पोषण इस शर्त पर करने को राजी हुए कि वह उनके घर में रहे। पूजा उनके साथ रहने की तैयार हो गई। पूजा झांसी में अब कल्याण के घर आ गई। लेकिन कुछ समय बाद उसकी नजदीकी कल्याण के बड़े भाई यानी जेठ संतोष के साथ बढ़ गई। धीरे-धीरे दोनों इतने गरीब आ गए कि पहले से एक बच्चे के बाप संतोष ने पूजा से भी शादी कर ली। इस वजह से उसकी पहली पत्नी नाराज रहने लगी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में पुलिस सूत्रों के हवाले से यह भी कहा गया है कि पूजा का अपने जेठ के ससुर के साथ भी संबंध बन गया था। पूजा और संतोष की एक बेटी भी हुई।

जमीन बेचना चाहती थी पूजा पर सास बन गई रोड़ा

अब पूजा कल्याण के हिस्से की जमीन (8 बीघे) बेचना चाहती थी। इसके लिए संतोष और अजय राजी भी हो गए। लेकिन पूजा की सास सुशीला तैयार नहीं थी। उसने जमीन बिक्री का विरोध किया। इसके बाद पूजा ने सास को रास्ते से हटाने का फैसला किया। पूजा ने कबूल किया कि उसने हत्या की साजिश के तहत बहन से संपर्क किया और उसे अपने प्रेमी के जरिए इसे अंजाम देने को कहा। पूजा ने अपनी बहन और उसके प्रेमी को आधे जमीन का पैसा देने का लालच दिया।

सास का मर्डर और फंस गई पूजा

24 जून को पूजा की बेटी का बर्थडे था। इसके लिए उसने संतोष और ससुर अजय को ग्वालियर बुला लिया। दोनों वहां पहुंचे तो पूजा ने बहन कामिनी और उसके प्रेमी अनिल को झांसी भेजकर सास का मर्डर करा दिया। हत्या की खबर सुनकर संतोष और अजय तुरंत झांसी आए। यहां पहला शक संतोष की पहली पत्नी पर जाहिर किया गया जो कुछ महीने पहले घर छोड़कर चली गई थी। सास की हत्या की बात सुनकर वह भी झांसी आ गई, लेकिन पूजा नहीं थी। पुलिस को पूछताछ के दौरान संतोष और अजय ने बताया कि वह ग्वालियर अपनी बहू पूजा के पास गए थे। लेकिन पूजा के यहां नहीं आने पर पुलिस को उस पर पहला शक हुआ। जब पूजा से पूछताछ की गई और तकनीकी सबूत जुटाए गए तो वह टूट गई और उसने अपना गुनाह कबूल करते हुए पूरी कहानी सुनाई। पुलिस ने पूजा की बहन कामिनी को गिरफ्तार कर लिया। उसका प्रेमी अनिल भी एक एनकाउंटर के बाद पकड़ा गया। उसके कब्जे से 8 लाख के गहने भी बरामद हो गए हैं, जो वह हत्या के बाद लेकर भागा था।

ताज़ा अपडेट:- प्रधानमंत्री कॉलेज के क्रीड़ाधिकारी का हुआ स्थानांतरण, कहा- जिसमें दम हो रिलीव करा दे!

About the Author

52495443472aa4344919bf25bb4eb68a73c5eb00d95840f70ac36fe3ac10dbe2?s=96&d=mm&r=g

sadikapavitra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: सिंगरौली में अगले साल से खुलेगा मेडिकल… कॉलेज; CM डॉ. मोहन यादव
Next: 18 वर्षों से अधूरी 3.5 किमी सड़क: जनता के सब्र का बांध टूटा, विधायक गिरीश गौतम पर बरसे ग्रामीण

ख़बरें और भी

FB_IMG_1774012560263
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • सिंगरौली

जमुवा ईदगाह में सुबह 7:30 बजे अदा होगी ईद-उल-फितर की नमाज़

VIKAS KUMAR DUBEY March 20, 2026 0
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

अजंता राधा कंपनी में भर्ती को लेकर उठे बड़े सवाल, दलाली तंत्र फिर सक्रिय होने के आरोप

VIKAS KUMAR DUBEY March 20, 2026 0
FB_IMG_1774012803830
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

खबरों के बाद पुलिस अधीक्षक के स्पा सेंटर्स को सख्त निर्देश… लाइसेंस, CCTV और पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य

VIKAS KUMAR DUBEY March 20, 2026 0

ट्रेंडिंग न्यूज़

जमुवा ईदगाह में सुबह 7:30 बजे अदा होगी ईद-उल-फितर की नमाज़ FB_IMG_1774012560263 1
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • सिंगरौली

जमुवा ईदगाह में सुबह 7:30 बजे अदा होगी ईद-उल-फितर की नमाज़

March 20, 2026 0
अजंता राधा कंपनी में भर्ती को लेकर उठे बड़े सवाल, दलाली तंत्र फिर सक्रिय होने के आरोप 2
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

अजंता राधा कंपनी में भर्ती को लेकर उठे बड़े सवाल, दलाली तंत्र फिर सक्रिय होने के आरोप

March 20, 2026 0
खबरों के बाद पुलिस अधीक्षक के स्पा सेंटर्स को सख्त निर्देश… लाइसेंस, CCTV और पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य FB_IMG_1774012803830 3
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

खबरों के बाद पुलिस अधीक्षक के स्पा सेंटर्स को सख्त निर्देश… लाइसेंस, CCTV और पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य

March 20, 2026 0
एनटीपीसी विंध्याचल में सीईओ (एनएसपीसीएल) एवं क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर)  दिवाकर कौशिक का दौरा Screenshot_20260319-202651.Gmail 4
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

एनटीपीसी विंध्याचल में सीईओ (एनएसपीसीएल) एवं क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर)  दिवाकर कौशिक का दौरा

March 19, 2026 0
साईं डायग्नोस्टिक सेंटर पर मनमाना शुल्क लेने का आरोप FB_IMG_1773839393349 5
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • सिंगरौली

साईं डायग्नोस्टिक सेंटर पर मनमाना शुल्क लेने का आरोप

March 19, 2026 0

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

FB_IMG_1774012560263
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • सिंगरौली

जमुवा ईदगाह में सुबह 7:30 बजे अदा होगी ईद-उल-फितर की नमाज़

VIKAS KUMAR DUBEY March 20, 2026 0
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

अजंता राधा कंपनी में भर्ती को लेकर उठे बड़े सवाल, दलाली तंत्र फिर सक्रिय होने के आरोप

VIKAS KUMAR DUBEY March 20, 2026 0
FB_IMG_1774012803830
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

खबरों के बाद पुलिस अधीक्षक के स्पा सेंटर्स को सख्त निर्देश… लाइसेंस, CCTV और पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य

VIKAS KUMAR DUBEY March 20, 2026 0
Screenshot_20260319-202651.Gmail
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

एनटीपीसी विंध्याचल में सीईओ (एनएसपीसीएल) एवं क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर)  दिवाकर कौशिक का दौरा

VIKAS KUMAR DUBEY March 19, 2026 0

Quick Links

  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • शिक्षा / रोजगार
  • राजनीति

Contact Us

Owner Name: Bhupendra Pandey
Helpline No : + 91 9935310607
Email: info@sadikapavitra.com sadikapavitra01@gmail.com
Address: Head Office - Near Mauganj, Rewa (M.P.) – 486333 Registered Office - Near Meja Mejaroad Prayagraj (UP) 212303

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | Sadika Pavitra by Webizboot Solution Pvt Ltd.