Skip to content
April 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Sadika Pavitra

Sadika Pavitra

लोकल मुद्दे- ग्लोबल आवाज़, हर मुद्दे पर जनता की बात

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • अलीगढ़
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • बरेली
    • बस्ती
    • चित्रकूट
    • देवीपाटन
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • कानपुर
    • लखनऊ
    • मेरठ
    • मिर्जापुर
    • प्रयागराज
    • मुरादाबाद
    • सहारनपुर
    • वाराणसी
  • मध्यप्रदेश
    • जबलपुर
    • चंबल
    • ग्वालियर
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • नर्मदापुरम
    • शहडोल
    • सागर
    • रीवा
  • क्राइम / दुर्घटना
  • खेल / मनोरंजन
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • ई-पेपर
    • साप्ताहिक
    • दैनिक
  • Home
  • सिंगरौली
  • सिंगरौली में आफ़त साहब, मैं जिंदा हूं!’—कागजों में मृत पति, पत्नी लेती रही 10 साल से विधवा पेंशन
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • सिंगरौली

सिंगरौली में आफ़त साहब, मैं जिंदा हूं!’—कागजों में मृत पति, पत्नी लेती रही 10 साल से विधवा पेंशन

sadikapavitra February 12, 2026
20260212_120436

In Singrauli, Aafat Sir, I am alive!’—Husband dead on paper, wife receiving widow pension for 10 years

सिंगरौली में जिंदा आदमी को मृत दिखाकर सरकारी खजाने पर डाका, पत्नी पेंशन भी लेती रही और पति से गुजारा भत्ता भी—जांच के आदेश

संवाददाता 

MP Singrauli Update  सिंगरौली :- मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से सिस्टम को आईना दिखाने वाला एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक जिंदा व्यक्ति को सरकारी रिकॉर्ड में मृत घोषित कर दिया गया और उसकी पत्नी पिछले करीब दस वर्षों से विधवा पेंशन उठाती रही। मजबूर पति अब हाथ में तख्ती लेकर सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहा है, जिस पर लिखा है—“साहब, मैं जिंदा हूं।”

यह मामला जनपद पंचायत बैढ़न अंतर्गत करसोसा गांव का है। यहां रहने वाले चंद्रवली पटेल का आरोप है कि उनकी पत्नी अजोरिया पटेल ने उन्हें कागजों में मृत दर्शाकर मायके के जीर गांव से साल 2014 से विधवा पेंशन लेना शुरू कर दिया। जबकि चंद्रवली न केवल जीवित हैं, बल्कि खुद को जिंदा साबित करने के लिए वर्षों से प्रशासनिक दफ्तरों की चौखट पर माथा टेक रहे हैं।

IMG 20251103 WA10631

चंद्रवली का कहना है कि उन्होंने इस फर्जीवाड़े की शिकायत कलेक्टर कार्यालय, एसडीएम और स्थानीय थाने तक की, लेकिन कहीं भी ठोस कार्रवाई नहीं हुई। न्याय न मिलने पर उन्होंने अनोखा विरोध शुरू किया—सरकारी दफ्तरों के बाहर तख्ती लेकर खड़े होना, ताकि सिस्टम उनकी मौजूदगी को देख सके।

विडंबना की पराकाष्ठा: पेंशन भी, गुजारा भत्ता भी-

इस मामले की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जिस पत्नी पर जिंदा पति को मृत बताकर विधवा पेंशन लेने का आरोप है, उसी महिला को कोर्ट के आदेश पर चंद्रवली पटेल हर महीने 5 हजार रुपये गुजारा भत्ता भी दे रहा है। यानी एक तरफ महिला विधवा बनकर सरकारी लाभ उठा रही है, तो दूसरी तरफ पति जीवित रहते हुए भी भत्ता चुकाने को मजबूर है।

पुराने विवाद से जुड़ा मामला-

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2014 में पत्नी ने चंद्रवली के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया था, जिसके चलते उसे जेल भी जाना पड़ा। बाद में वर्ष 2018 में अदालत ने पत्नी को गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया, जिसे चंद्रवली आज तक निभा रहा है। इसी दौरान कथित रूप से उसे मृत बताकर विधवा पेंशन का खेल शुरू हुआ।

प्रशासन हरकत में –

मामला उजागर होने के बाद जिला पंचायत सिंगरौली के सीईओ जगदीश कुमार गोमे ने जनपद पंचायत बैढ़न के सीईओ से पूरे प्रकरण की जांच रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट मिलते ही यह स्पष्ट किया जाएगा कि इस फर्जीवाड़े में कौन-कौन अधिकारी या कर्मचारी शामिल हैं और जिन गलत तथ्यों के आधार पर लाभ लिया गया है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सिस्टम पर बड़ा सवाल – 

यह कहानी सिर्फ एक पति-पत्नी के विवाद की नहीं है, बल्कि उस व्यवस्था पर सवाल है, जिसमें सरकारी कागज इंसान से ज्यादा ताकतवर हो जाते हैं। सवाल यह भी है कि आखिर किस अधिकारी के हस्ताक्षर से एक जिंदा आदमी को मृत घोषित किया गया और वर्षों तक पेंशन कैसे जारी रही?

अब देखने वाली बात यह होगी कि जांच केवल औपचारिकता बनकर रह जाती है या फिर दोषियों पर वास्तव में कार्रवाई होती है। फिलहाल, चंद्रवली पटेल की तख्ती सिस्टम से यही सवाल कर रही है—

“अगर मैं जिंदा हूं, तो सरकारी रिकॉर्ड में मरा क्यों हूं?”

About the Author

a323ae03434047b8cebabc30c9576d0a4b0a498f77bdc2e06e2d226c373f0266?s=96&d=mm&r=g

sadikapavitra

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मांडा में महिला पर जानलेवा हमला: घर में घुसकर जेठ-भतीजे ने बेरहमी से पीटा, सिर में गंभीर चोट
Next: जाति छिपाकर सोशल मीडिया पर सक्रिय लोगों पर हो सख्त कार्रवाई: पंडित अतुल शास्त्री

ख़बरें और भी

FB_IMG_1775235198097
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

घरेलू गैस सिलेंडरों से तैयार की जा रही थी शराब, 15 लीटर अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

VIKAS KUMAR DUBEY April 3, 2026 0
FB_IMG_1775234736687
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

चितरंगी तथा दुधमनिया के तीन खनिज ब्लॉकों की नीलामी की कलेक्टर ने की समीक्षा

VIKAS KUMAR DUBEY April 3, 2026 0
FB_IMG_1775234550850
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

शासकीय महाविद्यालय देवसर में पीजी कक्षाएं शुरू करने की मांग, छात्रों की सुविधा का उठाया मुद्दा

VIKAS KUMAR DUBEY April 3, 2026 0

ट्रेंडिंग न्यूज़

घरेलू गैस सिलेंडरों से तैयार की जा रही थी शराब, 15 लीटर अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार FB_IMG_1775235198097 1
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

घरेलू गैस सिलेंडरों से तैयार की जा रही थी शराब, 15 लीटर अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

April 3, 2026 0
चितरंगी तथा दुधमनिया के तीन खनिज ब्लॉकों की नीलामी की कलेक्टर ने की समीक्षा FB_IMG_1775234736687 2
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

चितरंगी तथा दुधमनिया के तीन खनिज ब्लॉकों की नीलामी की कलेक्टर ने की समीक्षा

April 3, 2026 0
शासकीय महाविद्यालय देवसर में पीजी कक्षाएं शुरू करने की मांग, छात्रों की सुविधा का उठाया मुद्दा FB_IMG_1775234550850 3
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

शासकीय महाविद्यालय देवसर में पीजी कक्षाएं शुरू करने की मांग, छात्रों की सुविधा का उठाया मुद्दा

April 3, 2026 0
बढ़े हुए बिजली बिल, बार-बार बिजली कटौती एवं स्मार्ट मीटर में अधिक रीडिंग की समस्या को लेकर जन आक्रोश –  FB_IMG_1775150485966 4
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

बढ़े हुए बिजली बिल, बार-बार बिजली कटौती एवं स्मार्ट मीटर में अधिक रीडिंग की समस्या को लेकर जन आक्रोश – 

April 2, 2026 0
सावधान: ‘कला कुंज’ में ग्राहकों की जेब पर सरेआम डाका, घटिया सामान बेचकर ठगने का आरोप FB_IMG_1775149606935 5
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

सावधान: ‘कला कुंज’ में ग्राहकों की जेब पर सरेआम डाका, घटिया सामान बेचकर ठगने का आरोप

April 2, 2026 0

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

FB_IMG_1775235198097
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

घरेलू गैस सिलेंडरों से तैयार की जा रही थी शराब, 15 लीटर अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

VIKAS KUMAR DUBEY April 3, 2026 0
FB_IMG_1775234736687
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

चितरंगी तथा दुधमनिया के तीन खनिज ब्लॉकों की नीलामी की कलेक्टर ने की समीक्षा

VIKAS KUMAR DUBEY April 3, 2026 0
FB_IMG_1775234550850
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

शासकीय महाविद्यालय देवसर में पीजी कक्षाएं शुरू करने की मांग, छात्रों की सुविधा का उठाया मुद्दा

VIKAS KUMAR DUBEY April 3, 2026 0
FB_IMG_1775150485966
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

बढ़े हुए बिजली बिल, बार-बार बिजली कटौती एवं स्मार्ट मीटर में अधिक रीडिंग की समस्या को लेकर जन आक्रोश – 

VIKAS KUMAR DUBEY April 2, 2026 0

Quick Links

  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • शिक्षा / रोजगार
  • राजनीति

Contact Us

Owner Name: Bhupendra Pandey
Helpline No : + 91 9935310607
Email: info@sadikapavitra.com sadikapavitra01@gmail.com
Address: Head Office - Near Mauganj, Rewa (M.P.) – 486333 Registered Office - Near Meja Mejaroad Prayagraj (UP) 212303

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | Sadika Pavitra by Webizboot Solution Pvt Ltd.