एसडीएम ने गौशाला का किया निरीक्षण,बेहतर व्यवस्था के दिये निर्देश
संवाददाता उ प्र झांसी। शुक्रवार को उपजिलाधिकारी टहरौली अजय कुमार ने टोडी फतेहपुर नगर पंचायत द्वारा संचालित गौशाला का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी अजय कुमार ने पशुओं के रखरखाव और खाने पीने कि व्यवस्थाओं को भी देखी। साथ ही भूसा,हरा चारा के बारे में जानकारी ली।
उन्होंने गौशाला की और बेहतरीन व्यवस्था करने एवं गौशाला में साफ-सफाई को बेहतर करने के अधिशाषी अधिकारी को निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी ने बताया कि शासन द्वारा सभी पशुओं कि देख- रेख की व्यवस्था की गई है। उन्होनें पशु चिकित्सा विभाग से बात कर कहा कि तहसील क्षेत्र में जितने भी गौशाला हैं। समय- समय पर जानवरों इलाज किया जाए।
