The youth who jumped into the Ganges in Meja is still untraceable on the third day, angering his family.
एसडीआरएफ और गोताखोरों की लगातार तलाश जारी, जल्द बरामदगी न होने पर थाने के घेराव की चेतावनी
संवाददाता – आलोपी शंकर शर्मा
Meja Prayagraj मेजा प्रयागराज :- मेजा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरसा गंगा घाट पर नदी में छलांग लगाने वाले युवक का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। लगातार चल रही खोजबीन के बावजूद युवक का पता न चलने से जहां परिजनों की चिंता और पीड़ा बढ़ती जा रही है, वहीं उनमें आक्रोश भी साफ नजर आने लगा है। परिजनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द बरामदगी नहीं हुई तो वे थाने का घेराव करेंगे।
मेजा थाना क्षेत्र के चटवा गांव निवासी सत्यम यादव ने तीन दिन पूर्व सिरसा गंगा घाट पर गंगा नदी में छलांग लगा दी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छलांग लगाने से पहले वह अपने मोबाइल फोन पर किसी से वीडियो कॉल पर बातचीत कर रहा था। घटना के बाद उसका मोबाइल फोन और दोपहिया वाहन घाट पर ही लावारिस हालत में मिला, जिससे परिजनों की आशंका और गहरी हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही मेजा पुलिस हरकत में आई और तत्काल एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाकर तलाशी अभियान शुरू कराया गया। बीते दो दिनों से गंगा नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन तेज धार और गहराई के कारण सफलता नहीं मिल सकी है।
मेजा थाना प्रभारी दीनदयाल सिंह ने बताया कि युवक की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम दिन-रात जुटी हुई है। नदी के अलग-अलग बिंदुओं पर गोताखोरों को उतारकर खोजबीन कराई जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है।
डीसीपी यमुनापार विवेक चंद्र यादव ने बताया कि एसडीआरएफ के साथ प्रशिक्षित गोताखोरों को भी सर्च ऑपरेशन में लगाया गया है। मौके पर पुलिस बल की तैनाती की गई है और हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। सोमवार दोपहर 12 बजे तक युवक की बरामदगी नहीं हो सकी थी, हालांकि तलाश अभियान लगातार जारी है।
इधर, सत्यम यादव के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है कि प्रशासन की कार्रवाई से वे संतुष्ट नहीं हैं। परिजनों ने साफ कहा है कि यदि जल्द ही सत्यम का पता नहीं चला तो वे मेजा थाने का घेराव कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। मामले को लेकर क्षेत्र में भी चर्चा और चिंता का माहौल बना हुआ
