Skip to content
March 21, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Sadika Pavitra

Sadika Pavitra

लोकल मुद्दे- ग्लोबल आवाज़, हर मुद्दे पर जनता की बात

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • अलीगढ़
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • बरेली
    • बस्ती
    • चित्रकूट
    • देवीपाटन
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • कानपुर
    • लखनऊ
    • मेरठ
    • मिर्जापुर
    • प्रयागराज
    • मुरादाबाद
    • सहारनपुर
    • वाराणसी
  • मध्यप्रदेश
    • जबलपुर
    • चंबल
    • ग्वालियर
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • नर्मदापुरम
    • शहडोल
    • सागर
    • रीवा
  • क्राइम / दुर्घटना
  • खेल / मनोरंजन
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • ई-पेपर
    • साप्ताहिक
    • दैनिक
  • Home
  • प्रयागराज
  • भैंस बचाने में गई जान: मांडा में ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज

भैंस बचाने में गई जान: मांडा में ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

sadikapavitra December 24, 2025
20251224_220834

Saving a buffalo: A middle-aged man died after being hit by the Brahmaputra Express in Manda.

दिल्ली–हावड़ा रेलमार्ग पर हुआ दर्दनाक हादसा, पशु को बचाने के प्रयास में रेललाइन पर पहुंचे गिरिजा यादव—परिवार में मचा कोहराम

संवाददाता आलोपी शंकर शर्मा 

Manda Prayagraj मांडा प्रयागराज :- जनपद के मांडा थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक हृदयविदारक हादसे में 50 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना दिल्ली–हावड़ा रेलमार्ग पर मांडा रोड स्टेशन से करीब तीन किलोमीटर पहले टिकरी उमापुर गांव के सामने हुई। मृतक अपनी भैंस को बचाने के प्रयास में रेललाइन पर पहुंच गया, जहां ट्रेन की चपेट में आने से भैंस सहित उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई।

पशु बचाने की कोशिश बनी जानलेवा-

मृतक की पहचान गिरिजा यादव पुत्र कैलाश यादव, निवासी उपरहार बस्ती, महेवॉ कला ग्राम पंचायत (मांडा) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुधवार शाम गिरिजा यादव अपनी भैंस चरा रहे थे, तभी भैंस अचानक रेलवे ट्रैक पर चली गई। इसी दौरान प्रयागराज की ओर से आ रही ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस को देखकर भी गिरिजा यादव भैंस को बचाने के लिए ट्रैक की ओर दौड़ पड़े।

ट्रेन की चपेट में आए गिरिजा और भैंस-

तेज रफ्तार ट्रेन को आता देख गिरिजा यादव ट्रैक से हट नहीं पाए और कुछ ही पलों में वे और उनकी भैंस दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेन के गुजरते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े और पुलिस को सूचना दी।

IMG 20251103 WA10622

सूचना पर पहुंची पुलिस, शव कब्जे में-

घटना की जानकारी मिलते ही दिघिया चौकी प्रभारी दरोगा शोएब खान एवं जीआरपी चौकी के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की और मृतक के परिजनों को सूचित किया।

परिवार में मचा कोहराम-

जैसे ही घटना की सूचना मिली, गिरिजा यादव की पत्नी दुलारी देवी, पुत्र पवन कुमार यादव सहित अन्य परिजन रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंच गए। अचानक हुए इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन अस्पताल, प्रयागराज भेज दिया है।

पुलिस जांच में जुटी-

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक का बेटा पवन कुमार यादव घर पर रहकर खेती-बाड़ी का काम करता है। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

About the Author

a323ae03434047b8cebabc30c9576d0a4b0a498f77bdc2e06e2d226c373f0266?s=96&d=mm&r=g

sadikapavitra

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रयागराज में हैवानियत की हदें पार: अज्ञात बदमाशों ने युवक पर जानलेवा हमला कर काटी जीभ, हालत नाज़ुक
Next: सेवा सहकारी मर्या बैक बैढ़न के सभागार में मनाया गया उपभोक्ता दिवस

ख़बरें और भी

FB_IMG_1774104368859
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

प्रभारी मंत्री ने गोलाई बस्ती जयंत स्थित राशन दुकान का किया औचक निरीक्षण

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0
FB_IMG_1774095195436
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • सिंगरौली

सिंगरौली का सियासी ‘कुरुक्षेत्र’: विधायक के विकास पर ‘अदृश्य नेत्री’ का ग्रहण; वसूली कांड में घिरे लाचार अध्यक्ष!

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0
FB_IMG_1774012560263
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • सिंगरौली

जमुवा ईदगाह में सुबह 7:30 बजे अदा होगी ईद-उल-फितर की नमाज़

VIKAS KUMAR DUBEY March 20, 2026 0

ट्रेंडिंग न्यूज़

प्रभारी मंत्री ने गोलाई बस्ती जयंत स्थित राशन दुकान का किया औचक निरीक्षण FB_IMG_1774104368859 1
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

प्रभारी मंत्री ने गोलाई बस्ती जयंत स्थित राशन दुकान का किया औचक निरीक्षण

March 21, 2026 0
सिंगरौली का सियासी ‘कुरुक्षेत्र’: विधायक के विकास पर ‘अदृश्य नेत्री’ का ग्रहण; वसूली कांड में घिरे लाचार अध्यक्ष! FB_IMG_1774095195436 2
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • सिंगरौली

सिंगरौली का सियासी ‘कुरुक्षेत्र’: विधायक के विकास पर ‘अदृश्य नेत्री’ का ग्रहण; वसूली कांड में घिरे लाचार अध्यक्ष!

March 21, 2026 0
जमुवा ईदगाह में सुबह 7:30 बजे अदा होगी ईद-उल-फितर की नमाज़ FB_IMG_1774012560263 3
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • सिंगरौली

जमुवा ईदगाह में सुबह 7:30 बजे अदा होगी ईद-उल-फितर की नमाज़

March 20, 2026 0
अजंता राधा कंपनी में भर्ती को लेकर उठे बड़े सवाल, दलाली तंत्र फिर सक्रिय होने के आरोप 4
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

अजंता राधा कंपनी में भर्ती को लेकर उठे बड़े सवाल, दलाली तंत्र फिर सक्रिय होने के आरोप

March 20, 2026 0
खबरों के बाद पुलिस अधीक्षक के स्पा सेंटर्स को सख्त निर्देश… लाइसेंस, CCTV और पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य FB_IMG_1774012803830 5
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

खबरों के बाद पुलिस अधीक्षक के स्पा सेंटर्स को सख्त निर्देश… लाइसेंस, CCTV और पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य

March 20, 2026 0

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

FB_IMG_1774104368859
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

प्रभारी मंत्री ने गोलाई बस्ती जयंत स्थित राशन दुकान का किया औचक निरीक्षण

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0
FB_IMG_1774095195436
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • सिंगरौली

सिंगरौली का सियासी ‘कुरुक्षेत्र’: विधायक के विकास पर ‘अदृश्य नेत्री’ का ग्रहण; वसूली कांड में घिरे लाचार अध्यक्ष!

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0
FB_IMG_1774012560263
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • सिंगरौली

जमुवा ईदगाह में सुबह 7:30 बजे अदा होगी ईद-उल-फितर की नमाज़

VIKAS KUMAR DUBEY March 20, 2026 0
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

अजंता राधा कंपनी में भर्ती को लेकर उठे बड़े सवाल, दलाली तंत्र फिर सक्रिय होने के आरोप

VIKAS KUMAR DUBEY March 20, 2026 0

Quick Links

  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • शिक्षा / रोजगार
  • राजनीति

Contact Us

Owner Name: Bhupendra Pandey
Helpline No : + 91 9935310607
Email: info@sadikapavitra.com sadikapavitra01@gmail.com
Address: Head Office - Near Mauganj, Rewa (M.P.) – 486333 Registered Office - Near Meja Mejaroad Prayagraj (UP) 212303

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | Sadika Pavitra by Webizboot Solution Pvt Ltd.