Rashtriya Bajrang Dal staged a strong protest against the atrocities on Hindus in Bangladesh and submitted a memorandum to the President.
गोला गोकर्णनाथ में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने तहसील पहुंचकर उठाई कूटनीतिक और व्यापारिक प्रतिबंधों की मांग, सदर चौराहे पर किया पुतला दहन
ब्यूरो अंशु वर्मा
Gola Lakhimpurnews गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचारों के विरोध में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद–राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को गोला तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष राकेश कनौजिया के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता तहसील पहुंचे और उपजिलाधिकारी प्रतीक्षा त्रिपाठी के माध्यम से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सदर चौराहे पर पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। ज्ञापन में संगठन ने भारत सरकार से बांग्लादेश के विरुद्ध सख्त रुख अपनाने की मांग की। प्रमुख मांगों में बांग्लादेश से राजनयिक संबंध समाप्त करने, दूतावास हटाने, भारत से जाने वाली खाद्य सामग्री सहित समस्त व्यापार बंद करने, बांग्लादेशी वीजा पर रोक लगाने तथा हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कूटनीतिक और राजनीतिक स्तर पर ठोस कार्रवाई शामिल रही।
जिला अध्यक्ष राकेश कनौजिया ने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रही घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं। उन्होंने सरकार से अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इस मुद्दे को मजबूती से उठाने और आवश्यक दबाव बनाने की मांग की। साथ ही, संगठन ने मीडिया के माध्यम से देशभर में जनजागरण करने की अपील की।
प्रदर्शन में संगठन पदाधिकारियों ने सरकार से स्पष्ट चेतावनी और प्रभावी कदम उठाने की मांग करते हुए कहा कि यदि अत्याचार नहीं रुकते हैं तो भारत सरकार को कड़े उपाय करने चाहिए। कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए प्रशासन की मौजूदगी भी रही।
इस मौके पर जिला महामंत्री प्रदीप जायसवाल, जिला मंत्री ए.के. जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष अनुज वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी पंकज शुक्ला सहित नगर व जिला इकाइयों के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
