राज्यमंत्री श्यामबिहारी गुप्ता का हुआ सम्मान
टहरौली ( झांसी ) कस्बा टहरौली के साईं विवाह वाटिका में राज्यमंत्री बनाये जाने पर श्याम बिहारी गुप्ता का सम्मान किया गया। गुप्ता को अध्यक्ष गौसेवा आयोग उत्तर प्रदेश बनाये जाने पर न केवल भाजपा कार्यकर्ता अपितु गौप्रेमी और प्राकृतिक खेती करने बाले किसानों के ह्रदय में प्रशन्नता थी। आयोजित सम्मान समारोह में राज्यमंत्री ने कहा कि यदि हमें स्वस्थ जीवन जीना है और अपने परिवार को स्वस्थ रखना है तो हर घर मे एक गाय पालने की आवश्यकता है।
उन्होंने आगे कहा कि दिन प्रतिदिन हमारा पर्यावरण, हमारा पानी और हमारा भोजन दूषित होता जा रहा है यदि समय रहते हम नहीं चेते तो इसके गम्भीर परिणाम होंगे। किसान घर में ही गौमूत्र और गोबर से जीवामृत बना सकता है जो उपज बढ़ाने में लाभकारी है साथ ही हमारा उत्पादन भी शुद्ध रहता है। वास्तविक किसान वह है जो स्वयं खेत पर हो, खेत पर मेड हो, मेड पर पेड़ हो, खेत पर गाय हो और वही गाय हमें न केवल दूध दे बल्कि उसके गोबर गैस, खाद, गौमूत्र, गोबर का भी हम उपयोग करें। राज्यमंत्री ने मौजूद महिलाओं से भी अपील की कि यदि वे अपने बच्चों को जहरमुक्त भोजन देना चाहतीं हैं तो उन्हें एक बड़े अभियान का हिस्सेदार बनना पड़ेगा। सम्मान समारोह में मौजूद किसानों से उन्होंने कहा यदि हमने अपने आहार विहार को नहीं सुधारा तो आने वाले समय में हर घर में मोटर गाड़ियां तो होंगी, सारी आधुनिक सुविधाएं होंगीं लेकिन हर घर में एक गम्भीर रोगी भी होगा। लोगों ने राज्यमंत्री को गौ आधारित खेती का आश्वाशन दिया। इस मौके पर प्रेमनारायण गुप्ता, दीपक गुप्ता, पंचम सिंह पटेल, रविन्द्र कुमार सोनी, आशीष उपाध्याय, संतोष शर्मा, कृष्ण विहारी गुप्ता, गौरव गोलू गुप्ता, अंकुश गुप्ता बेरबई, भूपेन्द्र राय पचवारा, रुचि खरे, लाखन सिंह, दीर्घा गुप्ता, शांति आर्य, पुष्पेन्द्र रिछारिया, सोबरन सिंह, नीरज गुप्ता, के के गुप्ता, मंगली गुप्ता, सुभम गुप्ता, आशीष गुप्ता विजयगढ़, राकेश गुप्ता, सुरेश कुमार मोदी, संजय कंथरिया, मुन्नू रेजा, जगदीश कुशवाहा, छिदामी कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।