Skip to content
April 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Sadika Pavitra

Sadika Pavitra

लोकल मुद्दे- ग्लोबल आवाज़, हर मुद्दे पर जनता की बात

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • अलीगढ़
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • बरेली
    • बस्ती
    • चित्रकूट
    • देवीपाटन
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • कानपुर
    • लखनऊ
    • मेरठ
    • मिर्जापुर
    • प्रयागराज
    • मुरादाबाद
    • सहारनपुर
    • वाराणसी
  • मध्यप्रदेश
    • जबलपुर
    • चंबल
    • ग्वालियर
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • नर्मदापुरम
    • शहडोल
    • सागर
    • रीवा
  • क्राइम / दुर्घटना
  • खेल / मनोरंजन
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • ई-पेपर
    • साप्ताहिक
    • दैनिक
  • Home
  • प्रयागराज
  • पिता की समाधि पर पेशाब से रोका तो ठेकेदार की सरिया घुसेड़कर हत्या, सिपाही समेत 11 नामजद
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

पिता की समाधि पर पेशाब से रोका तो ठेकेदार की सरिया घुसेड़कर हत्या, सिपाही समेत 11 नामजद

sadikapavitra February 13, 2026
IMG-20251113-WA0713(3)

A contractor was stabbed to death with a rod after he was stopped from urinating on his father’s grave; 11 people, including a constable, have been named.

नैनी के मड़ौका गांव में शादी समारोह के दौरान हुआ विवाद बना खूनी संघर्ष, आठ आरोपी हिरासत में, गांव में पुलिस फोर्स तैनात

संवाददाता आलोपी शंकर शर्मा 

Prayagraj Crime Update प्रयागराज (नैनी)।:- नैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत मड़ौका गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पिता की समाधि पर पेशाब करने से मना करना एक ठेकेदार को भारी पड़ गया। आरोप है कि दबंगों ने उसे बेरहमी से पीटने के बाद उसके मुंह में सरिया घुसेड़कर हत्या कर दी। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मऊ में तैनात एक सिपाही समेत 11 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालात को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

शादी समारोह में हुआ विवाद, देखते ही देखते खूनी संघर्ष

मड़ौका गांव स्थित एक गेस्ट हाउस में कनौजिया परिवार की बेटी की शादी थी। बरात में शामिल कुछ लोग गेस्ट हाउस के पास स्थित समाधि स्थल पर पेशाब कर रहे थे। उसी दौरान वहां से गुजर रहे राजेश कुमार निषाद (45) पुत्र स्व. राम सुमेर ने उन्हें समाधि स्थल से हटकर दूर पेशाब करने को कहा। इस बात पर आरोपी पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए और राजेश पर हमला कर दिया।

आरोप है कि हमलावरों ने राजेश को बेरहमी से पीटा और यह सुनिश्चित करने के लिए कि वह दोबारा जिंदा न बच सके, उसके मुंह में सरिया घुसेड़ दिया। इसके बाद शव को पास के खाली प्लॉट में छिपा दिया गया।

फोन कर दी गई धमकी, प्लॉट में मिला शव-

वारदात के बाद आरोपियों ने मृतक के भाई शेखर निषाद को फोन कर धमकी दी कि “अपने भाई को समझा लो, नहीं तो अंजाम बुरा होगा।” जब परिजन मौके पर पहुंचे तो खाली प्लॉट में राजेश का शव पड़ा मिला। यह देख परिवार में कोहराम मच गया।

11 नामजद, सिपाही भी आरोपी-

भाई शेखर निषाद की तहरीर पर पुलिस ने 11 लोगों को नामजद किया है, जिनमें मऊ में तैनात एक सिपाही भी शामिल बताया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सिपाही को जौनपुर से हिरासत में ले लिया है। इसके अलावा सात अन्य आरोपियों को भी पकड़ लिया गया है। शेष आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

112 पुलिस पर भी उठे सवाल-

मृतक के भाई शेखर निषाद ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि घटना के समय मौके पर 112 नंबर पुलिस मौजूद थी। मारपीट के दौरान आरोपी सिपाही के भाई को भी चोट आई थी। आरोप है कि 112 पुलिस घायल आरोपी पक्ष के व्यक्ति को अस्पताल ले गई, जबकि गंभीर रूप से घायल राजेश को मौके पर ही छोड़ दिया गया, जिससे उसकी जान नहीं बच सकी।

गेस्ट हाउस में तोड़फोड़, गांव में तनाव-

घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने गेस्ट हाउस में जमकर तोड़फोड़ की। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने अतिरिक्त बल बुलाकर हालात पर काबू पाया। एहतियातन मृतक व आरोपियों के घरों पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़-

राजेश कुमार निषाद तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसके दो बेटे और एक बेटी हैं। वह पेंटिंग का ठेका लेकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। अचानक हुई इस निर्मम हत्या से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पुलिस का कहना-

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में हत्या सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं और घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है।

About the Author

a323ae03434047b8cebabc30c9576d0a4b0a498f77bdc2e06e2d226c373f0266?s=96&d=mm&r=g

sadikapavitra

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मेजा में नाबालिग किशोरी को प्रेमी बहला-फुसलाकर ले गया, पुलिस ने किया बरामद
Next: सड़क किनारे बैठे युवक को ट्रैक्टर ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत

ख़बरें और भी

Screenshot_20260405-001803.WhatsApp
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

देवरी पंचायत में महा-घोटाले का विस्फोट: सरपंच की जेठानी का ‘रिश्वत कांड’ ऑडियो वायरल, 5 लाख की डिमांड ने मचाया हड़कंप!

VIKAS KUMAR DUBEY April 5, 2026 0
Screenshot_20260404-235253.WhatsApp
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

लोकतंत्र का गला घोंटती देवरी सरपंच: सरकारी आदेश ‘ठेंगे’ पर, भ्रष्टाचार का नंगा नाच शुरू!

VIKAS KUMAR DUBEY April 5, 2026 0
Screenshot_20260404-232323.Drive
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा परसौना बाजार: देवरी सरपंच की गुंडागर्दी और कमीशनखोरी ने कानून को दिखाया ठेंगा!

VIKAS KUMAR DUBEY April 4, 2026 0

ट्रेंडिंग न्यूज़

देवरी पंचायत में महा-घोटाले का विस्फोट: सरपंच की जेठानी का ‘रिश्वत कांड’ ऑडियो वायरल, 5 लाख की डिमांड ने मचाया हड़कंप! Screenshot_20260405-001803.WhatsApp 1
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

देवरी पंचायत में महा-घोटाले का विस्फोट: सरपंच की जेठानी का ‘रिश्वत कांड’ ऑडियो वायरल, 5 लाख की डिमांड ने मचाया हड़कंप!

April 5, 2026 0
लोकतंत्र का गला घोंटती देवरी सरपंच: सरकारी आदेश ‘ठेंगे’ पर, भ्रष्टाचार का नंगा नाच शुरू! Screenshot_20260404-235253.WhatsApp 2
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

लोकतंत्र का गला घोंटती देवरी सरपंच: सरकारी आदेश ‘ठेंगे’ पर, भ्रष्टाचार का नंगा नाच शुरू!

April 5, 2026 0
भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा परसौना बाजार: देवरी सरपंच की गुंडागर्दी और कमीशनखोरी ने कानून को दिखाया ठेंगा! Screenshot_20260404-232323.Drive 3
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा परसौना बाजार: देवरी सरपंच की गुंडागर्दी और कमीशनखोरी ने कानून को दिखाया ठेंगा!

April 4, 2026 0
घरेलू गैस सिलेंडरों से तैयार की जा रही थी शराब, 15 लीटर अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार FB_IMG_1775235198097 4
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

घरेलू गैस सिलेंडरों से तैयार की जा रही थी शराब, 15 लीटर अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

April 3, 2026 0
चितरंगी तथा दुधमनिया के तीन खनिज ब्लॉकों की नीलामी की कलेक्टर ने की समीक्षा FB_IMG_1775234736687 5
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

चितरंगी तथा दुधमनिया के तीन खनिज ब्लॉकों की नीलामी की कलेक्टर ने की समीक्षा

April 3, 2026 0

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

Screenshot_20260405-001803.WhatsApp
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

देवरी पंचायत में महा-घोटाले का विस्फोट: सरपंच की जेठानी का ‘रिश्वत कांड’ ऑडियो वायरल, 5 लाख की डिमांड ने मचाया हड़कंप!

VIKAS KUMAR DUBEY April 5, 2026 0
Screenshot_20260404-235253.WhatsApp
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

लोकतंत्र का गला घोंटती देवरी सरपंच: सरकारी आदेश ‘ठेंगे’ पर, भ्रष्टाचार का नंगा नाच शुरू!

VIKAS KUMAR DUBEY April 5, 2026 0
Screenshot_20260404-232323.Drive
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा परसौना बाजार: देवरी सरपंच की गुंडागर्दी और कमीशनखोरी ने कानून को दिखाया ठेंगा!

VIKAS KUMAR DUBEY April 4, 2026 0
FB_IMG_1775235198097
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

घरेलू गैस सिलेंडरों से तैयार की जा रही थी शराब, 15 लीटर अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

VIKAS KUMAR DUBEY April 3, 2026 0

Quick Links

  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • शिक्षा / रोजगार
  • राजनीति

Contact Us

Owner Name: Bhupendra Pandey
Helpline No : + 91 9935310607
Email: info@sadikapavitra.com sadikapavitra01@gmail.com
Address: Head Office - Near Mauganj, Rewa (M.P.) – 486333 Registered Office - Near Meja Mejaroad Prayagraj (UP) 212303

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | Sadika Pavitra by Webizboot Solution Pvt Ltd.