
पंपलेट वितरित कर दी गई हेल्पलाइन नंबरों व योजनाओं की जानकारी
कौशांबी।:- मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के तहत शनिवार को पुलिस अधीक्षक कौशांबी राजेश कुमार के निर्देशन में थाना पिपरी और थाना कौशांबी की पुलिस टीमों द्वारा महिलाओं एवं बच्चियों को जागरूक करने हेतु विशेष अभियान चलाया गया।
थाना पिपरी पुलिस टीम ने ग्राम बूंदा में चौपाल आयोजित की, वहीं थाना कौशांबी पुलिस टीम ने कस्बा बारा में भ्रमण कर लोगों को महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर महिला एवं बालिकाओं को पम्पलेट वितरित कर विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिनमें शामिल हैं:
📞 1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
📞 1090 – वीमेन पावर हेल्पलाइन
📞 1930 – साइबर क्राइम हेल्पलाइन
📞 102 – स्वास्थ्य सेवा
📞 108 – एम्बुलेंस सेवा
📞 1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन
📞 181 – वन स्टॉप सेंटर
📞 112 – पुलिस आपातकालीन सेवाइसके अतिरिक्त, मोबाइल पर पैनिक बटन/इमरजेंसी कॉल के उपयोग की जानकारी देते हुए लाइव डेमो भी प्रस्तुत किया गया।
पुलिस टीम ने महिलाओं को बताया कि किसी भी प्रकार के अपराध या उत्पीड़न की सूचना तत्काल शक्ति मित्र महिला पुलिसकर्मी या थाने में बने महिला हेल्प डेस्क को दें।
कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
कार्यक्रम के दौरान सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महिला केंद्रित योजनाओं की भी जानकारी दी गई, जिनमें प्रमुख हैं:
1. ✅ सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना
2. ✅ मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना
3. ✅ अभ्युदय योजना
4. ✅ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना
5. ✅ निराश्रित महिलाओं के लिए पेंशन योजना
6. ✅ राष्ट्रीय पोषण मिशन
7. ✅ आयुष्मान भारत योजना
पुलिस द्वारा इस प्रयास का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा, आत्मबल और अधिकारों के प्रति जागरूकता को बढ़ाना है, ताकि वे किसी भी परिस्थिति में निडर होकर अपनी आवाज उठा सकें।