Skip to content
March 22, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Sadika Pavitra

Sadika Pavitra

लोकल मुद्दे- ग्लोबल आवाज़, हर मुद्दे पर जनता की बात

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • अलीगढ़
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • बरेली
    • बस्ती
    • चित्रकूट
    • देवीपाटन
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • कानपुर
    • लखनऊ
    • मेरठ
    • मिर्जापुर
    • प्रयागराज
    • मुरादाबाद
    • सहारनपुर
    • वाराणसी
  • मध्यप्रदेश
    • जबलपुर
    • चंबल
    • ग्वालियर
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • नर्मदापुरम
    • शहडोल
    • सागर
    • रीवा
  • क्राइम / दुर्घटना
  • खेल / मनोरंजन
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • ई-पेपर
    • साप्ताहिक
    • दैनिक
  • Home
  • प्रयागराज
  • मेजा ब्लाक अन्तर्गत विसहिजन खुर्द का पंचायत भवन बना शोपीस – लाखों की लागत जाया, प्रधान–सचिव गायब और बीडीओ मौन
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज

मेजा ब्लाक अन्तर्गत विसहिजन खुर्द का पंचायत भवन बना शोपीस – लाखों की लागत जाया, प्रधान–सचिव गायब और बीडीओ मौन

sadikapavitra September 16, 2025
20250916_145429

ग्राम पंचायत विसहिजन खुर्द में विकास कार्य ठप – लाखों खर्च कर बना पंचायत भवन सुनसान, प्रधान–सचिव और बीडीओ पर उठे सवाल पंचायत भवन पर लाखों खर्च, लेकिन जनता को सुविधा शून्य – कागज़ी कामों तक सिमटी ग्राम पंचायत व्यवस्था

 

प्रयागराज (मेजा)।- पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने के नाम पर सरकार ने ग्रामीण विकास के लिए करोड़ों की योजनाएँ चलाईं और ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन बनवाए। लेकिन जमीनी हकीकत बिल्कुल उलट है। मेजा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत विसहिजन खुर्द का पंचायत भवन आज उपेक्षा और लापरवाही का प्रतीक बन गया है।

20250916 145429

लाखों रुपये की लागत से बना पंचायत भवन अब सिर्फ इमारत बनकर रह गया है। न तो यहाँ पंचायत की नियमित बैठके होती हैं और न ही ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान। ग्रामीणों का कहना है कि यह भवन सिर्फ चुनाव के समय या कागज़ी खानापूर्ति में ही दिखता है, जबकि असल में यहाँ ताले ही जड़े रहते हैं।

विसहजिन ग्राम पंचायत में प्रधान–सचिव की मनमानी

ग्राम प्रधान सुषमा देवी और पंचायत सचिव शिवांगी पांडेय पर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधान अपने घरेलू कार्यों में व्यस्त रहती हैं और पंचायत भवन आना उनके लिए प्राथमिकता में नहीं है। सचिव महीनों तक लापता रहती हैं और एक-दो महीने में कभी-कभार आकर सिर्फ खानापूर्ति कर जाती हैं।

सहायक क्षिप्रा मौर्या ने भी माना कि सचिव की मौजूदगी पंचायत भवन में बेहद कम रहती है। यही वजह है कि योजनाओं की समीक्षा नहीं हो पाती और न ही सरकारी लाभ समय पर ग्रामीणों तक पहुंच रहा है।

बीडीओ साहब की चुप्पी

सबसे बड़ी लापरवाही मेजा ब्लॉक स्तर पर देखने को मिल रही है। बीडीओ साहब भी इस मामले में पूरी तरह मौन हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जब ब्लॉक अधिकारी ही कार्रवाई नहीं करेंगे तो प्रधान और सचिव क्यों काम करेंगे? बीडीओ की चुप्पी ने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ग्राम प्रधान एवं सचिव पर ग्रामीणों का गुस्सा

ग्रामीणों में आक्रोश है। उनका कहना है कि विकास योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा। पंचायत भवन, जो ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और योजनाओं की समीक्षा का केंद्र होना चाहिए था, अब सिर्फ शोपीस बनकर रह गया है।

एक ग्रामीण ने गुस्से में कहा – “सरकार ने लाखों रुपये खर्च कर भवन तो बना दिया, लेकिन यह भवन अब केवल फोटो खिंचवाने और अधिकारियों के निरीक्षण में दिखाने लायक रह गया है। यहां जनता की समस्याएं सुनने वाला कोई नहीं है।” उच्च अधिकारीयों से सचिव शिवांगी पाण्डेय एवं ग्राम प्रधान पर उचित कार्यवाही की मांग की कर रही है।

राज पंचायत जिम्मेदारों पर उठे सवाल

अब बड़ा सवाल यह है कि जब प्रधान और सचिव अपने कर्तव्यों का पालन नहीं कर रहे, और ब्लॉक अधिकारी भी चुप हैं, तो आखिर ग्राम पंचायत विसहिजन खुर्द का विकास कैसे होगा? क्या पंचायती राज विभाग इस लापरवाही पर कभी कार्रवाई करेगा या फिर ग्रामीणों की समस्याएँ यूं ही अनसुनी रह जाएँगी?

About the Author

a323ae03434047b8cebabc30c9576d0a4b0a498f77bdc2e06e2d226c373f0266?s=96&d=mm&r=g

sadikapavitra

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: माण्डा में वर्षों से अवैध क्लीनिक का संचालन, बिना लाइसेंस और बोर्ड के “डॉक्टर” हैदर अली कर रहे इलाज – स्वास्थ्य विभाग और सीएमओ की चुप्पी पर उठे सवाल
Next: एनसीएल की दूधिचुआ परियोजना में सुरक्षा कर्मियों की मिलीभगत से अवैध रेत कारोबार जारी

ख़बरें और भी

FB_IMG_1774112546517
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

कुएं से बरामद हुआ 20 दिन से लापता युवक का शव, करंट लगने से हुई मौत

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0
IMG-20260321-WA0004
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

फर्जी सर्वे, असली मकान, शिकायतकर्ता के घर पर किसी और ने लिया आवास योजना का लाभ

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0
FB_IMG_1774110532086
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

सीमा जायसवाल बनीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री; समर्थकों में उत्साह की लहर

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0

ट्रेंडिंग न्यूज़

कुएं से बरामद हुआ 20 दिन से लापता युवक का शव, करंट लगने से हुई मौत FB_IMG_1774112546517 1
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

कुएं से बरामद हुआ 20 दिन से लापता युवक का शव, करंट लगने से हुई मौत

March 21, 2026 0
फर्जी सर्वे, असली मकान, शिकायतकर्ता के घर पर किसी और ने लिया आवास योजना का लाभ IMG-20260321-WA0004 2
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

फर्जी सर्वे, असली मकान, शिकायतकर्ता के घर पर किसी और ने लिया आवास योजना का लाभ

March 21, 2026 0
सीमा जायसवाल बनीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री; समर्थकों में उत्साह की लहर FB_IMG_1774110532086 3
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

सीमा जायसवाल बनीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री; समर्थकों में उत्साह की लहर

March 21, 2026 0
प्रभारी मंत्री ने गोलाई बस्ती जयंत स्थित राशन दुकान का किया औचक निरीक्षण FB_IMG_1774104368859 4
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

प्रभारी मंत्री ने गोलाई बस्ती जयंत स्थित राशन दुकान का किया औचक निरीक्षण

March 21, 2026 0
सिंगरौली का सियासी ‘कुरुक्षेत्र’: विधायक के विकास पर ‘अदृश्य नेत्री’ का ग्रहण; वसूली कांड में घिरे लाचार अध्यक्ष! FB_IMG_1774095195436 5
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • सिंगरौली

सिंगरौली का सियासी ‘कुरुक्षेत्र’: विधायक के विकास पर ‘अदृश्य नेत्री’ का ग्रहण; वसूली कांड में घिरे लाचार अध्यक्ष!

March 21, 2026 0

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

FB_IMG_1774112546517
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

कुएं से बरामद हुआ 20 दिन से लापता युवक का शव, करंट लगने से हुई मौत

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0
IMG-20260321-WA0004
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

फर्जी सर्वे, असली मकान, शिकायतकर्ता के घर पर किसी और ने लिया आवास योजना का लाभ

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0
FB_IMG_1774110532086
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

सीमा जायसवाल बनीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री; समर्थकों में उत्साह की लहर

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0
FB_IMG_1774104368859
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

प्रभारी मंत्री ने गोलाई बस्ती जयंत स्थित राशन दुकान का किया औचक निरीक्षण

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0

Quick Links

  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • शिक्षा / रोजगार
  • राजनीति

Contact Us

Owner Name: Bhupendra Pandey
Helpline No : + 91 9935310607
Email: info@sadikapavitra.com sadikapavitra01@gmail.com
Address: Head Office - Near Mauganj, Rewa (M.P.) – 486333 Registered Office - Near Meja Mejaroad Prayagraj (UP) 212303

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | Sadika Pavitra by Webizboot Solution Pvt Ltd.