A young man died tragically after being hit by a train in Ghaziabad, mourning spread as the body reached the village.
मेजा के तरवाई गांव निवासी 22 वर्षीय युवक की हादसे में गई जान; रविवार सुबह गंगा घाट पर होगा अंतिम संस्कार
संवाददाता नीरज कुमार शर्मा
Meja Crime Update प्रयागराज मेजा।- मेजा थाना क्षेत्र के तरवाई गांव के एक युवक की गाजियाबाद में ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शनिवार शाम जब युवक का शव पैतृक गांव पहुंचा तो परिजनों और ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। मृतक का अंतिम संस्कार रविवार सुबह नजदीकी गंगा घाट पर किया जाएगा।
नौकरी कर रहा था युवक-
मृतक की पहचान तरवाई गांव निवासी रितेश कुमार सोनकर (22 वर्ष) पुत्र सुनील कुमार सोनकर के रूप में हुई है। रितेश गाजियाबाद स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करता था और वहीं रहकर काम कर रहा था। परिवार के भरण-पोषण में वह महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा था।
ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा-
बताया गया कि शुक्रवार को रितेश अपनी ड्यूटी समाप्त कर कमरे पर लौट रहा था। इसी दौरान गाजियाबाद में रेलवे ट्रैक पार करते समय अचानक ट्रेन आ गई और वह उसकी चपेट में आ गया। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलते ही परिवार में मचा कोहराम-
घटना की सूचना फोन के जरिए परिजनों को दी गई। खबर मिलते ही घर में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजन तुरंत गाजियाबाद के लिए रवाना हुए और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया।
शव गांव पहुंचते ही उमड़ा गांव का हुजूम-
शनिवार शाम जब परिजन शव लेकर तरवाई गांव पहुंचे तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जैसे ही शव घर पहुंचा, परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। ग्रामीणों की भीड़ मृतक के घर पर जुट गई और सभी ने शोक संवेदना व्यक्त की।
रविवार सुबह होगा अंतिम संस्कार-
परिजनों के अनुसार रितेश कुमार सोनकर का अंतिम संस्कार रविवार सुबह नजदीकी गंगा घाट पर किया जाएगा।
इस हादसे के बाद मृतक की मां कौशल्या देवी सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।
