प्रयागराज पुलिस में बड़े पैमाने पर फेरबदल: 20 इंस्पेक्टर और दरोगा का तबादला,
संवाददाता – विनय मिश्रा
प्रयागराज (उ.प्र.) – प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में बड़े पैमाने पर फेरबदल करते हुए 10 इंस्पेक्टर और 10 दरोगाओं का तबादला किया गया है। कई अधिकारियों को नए थानों में कोतवाल और एसओ के पद पर जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कुछ को पुलिस लाइंस व सीपी कार्यालय में तैनाती मिली है।
स्थानांतरित अधिकारियों में सिविल लाइंस और कर्नलगंज कोतवाली भी शामिल हैं। इंस्पेक्टर राजेश उपाध्याय को प्रभारी निरीक्षक मेजा से हटाकर प्रभारी निरीक्षक कर्नलगंज नियुक्त किया गया है। वहीं, इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह को कर्नलगंज से अतिरिक्त निरीक्षक साइबर क्राइम थाने भेजा गया है।
मेजा के नए कोतवाल दीनदयाल सिंह होंगे, जबकि संजय कुमार राय को प्रभारी निरीक्षक मेजा बनाया गया है। अन्य प्रमुख तबादलों में—
विनोद कुमार सोनकर – पुलिस लाइंस से प्रभारी निरीक्षक बारा
केशव दास वर्मा – अतिरिक्त निरीक्षक नवाबगंज से प्रभारी निरीक्षक सोरांव
यशपाल सिंह – पुलिस लाइंस से प्रभारी निरीक्षक शंकरगढ़
ओम प्रकाश सिंह – शंकरगढ़ से कोतवाल थरवई
अरविंद कुमार गौतम – थरवई से क्राइम ब्रांच
सुनील कुमार बाजपेयी – मुट्ठीगंज से पुलिस लाइंस
दरोगाओं के तबादले:
पुरामुफ्ती थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह को गैर जनपद भेजा गया है, जबकि वरिष्ठ उप निरीक्षक उतरांव मनोज कुमार सिंह को पुरामुफ्ती का प्रभार दिया गया है। झूंसी थानाध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह को गैर जनपद, और बहरिया थानाध्यक्ष महेश मिश्रा को झूंसी का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
नगर जोन में संबद्ध उप निरीक्षक बृजेश सिंह को बहरिया, अरुण कुमार सिंह को मुट्ठीगंज, योगेश प्रताप सिंह को गैर जनपद, सुनील कुमार सिंह को सरायममरेज, कुशल कुमार सिंह को पुलिस लाइंस और लालगोपालगंज चौकी प्रभारी को औद्योगिक क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है।
