Skip to content
March 21, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Sadika Pavitra

Sadika Pavitra

लोकल मुद्दे- ग्लोबल आवाज़, हर मुद्दे पर जनता की बात

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
    • आगरा
    • अलीगढ़
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • बरेली
    • बस्ती
    • चित्रकूट
    • देवीपाटन
    • गोरखपुर
    • झांसी
    • कानपुर
    • लखनऊ
    • मेरठ
    • मिर्जापुर
    • प्रयागराज
    • मुरादाबाद
    • सहारनपुर
    • वाराणसी
  • मध्यप्रदेश
    • जबलपुर
    • चंबल
    • ग्वालियर
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • नर्मदापुरम
    • शहडोल
    • सागर
    • रीवा
  • क्राइम / दुर्घटना
  • खेल / मनोरंजन
  • ताजा खबरें
  • धर्म / संस्कृति
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वायरल पोस्ट / विडियो
  • ई-पेपर
    • साप्ताहिक
    • दैनिक
  • Home
  • प्रयागराज
  • संगम स्नान बना खौफ का मैदान, महिला जज से चेन-लॉकेट छीन ले गए झपटमार
  • कानपुर
  • क्राइम / दुर्घटना
  • ताजा खबरें
  • प्रयागराज
  • सूचना

संगम स्नान बना खौफ का मैदान, महिला जज से चेन-लॉकेट छीन ले गए झपटमार

sadikapavitra January 22, 2026
IMG-20251113-WA0713(3)

माघ मेला में सुरक्षा के दावों के बीच वारदात, श्रद्धालुओं को सतर्क रहने की सलाह

ब्यूरो रिपोर्ट 

 Magh Mela 2026 प्रयागराज।- माघ मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के दावों के बीच चोर और झपटमार बेखौफ नजर आ रहे हैं। ताजा मामला संगम स्नान के दौरान सामने आया, जहां मध्य प्रदेश की एक महिला जज के गले से सोने की चेन और लॉकेट छीन लिया गया। छिनैती के दौरान महिला जज के गले में चोट भी आ गई। पीड़िता की शिकायत पर दारागंज थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के दतिया जनपद अंतर्गत भांडेर में व्यवहार न्यायाधीश के पद पर तैनात दीक्षा तनेजा माघ मेले में संगम स्नान के लिए प्रयागराज आई थीं। उनके सास-ससुर मेला क्षेत्र में कल्पवास कर रहे हैं। महिला जज चार दिन पहले उनसे मिलने और स्नान के उद्देश्य से संगम गई थीं। इसी दौरान स्नान स्थल पर भीड़ और धक्का-मुक्की के बीच तीन-चार महिलाएं बार-बार उन्हें धक्का देती रहीं।

कुछ देर बाद जब उन्होंने ध्यान दिया तो गले से करीब दो तोले की सोने की चेन और लॉकेट गायब था। गले पर हल्की चोट के निशान भी पाए गए। घटना से व्यथित महिला जज ने दारागंज थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने चोरी और छिनैती का मुकदमा कायम कर लिया है, हालांकि अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

महिलाओं के गिरोह सक्रिय, धक्का देकर करते हैं वारदात-

स्थानीय लोगों और पुलिस सूत्रों की मानें तो माघ मेला क्षेत्र में चेन-स्नैचिंग की घटनाओं में महिलाओं के संगठित गिरोह भी सक्रिय हैं। ये गिरोह भीड़ का फायदा उठाकर धक्का-मुक्की करते हैं और पलक झपकते ही गहने पार कर देते हैं। कई बार पीड़ितों को घटना का अहसास तब होता है, जब काफी देर बीत चुकी होती है।

कल्पवासी के शिविर से नकदी व मोबाइल चोरी-

मेला क्षेत्र में चोरी की एक और घटना सामने आई है। झूंसी थाना क्षेत्र में कल्पवास कर रहे प्रतापगढ़ के श्रीकांतपुर भूपियामऊ निवासी विवेक दत्त शर्मा के शिविर से चोर नकदी और मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। विवेक अपनी पत्नी और माता के साथ अन्नपूर्णा मार्ग स्थित शिविर में रह रहे थे। करीब छह दिन पहले हुई चोरी के बाद उन्होंने झूंसी थाने में मुकदमा दर्ज कराया।

फौजी का मोबाइल चुराकर खाते से उड़ाए 2.30 लाख

एक अन्य मामले में चोरों ने फौजी का मोबाइल चुराकर उनके बैंक खाते से 2 लाख 30 हजार रुपये निकाल लिए। बलिया निवासी कमलेश कुमार यादव, जिनकी तैनाती लद्दाख से स्थानांतरित होकर ओडी फोर्ट प्रयागराज हुई है, रिपोर्टिंग से पहले मेला क्षेत्र में एक साथी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान दो युवक उनके पास बैठे और मौका पाकर मोबाइल चोरी कर लिया। बाद में खाते से बड़ी रकम निकाल ली गई। पीड़ित की शिकायत पर दारागंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस की अपील—सतर्क रहें श्रद्धालु-

लगातार सामने आ रही घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में आभूषण पहनकर न जाएं, अपने सामान और मोबाइल पर विशेष नजर रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें। माघ मेला क्षेत्र में गश्त बढ़ाने का दावा किया जा रहा है, लेकिन घटनाएं यह संकेत दे रही हैं कि चोर-झपटमार अब भी सक्रिय हैं।

About the Author

a323ae03434047b8cebabc30c9576d0a4b0a498f77bdc2e06e2d226c373f0266?s=96&d=mm&r=g

sadikapavitra

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: पुलिस प्रताड़ना के आरोप में ग्रामीण ने की आत्महत्या, कांग्रेस और मुस्लिम समाज ने खोला मोर्चा; उच्च स्तरीय जांच की मांग
Next: तालाब में गिरा सेना का माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट, धमाके जैसी आवाज से दहशत

ख़बरें और भी

FB_IMG_1774095195436
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • सिंगरौली

सिंगरौली का सियासी ‘कुरुक्षेत्र’: विधायक के विकास पर ‘अदृश्य नेत्री’ का ग्रहण; वसूली कांड में घिरे लाचार अध्यक्ष!

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0
FB_IMG_1774012560263
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • सिंगरौली

जमुवा ईदगाह में सुबह 7:30 बजे अदा होगी ईद-उल-फितर की नमाज़

VIKAS KUMAR DUBEY March 20, 2026 0
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

अजंता राधा कंपनी में भर्ती को लेकर उठे बड़े सवाल, दलाली तंत्र फिर सक्रिय होने के आरोप

VIKAS KUMAR DUBEY March 20, 2026 0

ट्रेंडिंग न्यूज़

सिंगरौली का सियासी ‘कुरुक्षेत्र’: विधायक के विकास पर ‘अदृश्य नेत्री’ का ग्रहण; वसूली कांड में घिरे लाचार अध्यक्ष! FB_IMG_1774095195436 1
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • सिंगरौली

सिंगरौली का सियासी ‘कुरुक्षेत्र’: विधायक के विकास पर ‘अदृश्य नेत्री’ का ग्रहण; वसूली कांड में घिरे लाचार अध्यक्ष!

March 21, 2026 0
जमुवा ईदगाह में सुबह 7:30 बजे अदा होगी ईद-उल-फितर की नमाज़ FB_IMG_1774012560263 2
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • सिंगरौली

जमुवा ईदगाह में सुबह 7:30 बजे अदा होगी ईद-उल-फितर की नमाज़

March 20, 2026 0
अजंता राधा कंपनी में भर्ती को लेकर उठे बड़े सवाल, दलाली तंत्र फिर सक्रिय होने के आरोप 3
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

अजंता राधा कंपनी में भर्ती को लेकर उठे बड़े सवाल, दलाली तंत्र फिर सक्रिय होने के आरोप

March 20, 2026 0
खबरों के बाद पुलिस अधीक्षक के स्पा सेंटर्स को सख्त निर्देश… लाइसेंस, CCTV और पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य FB_IMG_1774012803830 4
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

खबरों के बाद पुलिस अधीक्षक के स्पा सेंटर्स को सख्त निर्देश… लाइसेंस, CCTV और पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य

March 20, 2026 0
एनटीपीसी विंध्याचल में सीईओ (एनएसपीसीएल) एवं क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर)  दिवाकर कौशिक का दौरा Screenshot_20260319-202651.Gmail 5
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • सिंगरौली

एनटीपीसी विंध्याचल में सीईओ (एनएसपीसीएल) एवं क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर)  दिवाकर कौशिक का दौरा

March 19, 2026 0

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

FB_IMG_1774095195436
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • सिंगरौली

सिंगरौली का सियासी ‘कुरुक्षेत्र’: विधायक के विकास पर ‘अदृश्य नेत्री’ का ग्रहण; वसूली कांड में घिरे लाचार अध्यक्ष!

VIKAS KUMAR DUBEY March 21, 2026 0
FB_IMG_1774012560263
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • सिंगरौली

जमुवा ईदगाह में सुबह 7:30 बजे अदा होगी ईद-उल-फितर की नमाज़

VIKAS KUMAR DUBEY March 20, 2026 0
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

अजंता राधा कंपनी में भर्ती को लेकर उठे बड़े सवाल, दलाली तंत्र फिर सक्रिय होने के आरोप

VIKAS KUMAR DUBEY March 20, 2026 0
FB_IMG_1774012803830
  • ताजा खबरें
  • रीवा
  • सिंगरौली

खबरों के बाद पुलिस अधीक्षक के स्पा सेंटर्स को सख्त निर्देश… लाइसेंस, CCTV और पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य

VIKAS KUMAR DUBEY March 20, 2026 0

Quick Links

  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • शिक्षा / रोजगार
  • राजनीति

Contact Us

Owner Name: Bhupendra Pandey
Helpline No : + 91 9935310607
Email: info@sadikapavitra.com sadikapavitra01@gmail.com
Address: Head Office - Near Mauganj, Rewa (M.P.) – 486333 Registered Office - Near Meja Mejaroad Prayagraj (UP) 212303

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | Sadika Pavitra by Webizboot Solution Pvt Ltd.