Magh Mela 2026: Traffic routes finalized for Kalpvasis, providing easy access for visitors from all directions
3 जनवरी से शुरू हो रहे माघ मेले से पहले प्रशासन अलर्ट, वाराणसी से लखनऊ तक अलग-अलग मार्ग निर्धारित
ब्यूरो रिपोर्ट
magh mela prayagraj 2026 माघ मेला :- प्रयागराज में 3 जनवरी पौष पूर्णिमा से शुरू होने जा रहे माघ मेला–2026 को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। देश-प्रदेश के विभिन्न जिलों से आने वाले लाखों कल्पवासियों के सुरक्षित और सुगम आवागमन के लिए मेला पुलिस ने विस्तृत यातायात रूट चार्ट जारी कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक माघ मेला नीरज पांडेय ने बताया कि यह व्यवस्था मेला अवधि के दौरान लागू रहेगी, जिससे जाम की समस्या न हो और कल्पवासियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। वाराणसी, जौनपुर, मिर्जापुर, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, प्रतापगढ़, चित्रकूट और रीवा समेत सभी प्रमुख दिशाओं से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग प्रवेश मार्ग तय किए गए हैं।
🔹 इन मार्गों से मिलेगा मेला क्षेत्र में प्रवेश
▶ जौनपुर मार्ग से आने वाले कल्पवासी
सहसों-अंदावा मार्ग पर रहिमापुर तिराहा से दाहिने मुड़कर एजे मार्ग, फिर ओल्ड जीटी रोड होते हुए लोअर संगम मार्ग से कल्पवास क्षेत्र में प्रवेश करेंगे।
▶ वाराणसी मार्ग से आने वाले कल्पवासी
अंदावा तिराहा और कटका तिराहा से दाहिने मुड़कर ओल्ड जीटी रोड के रास्ते लोअर संगम मार्ग से मेला क्षेत्र में पहुंच सकेंगे।
▶ मिर्जापुर / चित्रकूट / रीवा मार्ग
लेप्रोसी चौराहा, बांगड़ चौराहा, जीटी जवाहर चौराहा फ्लाईओवर, शास्त्री पुल होते हुए कटका तिराहा से बाएं मुड़कर ओल्ड जीटी मार्ग से लोअर संगम पहुंचेंगे।
▶ कानपुर से आने वाले हल्के वाहन
जीटी जवाहर चौराहा से ओल्ड जीटी रोड, थाना दारागंज के सामने से होते हुए पांटून पुल नंबर-5 पार कर झूंसी क्षेत्र में लोअर संगम मार्ग से प्रवेश मिलेगा।
🔹 लखनऊ, अयोध्या और प्रतापगढ़ दिशा से विशेष व्यवस्था
बसना नाला पुल पार कर पुराना फाफामऊ बाजार, फिर रहिमापुर तिराहा से एजे मार्ग होकर ओल्ड जीटी रोड से लोअर संगम।
चंद्रशेखर आजाद पुल पार कर मेंहदौरी पुलिस चौकी के पास से रिवरफ्रंट मार्ग, फिर पांटून पुल से लोअर संगम।
एमएनएनआईटी तिराहा, मजार तिराहा से आईईआरटी फ्लाईओवर होते हुए रिवरफ्रंट मार्ग और पांटून पुल नंबर-5 से झूंसी।
🔹 क्षेत्रवार कल्पवासियों के लिए अलग मार्ग
▶ अरैल क्षेत्र (सेक्टर-7) के कल्पवासी
लेप्रोसी चौराहा से नव प्रयागम अप्रोच मार्ग, अरैल बांध मार्ग होते हुए सोमेश्वर महादेव रैंप व महाकाल रैंप से अपने कैंप तक पहुंच सकेंगे।
▶ परेड क्षेत्र (सेक्टर-1 व 2) के कल्पवासी
जीटी जवाहर चौराहा व हर्षवर्धन चौराहा होते हुए काली मार्ग से सीधे अपने कैंप में प्रवेश करेंगे।
🔹 प्रशासन की अपील
मेला प्रशासन ने सभी कल्पवासियों से अपील की है कि वे निर्धारित यातायात रूट का पालन करें, ट्रैफिक नियमों का ध्यान रखें और पुलिस के निर्देशों का सहयोग करें, ताकि माघ मेला 2026 शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
