आपके किसी परीक्षा या कंपटीशन में बहुत प्रयास के बाद भी सफलता नहीं मिल पा रही हो तो आप प्रतिदिन उगते हुए सूर्य देव को लाल फूल, रोली और अक्षत डालकर जल चढ़ाने के लिए कहें.।
यदि संभव हो तो उससे आदित्य हृदय का पाठ भी करवाएं.। इस उपाय को करने पर भगवान सूर्य नारायण की कृपा से जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है।
जानिए ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री जी से आज का राशिफल
मेष आज कार्य की प्रशंसा होगी प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी ,यात्रा मनोरंजक हो सकती है।
व्यापार-व्यवसाय में नए प्रयोग किए जा सकते हैं। समय की अनुकूलता का लाभ लें ,धन प्राप्ति सुगम होगी।
कार्यभार व अधिकार में वृद्धि हो सकती है।
वृष :- आज बेवजह कहासुनी हो सकती है ,स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा।
थकान व कमजोरी रह सकते हैं, लेन-देन में जल्दबाजी न करें।
धनहानि की आशंका है ,व्यापार-व्यवसाय में धीमापन रह सकता है।
मिथुन :- आज सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा।
शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा।
यात्रा सफल रहेगी शत्रु सक्रिय रहेंगे , चिंता तथा तनाव रहेंगे।
कर्क :- आज उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। भूले-बिसरे साथियों व संबंधियों से मुलाकात होगी।
कारोबार में अनुकूलता रहेगी स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है।
जोखिम व जमानत के कार्य टालें बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा।
सिंह :- आज नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति हो सकती है ,नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा।
यात्रा लाभदायक रहेगी, शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड मनोनुकूल लाभ देगा।
प्रसन्नता का वातावरण रहेगा ,जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
कन्या :- आज जोखिम व जमानत के कार्य टालें ,कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।
कर्ज लेना पड़ सकता है , आय में कमी होगी कीमती वस्तुएं संभालकर रखें
तुला :- आज नया काम मिलेगा नए अनुबंध होंगे।
डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है ,कारोबार में वृद्धि होगी।
समय की अनुकूलता रहेगी, लाभ लें ,जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे।
आय में वृद्धि होगी, जल्दबाजी न करें।
वृश्चिक :- आज कार्यस्थल पर सुधार व परिवर्तन हो सकता है, तत्काल लाभ नहीं होगा।
निवेश में जल्दबाजी न करें आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं।
रुके कार्यों में गति आएगी।
धनु :- आज राजकीय बाधा दूर होकर स्थिति लाभदायक बनेगी ,आसपास का वातावरण सुखद रहेगा।
पार्टनरों तथा भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा, विवाद को बढ़ावा न दें विवेक का प्रयोग करें।
मकर :- आज क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि की आशंका बनती है, सावधानी आवश्यक है।
लेन-देन में जल्दबाजी से बचें आय बनी रहेगी।
जोखिम व जमानत के कार्य टालें ,व्यापार-व्यवसाय की गति धीमी रहेगी।
कुंभ :- आज व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी लाभ के अवसर हाथ आएंगे।
जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा।
घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा ,लेन-देन में सावधानी रखें। धनहानि भी आशंका है।
मीन :- आज भूमि-भवन व मकान-दुकान इत्यादि की खरीद-फरोख्त मनोनुकूल लाभ देगी।
बेरोजगारी दूर होगी।
चारों तरफ से सफलता मिलेगी ,घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी चिंता तथा तनाव कम होंगे।